देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है. तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है और चिलचिलाती धूप लोगों का जीना मुश्किल कर रही है. ऐसे में बिजली वाले कूलर या फ्रिज पर निर्भर रहने के बजाय पारंपरिक मिट्टी के बर्तन एक बार फिर काफी पसंद किए जा रहे हैं. घड़े के अलावा, मिट्टी के बोतल, कुल्हड़ और गिलास भी नेचुरल ठंडक देने के साथ ही पानी और पेय पदार्थों का स्वाद बढ़ाने में कारगर होते हैं.
मिट्टी के बर्तन गर्मी के मौसम में नेचुरल रूप से पानी को ठंडा रखते हैं. मिट्टी की नमी के कारण वाष्पीकरण होता है, जो पानी के तापमान को कम करता है. इसमें रखा पानी न सिर्फ ठंडा रहता है बल्कि मिट्टी के खनिजों से भरपूर भी हो जाता है. प्लास्टिक या स्टील के बर्तनों के मुकाबले मिट्टी के बर्तन पानी को केमिकल-मुक्त और स्वादिष्ट बनाते हैं.
मिट्टी के बर्तनों के हैं ये दमदार फायदे
- मिट्टी के बर्तन नेचुरल ठंडक देते हैं
- यह बिना बिजली के पानी को 8-10 डिग्री ठंडा रख सकते हैं.
- मिट्टी का पानी क्षारीय होता है, जो पेट की अम्लता कम करता है और डाइजेशन सिस्टम को मजबूत बनाता है.
- कुल्हड़ में चाय, छाछ या जूस पीने पर मिट्टी की सौंधी खुशबू स्वाद को और भी खास बना देती है.
क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ
कोल्ड ड्रिंक्स की जगह मिट्टी के बर्तनों में रखा पानी या पेय ज्यादा फायदेमंद है. इससे गर्मी से होने वाली डिहाइड्रेशन और पेट संबंधी समस्याओं से बचाव होता है. मिट्टी के बर्तनों में रखा पानी शरीर को ठंडक पहुंचाता है, गर्मी से होने वाली थकान और जलन कम करता है. साथ ही ये बर्तन पूरी तरह बायोडिग्रेडेबल हैं और प्लास्टिक प्रदूषण को कम करने में मदद करते हैं.
मिट्टी की बोतल या क्ले बॉटल बाहर घूमने या ऑफिस ले जाने के लिहाज से भी बहुत सुविधाजनक है. यह पानी को लंबे समय तक ठंडा और ताजा रखती है. कुल्हड़ एक बार इस्तेमाल के बाद फेंकने योग्य होते हैं, जिससे स्वाद के साथ स्वच्छता भी बनी रहती है. वहीं, मिट्टी का घड़ा परिवार के लिए ठंडा पानी उपलब्ध कराता है.
अगर आप भी मिट्टी से बने बर्तन खरीदना चाहते हैं, तो Amazon से बेहतर प्लेटफॉर्म आपको नहीं मिलने वाला. यहां बेहद कम दाम में आप टॉप क्वालिटी के क्ले बर्तन ऑर्डर कर सकते हैं. मिट्टी से बनी कड़ाही, हांडी आदि भी खाने के टेस्ट को बेहतर बनाते हैं.
FAQ
सवाल 1: मिट्टी के बर्तन पानी को कैसे ठंडा रखते हैं?
जवाब: मिट्टी की नमी के कारण वाष्पीकरण होता है, जिससे पानी का टेम्परेचर कम होता है.
सवाल 2: मिट्टी के बर्तन के स्वास्थ्य लाभ क्या हैं?
जवाब: ये पेट की अम्लता कम करते हैं, डाइजेशन सुधारते हैं और गर्मी से थकान घटाते हैं.
सवाल 3: मिट्टी के बर्तन प्लास्टिक से बेहतर क्यों हैं?
जवाब: मिट्टी के बर्तन केमिकल-फ्री होते हैं और पर्यावरण के लिए अधिक सुरक्षित माने जाते हैं.
इनपुट: IANS
(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)
NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील