दूध हमारी डेली लाइफ का एक जरूरी हिस्सा है. इसमें प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन और कई जरूरी पोषक तत्व होते हैं. ऐसे में इस बात पर ध्यान देना बेहद जरूरी है कि दूध को किस बर्तन में उबाला जा रहा है, क्योंकि बर्तन का चुनाव दूध की गुणवत्ता, स्वाद और उसके पोषण पर असर डाल सकता है. अगर सही बर्तन चुना जाए तो दूध ज्यादा सेहतमंद रह सकता है. वहीं गलत बर्तन में दूध उबालने से उसके पोषक तत्व भी कम हो सकते हैं और कभी-कभी सेहत पर भी असर पड़ सकता है.
अगर आप भी अपने परिवार को बेहतर सवास्थ्य देना चाहते हैं, तो Flipkart पर आपके लिए आपकी च्वाइस के बर्तन बेहद कम दाम में ऑफर किए जा रहे हैं.
सबसे पहले बात करते हैं स्टेनलेस स्टील के बर्तन की
स्टेनलेस स्टील के बर्तन आज लगभग हर घर में इस्तेमाल किया जाता है. यह सबसे सुरक्षित और आसान प्रोडक्ट माना जाता है, क्योंकि स्टील दूध के साथ कोई केमिकल रिएक्शन नहीं करता, जिससे दूध के पोषक तत्व वैसे ही बने रहते हैं. इसके अलावा, अगर सही तरीके से गर्म किया जाए, तो इसमें दूध जलने का खतरा भी कम होता है. यही वजह है कि पोषण विशेषज्ञ भी स्टील के बर्तन को रोजमर्रा के इस्तेमाल करने के लिए सबसे अच्छा मानते हैं.
कम oil में हेल्दी कुकिंग के लिए बेस्ट हैं ये Non-Stick Pans, लंबे समय तक निभाएंगे आपका साथ
मिट्टी के बर्तन
वहीं, मिट्टी के बर्तनों में दूध उबाला भी सेहत के लिए फायदेमंद होता है. पुराने समय से गांवों में दूध मिट्टी के बर्तन में ही उबाला जाता रहा है. मिट्टी के बर्तन में दूध धीरे-धीरे गर्म होता है, जिससे उसका स्वाद अच्छा बना रहता है और जलने की संभावना भी कम होती है. कुछ लोगों का मानना है कि मिट्टी दूध को पूरी तरह नेचुरल बना देती है और इसे डाइजेस्ट करना भी आसान होता है, हालांकि यह बात वैज्ञानिक रूप से साबित नहीं है.
कांसा और पीतल के बर्तन
कांसा और पीतल के बर्तन भी पारंपरिक रूप से इस्तेमाल किए जाते रहे हैं. आयुर्वेद के अनुसार, कांसा और पीतल के बर्तन भोजन को बैलेंस बनाने में मदद करते हैं. लेकिन इन बर्तनों की सफाई और देखभाल बहुत जरूरी है, वरना इनमें मौजूद धातु भोजन पर असर डाल सकते है. इसलिए दूध उबालने के लिए इनका इस्तेमाल सावधानी के साथ ही करना चाहिए.
एल्युमिनियम के बर्तन
एल्युमिनियम के बर्तन में दूध उबालना शरीर के नुकसानदायक साबित हो सकता है, क्योंकि इसमें ज्यादा गर्मी के चलते धातु भोजन के साथ प्रतिक्रिया करती है. लंबे समय तक इसका उपयोग सेहत के लिए सही नहीं माना जाता. इसी तरह नॉन-स्टिक बर्तनों में भी तेज गर्मी पर कुछ रसायन निकलने का खतरा रहता है, इसलिए दूध जैसे पीने वाले खाद्य पदार्थ के लिए यह सुरक्षित विकल्प नहीं है.
ये हैं टॉप क्वालिटी के बर्तन
FAQ
सवाल 1: दूध उबालने के लिए सबसे अच्छा बर्तन कौन-सा है?
जवाब: स्टेनलेस स्टील के बर्तन सबसे सुरक्षित और पोषण बनाए रखने वाले होते हैं.
सवाल 2: मिट्टी के बर्तन में दूध उबालना क्यों फायदेमंद माना जाता है?
जवाब: मिट्टी के बर्तन में दूध धीरे-धीरे गर्म होता है, जिससे स्वाद बेहतर और जलने की संभावना कम होती है.
सवाल 3: कांसा और पीतल के बर्तन दूध उबालने के लिए क्यों सावधानी से इस्तेमाल करने चाहिए?
जवाब: इन बर्तनों की सफाई आवश्यक है, क्योंकि धातु भोजन पर असर डाल सकती है और सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है.
इनपुट: IANS
(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)
NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील