विज्ञापन

Cooker under 4000: मेहमानों के आने पर नहीं होगी खाना बनाने की टेंशन, काम को आसान बना देंगे ये प्रेशर कुकर

Pressure cooker under 4000: हो जाएं खुश, क्‍योंकि अब आपको फेस्टिव सीजन में गेस्‍ट के आने पर पूरा दिन किचन में नहीं बिताना पड़ेगा. Amazon टॉप ब्रांड के बड़े कुकर मात्र 4000 रुपये में खरीदने का मौका दे रहा है.

Cooker under 4000: मेहमानों के आने पर नहीं होगी खाना बनाने की टेंशन, काम को आसान बना देंगे ये प्रेशर कुकर
Pressure cooker under 4000: बड़े और छोटे परिवारों के लिए बेस्ट हैं ये कुकर्स, Amazon पर मिल रही है शानदार छूट. फोटो: AI

Pressure cooker under 4000: त्‍योहारों का मौसम आ चुका है और अब गेस्‍ट के आने-जाने का सिलसिला शुरू हो जाएगा. ऐसे में अगर घर में बड़ा कुकर न हो तो, टेंशन होने लगती है. अपने और गेस्‍ट के लिए डिनर या लंच तैयार करने के लिए बड़ा कुकर होना जरूरी होता है. यह बिना किसी झंझट के एक बार में ज्‍यादा खाना रेडी करने में मदद करता है. इसकी मदद से न तो दाल कच्ची रहने की टेंशन होती है और न ही बार-बार गैस पर अलग बर्तन चढ़ाने का झंझट. छोटे कुकर में बार-बार खाना बनाने से न केवल टाइम खराब होता है, बल्कि इससे गैस की खपत भी अधिक होती है.

ऐसे में बड़े साइज का स्टेनलेस स्टील या ट्रिपलाई बॉडी वाला कुकर हमें सबसे ज्‍यादा याद आने लगता है. अगर आप भी इस फेस्टिव सीजन को बिना किसी टेंशन के एंजॉय करना चाहते हैं, तो Amazon आपके लिए 3.5 लीटर वाले ट्रिपलाई पैन से लेकर 12 लीटर वाले बड़े एल्युमिनियम कुकर तक के दमदार कुकर लेकर आया है. टॉप ब्रांड के ये कुकर न केवल आपके काम को आसान बनाते हैं, बल्कि जेब पर एक्‍स्‍ट्रा प्रेशर भी नहीं डालते हैं. 

ये हैं 4000 रुपये से कम में आने वाले टॉप 5 बेहतरीन प्रेशर कुकर

1. The Indus Valley Handi Pressure Cooker

हांडी शेप में आने वाला ये कुकर आम लंबे कुकर के मुकाबले ज्यादा राउंड और फैला हुआ है. इसमें ढक्कन बाहर की तरफ से लगता है. इतना ही नहीं इसके साइड में मजबूत हैंडल लगा हुआ है, जो हाथों को हीट से बचाता है. इसे आप गैस और इंडक्शन दोनों पर इस्तेमाल कर सकते हैं.

फीचर्स:

  • हांडी स्‍टाइल बेस
  • आउटर लिड डिजाइन
  • इंडक्‍शन और गैस दोनों पर काम करता है
  • ISI सर्टिफाइड है

2. Lifelong Pressure Cooker Set of 3

इस सेट में 3 अलग-अलग साइज के कुकर दिए गए हैं. इसके तीनों कुकर शाइनी स्टेनलेस स्टील से बनाए गए हैं. इस सेट में 2 लीटर, 3 लीटर और 5 लीटर के कुकर शामिल हैं, जिससे ये बड़े से लेकर छोटे परिवारों को भी निराश नहीं करेगा.

फीचर्स:

  • 3 अलग-अलग साइज के कुकर शामिल हैं
  • मजबूत स्टेनलेस स्टील से बना
  • इंडक्शन और गैस दोनों पर यूज कर सकते हैं
  • हैंडल गर्म नहीं होता

3. Pigeon Stovekraft Pressure Cooker

कुकर की बात हो और इस ब्रांड को इग्‍नोर किया जाए, ये नहीं हो सकता. इस ढक्कन का कवर भी बाहर से बंद होता है, जिसका मतलब है कि ढक्कन कुकर के ऊपर बैठता है. स्टेनलेस स्टील से बना ये कुकर कभी काला नहीं पड़ता और सालों-साल अपनी चमक बनाए रखता है.

फीचर्स:

  • आउटर लिड डिजाइन
  • शाइनी स्टेनलेस स्टील बॉडी
  • लैड फ्री है
  • हैवी बेस के साथ आता है

4. Prestige Popular Svachh 12L Cooker

12 लीटर का ये कुकर बड़े परिवारों के लिए बना है. यह एल्युमिनियम से बना है. इसमें स्पेशल वाल्व और सेफ्टी प्लग दिया गया है, जिससे खाना पकाते वक्‍त वह बाहर नहीं निकलता. इसमें गॉस्केट रिलीज सिस्टम भी मिलता है, जो स्‍टीम को सुरक्षित तरीके से बाहर निकालता है.

फीचर्स:

  • 12 लीटर की कैपेसिटी
  • इसमें खाना बाहर नहीं गिरता
  • मेटल सेफ्टी प्लग
  • 5 साल की वारंटी के साथ आता है

5. Stahl Xpress Triply Cooker

इस कुकर के बेस में तीन लेयर वाली ट्रिपलाई मेटल टेक्नोलॉजी यूज की गई है. यह पैन की तरह काफी चौड़ा है, जिससे खाना चलाना बेहद आसान हो जाता है. ट्रिपलाई बेस होने के चलते इसमें खाना एकसमान पकता है.

फीचर्स:

  • ट्रिपलाई मेटल बेस
  • पैन की तरह चौड़ा साइज
  • फूड ग्रेड स्‍टेनलैस स्‍टील से बना है
  • प्रीमियम क्वालिटी 

अब आपको त्‍योहारों के मौसम में गेस्‍ट के आने की खबर सुनकर टेंशन लेने की जरूरत नहीं है. इस लिस्‍ट में मौजूद Lifelong  और Stahl के कुकर जहां रोजना इस्तेमाल करने के लिए बेस्ट हैं, वहीं Pigeon  और Prestige के कुकर सेफ्टी वाल्व और आउटर लिड जैसे स्‍पेशल फीचर्स के साथ आते हैं, और ज्‍यादा खाना पकाने में मदद करते हैं. अब देर न करें, समय रहते Amazon से इन कुकर को ऑर्डर जरूर करें.

(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील

फॉलो करे: