विज्ञापन

अब महंगे Water Purifiers की जरूरत नहीं! कम मेंटेनेंस और एडवांस RO टेक्नोलॉजी वाले मॉडल्स मिल रहे हैं सस्ते में

अगर आप अपने घर के लिए भरोसेमंद और कम मेंटेनेंस वाला वाटर प्यूरीफायर लेने की सोच रहे हैं, तो यह मौका बिल्कुल मिस न करें. Amazon पर इस समय एडवांस RO टेक्नोलॉजी वाले प्यूरीफायर शानदार डिस्काउंट में मिल रहे हैं, जो न सिर्फ पानी को बेहतर तरीके से साफ करते हैं बल्कि लंबे समय तक आसानी से चलते भी हैं. इन डील्स के जरिए आप अपने परिवार के लिए हेल्दी और सेफ पीने का पानी सुनिश्चित कर सकते हैं, वो भी बिना ज्यादा खर्च किए.

अब महंगे Water Purifiers की जरूरत नहीं! कम मेंटेनेंस और एडवांस RO टेक्नोलॉजी वाले मॉडल्स मिल रहे हैं सस्ते में
कम बजट में खरीदें शानदार टेक्नोलॉजी वाले टॉप ब्रांड्स के Water Purifiers, देखें डील्स; Photo Credit: Unsplash

जब भी वाटर प्यूरीफायर पर सेल लगती है, लोग सबसे पहले डिस्काउंट ही देखते हैं. लेकिन अब समझदार लोग थोड़ा आगे सोचते हैं. असली सवाल यही होता है कि क्या ये मशीन कुछ महीनों बाद भी सही तरीके से काम करेगी? घर में कभी टैंकर का पानी आता है, कभी बोरवेल, तो कभी नल का, ऊपर से TDS भी स्थिर नहीं रहता. और सुबह के टाइम तो हर किसी को जल्दी-जल्दी बोतल भरनी होती है. ऐसे में प्यूरीफायर सिर्फ देखने में अच्छा होना काफी नहीं है, उसे भरोसेमंद भी होना चाहिए.

एक अच्छा RO वाटर प्यूरीफायर वही है जो पानी को लगातार साफ रखे, समय पर सर्विस का झंझट कम हो, स्टोरेज ठीक-ठाक हो, स्वाद बना रहे और फिल्टर बदलने से पहले आपको साफ-साफ बता दे. इसलिए यहां हम आपको Amazon के ऐसे 7 भरोसेमंद वाटर प्यूरीफायर के बारे में बता रहे हैं, जो लंबे समय तक घर में सही तरीके से काम करते हैं और रोजमर्रा की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं.

Explore water purifiers for clean drinking water anytime

कम बजट में खरीदें शानदार टेक्नोलॉजी वाले टॉप ब्रांड्स के Water Purifiers, देखें डील्स; Photo Credit: Unsplash

घर के लिए टॉप 7 भरोसेमंद वाटर प्यूरीफायर

1. Pureit Eco Elite 2X RO

यह प्यूरीफायर RO, UV, MF और alkaline फिल्ट्रेशन के साथ आता है, यानी पानी को कई स्टेप में अच्छी तरह साफ करता है. 10 लीटर का टैंक मिडियम और बड़े फैमिली के लिए सही है. Eco-Recovery टेक्नोलॉजी से पानी की बर्बादी भी कम होती है. साथ ही, इसमें स्मार्ट इंडिकेटर और मिनरल बैलेंस जैसी सुविधाएं मिलती हैं, जो इसे लंबे समय के लिए अच्छा विकल्प बनाती हैं.

2. AQUA D PURE Copper RO

इसमें आपको RO के साथ UV, UF और TDS कंट्रोल जैसी जरूरी सुविधाएं मिलती हैं. 12 लीटर का बड़ा टैंक है, जिससे बार-बार पानी भरने की जरूरत कम होती है. खास बात ये है कि इसमें पानी के स्वाद को अपने हिसाब से सेट किया जा सकता है, जो अलग-अलग पानी के सोर्स के हिसाब से काम आता है.

3. Kinsco Aqua Punch

अगर घर में लोग ज्यादा हैं या मेहमान आते रहते हैं, तो यह प्यूरीफायर काम का है. इसमें 15 लीटर का बड़ा टैंक है. RO, UV, UF और कॉपर के साथ TDS कंट्रोल भी मिलता है. डिजाइन भले ही सिंपल हो, लेकिन रोजाना इस्तेमाल के लिए काफी प्रैक्टिकल है.

4. Aquaguard Sure Delight RO+MC

अगर आपके घर में बोरवेल या टैंकर का पानी आता है, तो Aquaguard का यह प्यूरीफायर आपके लिए सही रहेगा. यह भारी धातु, केमिकल और छोटे कणों को हटाने पर फोकस करता है. साथ ही इसमें मिनरल चार्ज टेक्नोलॉजी है, जो पानी का स्वाद बेहतर बनाती है. इसकी सर्विस सपोर्ट भी अच्छी मानी जाती है.

5. Native M2 Pro

यह थोड़ा स्मार्ट प्यूरीफायर है. इसमें ऐप के जरिए आप TDS, पानी की खपत और फिल्टर की स्थिति देख सकते हैं. RO, UV, कॉपर और मिनरलाइजर जैसी सुविधाओं के साथ आता है. इसमें पावर बैकअप भी है, जो बिजली जाने पर काम आता है.

6. KENT Grand RO

KENT का यह एक जाना-पहचाना और भरोसेमंद नाम है. RO, UV और TDS कंट्रोल जैसी सुविधाओं के साथ यह प्यूरीफायर कई तरह के पानी के सोर्स पर काम करता है. 8 लीटर टैंक और अच्छा फ्लो रेट इसे डेली यूज के लिए भरोसेमंद बनाते हैं.

7. Atomberg Intellon

Atomberg Intellon का यह प्यूरीफायर थोड़ा अलग है क्योंकि यह खुद समझ लेता है कि पानी का TDS कितना है और उसी हिसाब से काम करता है. मतलब RO तभी चलेगा जब जरूरत होगी. ऐप कंट्रोल, अलग-अलग मोड और कम मेंटेनेंस इसे खास बनाते हैं.

आपके घर के लिए सबसे सही वाटर प्यूरीफायर वही होगा जो आपके पानी के सोर्स, परिवार के साइज़ और मेंटेनेंस की जरूरतों के हिसाब से फिट बैठे. Pureit और KENT जैसे ब्रांड भरोसे के लिए जाने जाते हैं, वहीं Native और Atomberg स्मार्ट फीचर्स देते हैं. AQUA D PURE और Kinsco बजट और स्टोरेज पर फोकस करते हैं, जबकि Aquaguard दोनों के बीच संतुलन बनाता है. अगर आप नया वाटर प्यूरीफायर लेने की सोच रहे हैं, तो ये सारे ऑप्शन अच्छे हैं. अपनी जरूरत के हिसाब से चुनें और आसानी से Amazon से खरीद सकते हैं.

(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)

NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील

फॉलो करे: