विज्ञापन

Dwijapriya Sankashti Chaturthi कब है? कैसे करें गजानन को प्रसन्न, जानें शुभ मुहूर्त, पूजन सामग्री के बारे में

Dwijapriya Sankashti Chaturthi: पंचांग के अनुसार, फाल्गुन कृष्ण पक्ष की Dwijapriya Sankashti Chaturthi 5 फरवरी को है. इस दिन सूर्योदय 7:07 बजे और सूर्यास्त 6:03 बजे होगा. इस दिन गणपति पूजन करने का विशेष विधान है.

Dwijapriya Sankashti Chaturthi कब है? कैसे करें गजानन को प्रसन्न, जानें शुभ मुहूर्त, पूजन सामग्री के बारे में
Dwijapriya Sankashti Chaturthi पर करें गणपति की पूजा. फोटो: META AI

Dwijapriya Sankashti Chaturthi: सनातन धर्म में पंचांग का बेहद महत्व माना गया है. नया काम करना हो, पूजा-पाठ हो या दिन की शुरुआत पंचांग देखने का विचार महत्वपूर्ण होता है. फाल्गुन माह की कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी 5 फरवरी, गुरुवार, को है. धार्मिक मान्यता है कि इस दिन गणपति की उपासना से संकट का नाश होता है और सुख-समृद्धि आती है. द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी विघ्नहर्ता भगवान गणेश के द्विजप्रिय स्वरूप को समर्पित है.'संकष्टी' का अर्थ है संकट से मुक्ति. इस दिन भक्त व्रत रखकर गौरी पुत्र गणपति की पूजा-अर्चना करते हैं, जिससे जीवन के सभी संकट दूर होते हैं और विघ्न-बाधाओं के नाश के साथ सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं.

Drik Panchang के अनुसार, चतुर्थी तिथि 5 फरवरी की देर रात 12 बजकर 9 मिनट से शुरू होकर 6 फरवरी की रात 12 बजकर 22 मिनट तक रहेगी. इस दिन चंद्रमा कन्या राशि में संचरण करेंगे और नक्षत्र उत्तराफाल्गुनी रात 10 बजकर 57 मिनट तक रहेगा. सूर्योदय 7 बजकर 7 मिनट और सूर्यास्त शाम 6 बजकर 3 मिनट पर होगा.

ये है शुभ मुहूर्त

शुभ मुहूर्त की बात करें तो ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 22 मिनट से 6 बजकर 15 मिनट, अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 13 मिनट से 12 बजकर 57 मिनट तक रहेगा. वहीं, विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 25 मिनट से 3 बजकर 8 मिनट तक और अमृत काल दोपहर 3 बजकर 32 मिनट से शाम 5 बजकर 11 मिनट तक रहेगा.

Latest and Breaking News on NDTV

कैसे करें गजानन की पूजा?

चतुर्थी पर गजानन को दूर्वा, लाल फूल, मोदक, लड्डू, पान और दही-चीनी का भोग लगाना चाहिए.सिंदूर-घी से लेप करना फलदायी होता है.'गं गणपतये नमः' और 'ओम द्विजप्रियाय नमः' मंत्र के जाप के साथ ही संकष्ट नाशन गणेश स्त्रोत और गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करना चाहिए.

अगर आप भी चतुर्थी पर पूजन करना चाहते हैं, तो समय रहते इन चीजों को ऑर्डर करना न भूलें-

फोटो: Amazon

फोटो: Amazon

फोटो: Amazon

फोटो: Amazon

इनपुट: IANS 

(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)

NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील

फॉलो करे: