गर्मियों में बढ़ता तापमान और चिलचिलाती धूप हमारे शरीर को जल्दी थका देती है. ऐसे में ठंडा पानी पीने की इच्छा होना स्वाभाविक है और ज्यादातर लोग राहत के लिए फ्रिज के पानी का सहारा लेते हैं. हालांकि तुरंत ठंडक देने वाला यह पानी शरीर के लिए हमेशा फायदेमंद नहीं माना जाता. बहुत ठंडा पानी शरीर के नेचुरल तापमान को बिगाड़ सकता है और पाचन से जुड़ी दिक्कतें पैदा कर सकता है.
इसके मुकाबले मिट्टी के घड़े का पानी एक पारंपरिक और नेचुरल ऑप्शन है, जिसे सदियों से इस्तेमाल किया जा रहा है. घड़े का पानी न तो ज्यादा ठंडा होता है और न ही शरीर को झटका देता है. यह धीरे‑धीरे शरीर को ठंडक पहुंचाता है, जिससे अंदरूनी सिस्टम संतुलन में रहता है और गर्मी की परेशानी भी कम होती है. Amazon से इन्हें आप घर बैठे ऑर्डर कर सकते हैं.
ज्यादा ठंडा पानी क्यों हो सकता है नुकसानदायक
बहुत ठंडा पानी पीने से शरीर के तापमान में अचानक बदलाव आता है. इससे गले की नसें सिकुड़ सकती हैं और पाचन प्रक्रिया भी धीमी हो जाती है. कई लोगों को ठंडा पानी पीने के बाद गले में खराश, खांसी या पेट भारी लगने जैसी समस्याएं हो जाती हैं.
आयुर्वेद में भी अत्यधिक ठंडे पानी को नुकसानदायक माना गया है. माना जाता है कि ज्यादा ठंडा पानी पाचन शक्ति को कमजोर करता है, जिससे खाना ठीक से नहीं पचता और गैस, एसिडिटी या पेट दर्द जैसी दिक्कतें बढ़ सकती हैं.
घड़े का पानी क्यों माना जाता है बेहतर
मिट्टी के घड़े में रखा पानी एक खास नेचुरल प्रक्रिया से ठंडा होता है. घड़े की दीवारों से पानी की थोड़ी‑सी नमी बाहर की हवा के संपर्क में आती है और धीरे‑धीरे वाष्पित होती है. इसी प्रक्रिया से पानी में नैचुरल ठंडक आती है, जो शरीर के लिए संतुलित और सुरक्षित होती है.
आयुर्वेद के मुताबिक मिट्टी में ऐसे नेचुरल गुण होते हैं, जो पानी के पीएच लेवल को बैलेंस रखने में मदद करते हैं. घड़े का पानी पेट को ठंडा रखता है और जलन, एसिडिटी जैसी समस्याओं में राहत दे सकता है. साथ ही यह शरीर को हाइड्रेट रखने और अंदर से साफ रखने में भी मदद करता है.
घड़े का पानी पीने के फायदे
- शरीर को नेचुरल तरीके से ठंडक देता है
- पाचन क्रिया को बेहतर बनाए रखता है
- एसिडिटी और जलन की समस्या कम कर सकता है
- शरीर को हाइड्रेट रखता है
- ब्लड सर्कुलेशन और स्किन पर भी अच्छा असर दिखाता है
पानी का घड़ा खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
- घड़ा खरीदते समय उसकी क्वालिटी पर ध्यान देना बेहद जरूरी है.
- हमेशा ऐसा घड़ा चुनें जो पूरी तरह नेचुरल मिट्टी से बना हो और जिसमें कोई केमिकल या रंग इस्तेमाल न किया गया हो.
- अगर घड़े से तेज या अजीब गंध आती है, या हाथ में रंग लगने लगता है, तो उसे इस्तेमाल करने से बचना चाहिए.
- अच्छी क्वालिटी का घड़ा हल्की मिट्टी की खुशबू देता है और अंदर से थोड़ा खुरदुरा होता है.
- अपने लिए मोटा घड़ा चुनें, ताकि पानी ज्यादा देर तक ठंडा रहे.
- अपने घर की जरूरत के हिसाब से सही साइज का चुनाव करें और स्पेस के हिसाब से ही चुनें.
आज के मॉडर्न समय में भले ही फ्रिज आम हो गया हो, लेकिन सेहत के नजरिए से घड़े का पानी अब भी एक बेहतर ऑप्शन है. यह न सिर्फ शरीर को गर्मी से राहत देता है, बल्कि पाचन और स्किन से जुड़ी कई समस्याओं से भी बचाव कर सकता है. अगर आप इस गर्मी में हेल्दी रहने का आसान उपाय ढूंढ रहे हैं, तो घड़े के पानी को अपनी रोजमर्रा की आदत में जरूर शामिल करें, बस घड़ा खरीदते समय थोड़ी सावधानी बरतना न भूलें. साथ ही इन्हें आप Amazon से घर बैठे ऑर्डर कर सकते हैं, जिसमें आपको इजी रिटर्न जैसे ऑप्शन भी मिल जाएंगे.
(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)
NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील