शाम की चाय के साथ कुछ खाने का मन हो और बिना तेल वाला क्रिस्पी समोसा खाने को मिल जाए, तो मजा ही आ जाता है. Air Fryer इसी क्रेविंग के लिए बना है, यह खाने के चारों तरफ तेज गर्म हवा फेंकता है, जिससे ऊपर की लेयर एकदम क्रिस्पी हो जाती है और अंदर से चीज वैसी ही सॉफ्ट बनी रहती है. यही वजह है कि यह अपने देसी खानपान पर बिल्कुल फिट बैठता है, फिर चाहे गरमागरम टिक्की बनानी हो, पकोड़े तलने हों, पनीर रोस्ट करना हो, सब्जियां भूननी हों या फिर कल की बची हुई चीजें दोबारा गर्म करनी हों. जो लोग सुबह से शाम तक बिजी रहते हैं, बाहर रहने वाले स्टूडेंट्स हैं या छोटे परिवार में रहते हैं, उनके लिए यह किसी वरदान से कम नहीं है.

Photo Credit: Amazon
लेकिन हां, इसे घर लाने से पहले थोड़ी प्लानिंग तो करनी पड़ेगी. इन दिनों Amazon Great Indian Festival की धूम मची हुई है, और कई जाने माने एयर फ्रायर 5000 रुपये में ही मिल रहे हैं. अरे रूकिए, कहां चले, सबसे पहले तो यह देखना होगा कि आपको कितने बड़े साइज के एयर फ्रायर की जरूरत है, क्योंकि इस सेल में कैपेसिटी 2 लीटर से शुरू होती है जो अकेले या दो लोगों के लिए काफी है, और सात लीटर तक जाती है जो बड़े परिवारों के लिए सही रहती है. इसके अलावा हीटिंग पावर, चलाने के तरीके और अलग-अलग कुकिंग मोड पर भी ध्यान देना होता है. हम आपके लिए इस सेल से पांच ऐसे मॉडल निकालकर लाएं हैं, जिन पर आंख बंद करके भरोसा किया जा सकता है.
| प्रोडक्ट | कैपेसिटी | पावर | रेटिंग | कीमत |
|---|---|---|---|---|
| Amazon Basics 3.5L Electric Air Fryer | 3.5 litres | 1200 W | 4.2/5 | ₹2,839 |
| AGARO Galaxy Digital Air Fryer for Home | 4.5L | 1400 W | 4.3/5 | ₹4,290 |
| PHILIPS Air Fryer NA120/00 | 4.2 Litre | NA | 4.4/5 | ₹4,459 |
| Glen Electric Air Fryer 2 Litres | 2 litres | 800W | 4.1/5 | ₹5,199 |
| KENT Digital Air Fryer | 7 litres | 1500W | 4.0/5 | ₹5,499 |
ये हैं ₹5,000 में आने वाले बेस्ट एयर फ्रायर
1. Amazon Basics 3.5L Electric Air Fryer | 1200 W
मीडियम साइज का ये एयर फ्रायर छोटे परिवारों के लिए बना है. इसमें 1200 वॉट की पावर दी गई है, जो खाने को जल्दी गर्म करती है और एक समान पकाने में मददगार होती है. इसमें आप बिना तेल के स्नैक्स, सब्जियां और सिंपल मेन डिश बना सकते हैं.
खासियतें:
- 3.5-लीटर कैपेसिटी के साथ आता है
- 1200-वाट की मोटर दी गई है
- मीडियम किचन के काउंटर पर आसानी से फिट हो जाता है
- इसमें टच कंट्रोल डिस्प्ले दिया गया है
2. AGARO Galaxy Digital Air Fryer for Home, 4.5L
इस मॉडल में डिजिटल डिस्प्ले दिया गया है, जिससे सेटिंग को मात्र टच से ही सेलेक्ट किया जा सकता है. इसमें 4.5 लीटर की बास्केट मौजूद है, जिससे पूरे परिवार के लिए खाना बनाना आसान हो जाता है. इसमें आप चिप्स, कबाब, सब्जियां और खाने को दोबारा गर्म कर सकते हैं.
खासियतें:
- 4.5-लीटर कैपेसिटी के साथ आता है
- इसमें बेक और रोस्ट भी किया जा सकता है
- इसमें 1400W की मोटर मौजूद है
- इसमें 7 प्रीसेट प्रोग्राम दिए गए हैं
3. PHILIPS Air Fryer NA120/00, 4.2 Litre
PHILIPS का ये एयर फ्रायर अपने बड़े साइज के लिए सबकी पसंद बना हुआ है. इसमें 4.2 लीटर की बास्केट दी गई है. ये 100 फीसदी फूड सेफ है, जो कई खरीदारों को लुभाता है. फैमिली के लिए रेगुलर स्नैक्स बनाने जैसे कटलेट, पोटैटो वेजेस के लिए ये परफेक्ट है.
खासियतें:
- 4.2 लीटर कैपेसिटी
- ये पूरी तरह 100फीसदी फूड सेफ है
- इसमें हॉट एयर और कम तेल में खाना बना सकते हैं
- डेली यूज करने के लिए परफेक्ट है
4. Glen Electric Air Fryer 2 Litres, 800W
अगर आप छोटा एयर फ्रायर लेना चाहते हैं, तो ये ऑप्शन दमदार हो सकता है. 2 लीटर की इसकी बास्केट स्नैक्स बनाने के लिए पर्याप्त कही जा सकती है. 800-watt की पावर कम एनर्जी का इस्तेमाल करती है.
खासियतें:
- 2-लीटर कैपेसिटी के साथ आएगा
- 800-वॉट पावर के साथ आता है
- इसपर 2 साल की वारंटी दी गई है
- कॉम्पैक्ट साइज के चलते ज्यादा स्पेस नहीं लेता
5. KENT Digital Air Fryer 7L | 1500W
इस लिस्ट में शामिल ये सबसे बड़ा एयर फ्रायर है, जिसे बड़े परिवारों और फंक्शन के लिए बनाया गया है. एयर फ्रायर के अलावा आप इसमें बेक, ग्रिल और रोस्ट भी कर सकते हैं. 1500 वॉट पावर और 7 लीटर का ये एयर फ्रायर ज्यादा खाना को भी आराम से तैयार कर सकता है.
खासियतें:
- इसमें 7-लीटर कैपेसिटी दी गई है
- 1500-वॉट की पावर के साथ आएगा
- डिजिटल कंट्रोल के चलत हैंडल करना आसान है
- इसमें बेक, ग्रील और रोस्ट कर सकते हैं
असली मजा तो तब आता है जब बढ़िया एयर फ्रायर किचन के काउंटर पर अपनी ऐसी जगह बना लेता है कि शाम होते ही मिनटों में नाश्ता तैयार मिलने लगता है. यहां जो पांच मॉडल आपके लिए चुने गए हैं, वे हर तरह की किचन, पॉकेट और जरूरत के हिसाब को ध्यान में रखकर इस लिस्ट में शामिल किए गए हैं. Amazon Great Indian Festival इस वक्त लाइव है, तो ज्यादा सोचने में वक्त मत गवाएं. बस पेज खोलिए, लोगों के पुराने रिव्यू पर नजर डालिए, वारंटी चेक कीजिए और जो दिल को भा जाए उसे सीधे कार्ट में डाल लें.
(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)
NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील