मौसम चाहे जो भी हो,इंसुलेटेड बॉटल हमेशा हमारा साथ निभाती नजर आती है. जिम जाना हो, ट्रैवल करना हो, ऑफिस टेबल पर गर्म/ठंडे पानी का मजा लेना हो, ये सभी काम इंसुलेटेड बोतल आसानी से पूरा कर लेती हैं. गर्मी में ठंडा पानी और सर्दियों में गर्मागर्म चाय की इच्छा को पूरा करने में ये बॉटल जबरदस्त साथ देती हैं, लेकिन सोचिए एक दिन, आपने बोतल खोली, तो उसमें से ठंडे पानी की तासीर खत्म हो चुकी है, गर्म चाय अब उतनी गर्म नहीं रह गई है. इस पर अगर बोतल का ढक्कन ढीला हो जाए, तो आफत सिर चढ़कर बोलती है. बस यही वो समय होता है, जब आपको बोतल को घर से बाहर करने की दरकार होती है. वैक्यूम इंसुलेशन, फूड-ग्रेड स्टेनलेस स्टील से बनी और लीकप्रूफ कवर के साथ आने वाले बॉटल तलाशने अब आपके लिए मुश्किल नहीं होने वाला है.
अगर आप एक अच्छी इंसुलेटेड बोतल लेना चाहते हैं, तो तीन चीजों का ध्यान जरूर रखें-टेम्परेचर बनाए रखें, लीकप्रूफ हो और डेली यूज की जा सके. लेकिन इसके साथ बोतल की कैपेसिटी को इग्नोर न करें. 500Ml की बोतल जहां छोटे रास्तों पर साथ निभाती है, वहीं बड़ी बोतल आपको लंबी दूरी की यात्रा में आराम देती है. अब अगर आप भी अपने घर के लिए नई बोतल लेने के बारे में सोच रहे हैं, तो Amazon आपके लिए टॉप ब्रांड की बोतल लेकर आया है.
Best Vegetable Choppers Online: मिनटों में काटें सब्जियां, किचन के काम को आसान बनाएंगे ये चॉपर
सेहत है सबसे पहले, केमिकल फ्री और नॉन-टॉक्सिक कुकिंग के लिए बेस्ट हैं ये सेरेमिक कोटिंग वाले पैन
| प्रोडक्ट | रेटिंग | कीमत |
| Go24 Pexpo Morocco 600 ml | 4.3 | ₹729 |
| Perch Retro 980 ml | 4.4 | ₹989 |
| Milton Aura 1000 | 4.1 | ₹999 |
| Cello Duro Oxy 900 ml | 5.0 | ₹949 |
| The Indus Valley Vacuum Bottle 500 ml | 4.3 | ₹998 |
ये हैं टॉप ब्रांड की Insulated Bottles
1. Go24 Pexpo Morocco 600 ml
600ml की ये इंसुलेटेड बोतल ट्रिपल लेयर के साथ आती है, जो इसे ठंडे और गर्म दोनों तरह से इस्तेमाल करने लायक बनाती है. इसे फुड ग्रेड स्टेनलेस स्टील से तैयार किया गया है. इसका BPA फ्री डिजाइन इसे हर किसी के लिए आरामदायक बनाता है. इसका कवर लीकप्रूफ है, जिससे आप इसे जिम सेशन से लेकर ट्रैवलिंग में भी आसानी से ले जा सकते हैं. इसका डिजाइन स्क्रैचप्रूफ है, जिसके चलते डेली यूज के बाद भी ये अपनी खूबसूरती ज्यों की त्यों बनाए रखती हैं.
2. Perch Retro 980 ml
अगर आप बड़े इंसुलेटेड फ्लास्क की तलाश में हैं, तो 980ml की ये बोतल आपको जरूर पसंद आने वाली है. इसमें थर्मएक्स3 ट्रिपल-लेयर वैक्यूम इंसुलेशन दिया गया है, जिसके चलते इसमें ड्रिंक का टेम्परेचर बना रहता है. 304 फूड ग्रेड स्टेनललेस स्टील से बनी ये बोतल लीक-रेजिस्टेंट स्क्रू कैप के साथ आती है. एक बात जो इस बोतल को खास बनाती है वह है इसका टाइल, जो ट्रेडिशनल आर्ट से प्रेरित लगता है.
3. Milton Aura 1000
बोतलों के मामले में इस ब्रांड को कभी इग्नोर नहीं किया जा सकता. अगर आप लंबे टाइम तक घर से बाहर रहते हैं, तो ये 1 लीटर की बोतल आपको लुभाने वाली है. इसमें डबल वॉल वैक्यूम इंसुलेशन दिया गया है, जो ड्रिंक को 24 घंटे तक ठंडा या गर्म बनाए रखती है. इस बोतल में अंदर और बाहर SS304 स्टेनलेस स्टील इस्तेमाल किया गया है, इतना ही नहीं इसमें कॉपर की कोटिंग भी गई है, जिससे टेम्परेचर बना रहता है. लीकप्रूफ होने के चलते आप इसे बैग में भी आसानी से रखा जा सकता है.
4. Cello Duro Oxy 900 ml
ये हैं 900ml की बोतल, जो डबल-वॉल वैक्यूम इंसुलेशन के साथ आती है. 24 घंटे तक ड्रिंक के टेम्परेचर को बनाए रखने वाली ये बोतल फूड ग्रेड स्टेनलेस स्टील से बनाई गई है. इसका कवर स्पिलप्रूफ और लीकप्रूफ है, जिससे आप इसे बिना किसी टेंशन के कहीं भी ले जा सकते हैं. इसका मुंह काफी बड़ा है, जिससे इसे साफ करना भी आसान हो जाता है.
फोटो: Amazon
5. The Indus Valley Vacuum Bottle 500 ml
500ml की ये बोतल न केवल लीकप्रूफ है, बल्कि स्टाइलिश भी लगती है. डबल वॉल वैक्यूम इंसुलेशन के साथ आने वाली ये बोतल ठंडे और गर्म ड्रिंक का टेम्पेरचर जरा भी प्रभावित नहीं करती. 18/8 ग्रेड स्टेनलेस स्टील की इसकी बनावट इसे फूड सेफ तो बनाती ही है, साथ ही इसमें जंग भी नहीं लगने देती.
FAQ
सवाल 1: इंसुलेटेड बोतल में कौन सी विशेषताएं होनी चाहिए?
जवाब: टेम्परेचर बनाए रखना, लीकप्रूफ होना और डेली यूज की जाने वाली बोतलें बेस्ट मानी जाती हैं.
सवाल 2: इंसुलेटेड बोतल बनाने में कौन सा मटेरियल इस्तेमाल होता है?
जवाब: आमतौर पर इन्हें फूड-ग्रेड स्टेनलेस स्टील, जैसे 304 SS और BPA फ्री मटेरियल से बनाया जाता है. बेहतर होगा कि आप इन्हें खरीदने से पहले लेबल को ध्यान से पढ़ लें.
सवाल 3: Amazon पर कौन-कौन से टॉप ब्रांड की इंसुलेटेड बोतल उपलब्ध हैं?
जवाब: यहां से आप Go24 Pexpo, Perch Retro, Milton Aura, Cello Duro Oxy और The Indus Valley समेत कई अन्य ब्रांड की बोतलें आर्डर कर सकते हैं.
मार्केट में भरी पड़ी इंसुलेटेड बोतल की लिस्ट में अपने लिए सही ऑप्शन तलाशन Amazon ने आसान बना दिया है. यहां छोटी से लेकर बड़ी तक, सभी जरूरतों को पूरा करने के लिए इंसुलेटेड बोतल इस प्लेटफॉर्म पर मिल जाएंगी. 800ml से लेकर लीटर तक की ये बोतलें ऑफिस, घर, ट्रैवल के दौरान आसानी से काम आ सकती हैं.
(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)
NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील
