छोटी रसोई में खाना बनाना कई बार किसी मैनेजमेंट टास्क से कम नहीं लगता. एक तरफ प्रेशर कुकर चढ़ा होता है, दूसरी तरफ चाय बन रही होती है और सब्जियां काटने की जगह भी मुश्किल से मिलती है. ऊपर से तवा, मसालों का डिब्बा और बाकी बर्तन रख दें तो किचन का काउंटर पूरी तरह भर जाता है. ऐसे में सिर्फ ज्यादा बर्नर वाला गैस स्टोव खरीदना ही सही फैसला नहीं होता.
छोटी रसोई के लिए ऐसा गैस स्टोव चुनना जरूरी है जो कम जगह घेरे, इस्तेमाल में आसान हो और सफाई करने में भी ज्यादा मेहनत न लगे. सही बर्नर स्पेसिंग, मजबूत बॉडी और कॉम्पैक्ट डिजाइन वाला गैस स्टोव आपकी रोजमर्रा की कुकिंग को काफी आसान बना सकता है. यहां हम आपको Amazon के 7 ऐसे गैस स्टोव्स के बारे में बता रहे हैं जो छोटी रसोई के लिए अच्छे ऑप्शन साबित हो सकते हैं.

Lifelong, Milton, Longway के Gas Stoves पर मिल रहा 60-70% तक का बंपर डिस्काउंट; Photo Credit: Pexels
कॉम्पैक्ट Gas Stove खरीदने से पहले किन बातों का रखें ध्यान?
गैस स्टोव चुनने से पहले अपने किचन काउंटर की चौड़ाई और गहराई जरूर माप लें. अगर घर में कम सदस्य हैं या किचन बहुत छोटा है तो 2-बर्नर गैस स्टोव बेहतर रहेगा. वहीं, 3-बर्नर मॉडल उन परिवारों के लिए सही हैं जो एक साथ कई चीजें बनाते हैं लेकिन ज्यादा जगह भी नहीं घेरना चाहते. 4-बर्नर स्टोव भी अच्छे हो सकते हैं, लेकिन उन्हें खरीदने से पहले काउंटर पर उपलब्ध जगह का सही अंदाजा होना चाहिए.
इसके अलावा ब्रास बर्नर, मजबूत पैन सपोर्ट, एंटी-स्किड फीट और स्मूथ नॉब्स जैसी चीजों पर भी ध्यान दें. टफन्ड ग्लास टॉप वाले गैस स्टोव साफ करने में आसान होते हैं और रोजाना होने वाले दूध या दाल के छींटों से जल्दी खराब नहीं होते.
| Gas Stoves | फीचर्स | रेटिंग | रेट |
| Glen Apex 3 Burner Gas Stove | 6mm टफन्ड ग्लास टॉप, स्टेनलेस स्टील ड्रिप ट्रे | 4 | ₹3,799 |
| Elica Vetro 3 Burner Gas Stove | रस्ट-रेजिस्टेंट फिनिश, स्टेनलेस स्टील सपोर्ट प्लेट | 4.1 | ₹3,499 |
| Lifelong 4 Burner Gas Stove | 6mm ब्लैक टफन्ड ग्लास टॉप, हीट-रेजिस्टेंट नॉब्स | 3.9 | ₹3,099 |
| Butterfly Smart 2 Burner Gas Stove | कॉम्पैक्ट किचन के लिए बेस्ट, पाउडर-कोटेड बॉडी | 4 | ₹2,699 |
| Longway Furn 2 Burner Gas Stove | हाई-एफिशिएंसी ट्राई-पिन बर्नर, 360-डिग्री गैस इनलेट | 3.8 | ₹1,449 |
70% तक की छूट में मिल रहे हैं टॉप ब्रांड्स के Gas Stoves, देखें बेस्ट ऑफर्स
1. Glen Apex 3 Burner Gas Stove
Glen Apex में तीन हाई-एफिशिएंसी ब्रास बर्नर दिए गए हैं और इसका डिजाइन भी काफी कॉम्पैक्ट है. इसमें दो बड़े और एक छोटा बर्नर मिलता है, जिससे चाय, सब्जी और रोटी जैसी चीजें एक साथ आसानी से बनाई जा सकती हैं. इसका 6mm टफन्ड ग्लास टॉप दाग और स्क्रैच से बचाव करता है. साथ ही पाउडर-कोटेड बॉडी इसे लंबे समय तक बेहतर बनाए रखने में मदद करती है. भारी बर्तन रखने के लिए मजबूत पैन सपोर्ट दिए गए हैं.
2. Elica Vetro 3 Burner Gas Stove
अगर आपको तीन बर्नर चाहिए लेकिन किचन का लुक भी साफ-सुथरा रखना है, तो Elica Vetro एक अच्छा विकल्प हो सकता है. इसमें एक छोटा और दो मीडियम बर्नर दिए गए हैं, जिससे चाय, दाल और सब्जी एक साथ बनाना आसान हो जाता है. टफन्ड ग्लास के नीचे स्टेनलेस स्टील सपोर्ट प्लेट लगी है जो इसकी मजबूती बढ़ाती है. इसके ग्रिड सपोर्ट बर्तनों को अच्छी पकड़ देते हैं और स्मूथ नॉब्स की वजह से फ्लेम कंट्रोल करना आसान रहता है.
3. Lifelong 4 Burner Gas Stove
अगर घर में एक साथ कई डिशेज बनती हैं तो Lifelong का यह 4-बर्नर गैस स्टोव उपयोगी साबित हो सकता है. इसका 6mm ब्लैक टफन्ड ग्लास टॉप इसे मॉडर्न लुक देता है और रोजमर्रा के इस्तेमाल को आसानी से संभाल लेता है. लंबे समय तक कुकिंग करने पर भी इसके हीट-रेजिस्टेंट नॉब्स आरामदायक बने रहते हैं. लांकि, इसे खरीदने से पहले अपने किचन काउंटर का सही माप जरूर लें.
4. Butterfly Smart 2 Burner Gas Stove
Butterfly Smart उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प है जिनकी रसोई में जगह कम है. इसका 2-बर्नर डिजाइन बर्तनों को पर्याप्त जगह देता है और स्टोव को जरूरत से ज्यादा चौड़ा भी नहीं बनाता. यही वजह है कि यह छोटे परिवारों और कॉम्पैक्ट किचन के लिए उपयुक्त माना जाता है. 6mm टफन्ड ग्लास टॉप ड्यूरेबल है और रोजाना होने वाले स्क्रैच से बचा रहता है. मजबूत बर्नर, पाउडर-कोटेड बॉडी और आसान सफाई वाली ड्रिप ट्रे इसकी उपयोगिता बढ़ाते हैं.
5. Longway Furn 2 Burner Gas Stove
Longway Furn का आयताकार और स्लिम डिजाइन कम जगह वाले किचन में आसानी से फिट हो जाता है. इसमें दो हाई-एफिशिएंसी ट्राई-पिन बर्नर दिए गए हैं जो उबालने, तलने और धीमी आंच पर पकाने जैसे कामों में मदद करते हैं. इसका सिंपल लेआउट किचन काउंटर पर अतिरिक्त जगह भी छोड़ता है. स्टेनलेस स्टील ड्रिप ट्रे, एंटी-स्लिप फीट, मजबूत पैन सपोर्ट और 360-डिग्री गैस इनलेट जैसे फीचर्स इसे रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए अच्छा विकल्प बनाते हैं.
6. Milton Premium 3 Burner Gas Stove
Milton Premium उन परिवारों के लिए अच्छा विकल्प है जो रोजाना कई चीजें एक साथ बनाते हैं. इसके तीन ब्रास बर्नर समान रूप से गर्मी फैलाने में मदद करते हैं, जिससे खाना जल्दी और बेहतर तरीके से पकता है. मैनुअल इग्निशन होने की वजह से इसे बिजली की जरूरत नहीं पड़ती. इसका टफन्ड ग्लास टॉप साफ करने में आसान है और हीट-रेजिस्टेंट नॉब्स बेहतर ग्रिप देते हैं.
7. Prestige Iris 2 Burner Gas Stove
Prestige Iris खासतौर पर छोटे मॉड्यूलर किचन को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है. इसके दो ट्राई-पिन ब्रास बर्नर स्थिर फ्लेम देते हैं, जिससे प्रेशर कुकर, ग्रेवी या रोटी बनाने जैसे काम आसानी से हो जाते हैं. ब्लैक टफन्ड ग्लास टॉप साफ करने में आसान है और दाग-धब्बों से जल्दी खराब नहीं होता. मजबूत पैन सपोर्ट भारी बर्तनों को भी अच्छी तरह संभाल लेते हैं. इसकी बर्नर स्पेसिंग भी अच्छी है, जिससे बर्तन आपस में टकराते नहीं हैं.
छोटी रसोई में काउंटर स्पेस का बेहतर इस्तेमाल कैसे करें?
अगर किचन छोटा है तो गैस स्टोव के आसपास सिर्फ वही सामान रखें जिसकी रोजाना जरूरत पड़ती है. मसालों के डिब्बे दीवार पर लगे रैक में रखें और कलछी या चम्मच के लिए वर्टिकल होल्डर का इस्तेमाल करें. गैस स्टोव ऑर्डर करने से पहले उसके साइज, गहराई और गैस पाइप की पोजिशन की जांच जरूर कर लें. कई बार ऑनलाइन तस्वीरों में स्टोव छोटा दिखता है लेकिन असल में वह आपकी उम्मीद से बड़ा निकल सकता है.
छोटी रसोई के लिए सबसे अच्छा गैस स्टोव वही है जो कम जगह घेरे और खाना बनाते समय आपको असुविधा महसूस न होने दे. 2-बर्नर मॉडल्स ज्यादा काउंटर स्पेस बचाते हैं, जबकि 3-बर्नर स्टोव बिजी परिवारों के लिए बेहतर विकल्प हो सकते हैं. अगर किचन में पर्याप्त जगह है तो 4-बर्नर मॉडल भी चुना जा सकता है. खरीदारी करते समय मजबूत पैन सपोर्ट, ब्रास बर्नर, आसान सफाई वाला ग्लास टॉप और सही बर्नर स्पेसिंग जैसी बातों पर जरूर ध्यान दें. अभी इन्हें Amazon से खरीदें.
(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)
NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील