दीवाली पर दीये जलाने की तैयारी हो गई, मिठाइयां बनाने की तैयारी शुरू हो चुकी है और घर भी सज चुका है___ अब आपको लग रहा होगा इस त्योहार के लिए अब लगभग सब निपटा चुके हैं. लेकिन उस किटी पार्टी का क्या जो आपके घर होने वाली है. यह वह खास मौका होता है जब यार-दोस्त, परिवार वाले, पड़ोसी और ऑफिस कलीग सब मिलकर जश्न मनाते हैं, एक-दूसरे से बातें शेयर करते हैं और ऐसी यादें बनाते हैं जो त्योहार खत्म होने के बाद भी आपको याद रहती हैं. वैसे तो खाने-पीने का सामान और घर की डेकोरेशन माहौल बना देती है, लेकिन वहां खेले जाने वाले गेम्स भी पूरी महफिल में जान डाल देते हैं. इन खेलों की वजह से लोग आपस में घुलने-मिलने लगते हैं, हर उम्र के लोग इनमें जोश के साथ हिस्सा लेते हैं और चेहरे पर ऐसी हंसी आ जाती है कि जिसको याद करके आप मुस्कुरा सकते हैं.
आप चाहें अपने घर पर परिवार के साथ डिनर पार्टी रख रहे हों या फिर गेट-टुगेदर करने वाले हों, इवेंट में कुछ इंटरेस्टिंग खेल शामिल करने से रौनक दोगुनी हो सकती है. यही सोचते हुए Amazon Great Indian Festival Sale आपके लिए कुछ मजेदार गेम्स लेकर आया है. बॉलीवुड से लेकर माइंड गेम तक यहां आपको कई तरह की गेम्स खरीदने का बेहतरीन मौका मिल रहा है.
ये हैं Amazon Great Indian Festival में मिल रहे टॉप गेम्स
1. Zaslan Bollywood Baazi – 150+ Card Bollywood Guessing & Party Game
यह एक कार्ड गेम है, जो आपकी दीवाली पार्टी में तुरंत जान डालने का काम करता है. अगर आपके ग्रुप में फिल्मों के शौकीन लोग हैं, तो यह उन्हें बहुत पसंद आएगा. इसमें खिलाड़ियों को कार्ड के जरिए फिल्में, गाने, स्टार्स , मशहूर डायलॉग और बॉलीवुड से जुड़ी दूसरी चीजों का अनुमान लगाना होता है.
2. Suruchi Strokes Diwali Theme Tambola Tickets
यह पुराने और एथनिक तंबोला गेम का नया और त्योहारों वाला अवतार है, जो किसी भी परिवार की महफिल में चार चांद लगा देता है. दीवाली की स्पेशल थीम पर बने होने की वजह से ये टिकट खेल में अलग ही मजा ला देती हैं.
3. Gouda Games Bollywood Beats – Spin the Wheel Song Guessing Party Game
यह गेम म्यूजिक, ठहाकों और हंसी-मजाक से भरपूर है. इसमें एक पहिया घुमाना पड़ता है और फिर बॉलीवुड गानों की धुनें पहचाननी होती हैं या उनके अधूरे बोल पूरे करने होते हैं, जिससे पार्टी का माहौल ही बदल जाता है.
4. Gouda Games Pun Intended – Hilarious Picture Guessing Card Game
हंसी-मजाक से भरपूर यह कार्ड गेम पार्टी में आए लोगों का पूरा मनोरंजन करता है. इसमें फोटो और पहेलियों के जरिए मजेदार शब्दों और बातों को पहचानना होता है, जिससे सभी लोग खुलकर हंसते हैं और पार्टी का लुत्फ उठाते हैं.
5. Desi Board Games Bollywood Rummy Card Game
यह है एक ट्रेडिशनल रम्मी गेम. लेकिन इसे बॉलीवुड के मजेदार तड़के के साथ पेश किया गया है. इसमें आम पत्तों की जगह फिल्मों से जुड़ी दिलचस्प चीजों का इस्तेमाल किया गया है, जो मूवी लवर्स के लिए इस खेल को और भी ज्यादा इंटरेस्टिंग बना देती हैं.
दमदार दीवाली पार्टी वही होती है जहां खाने-पीने और डेकोरेशन के साथ-साथ अच्छी यादें भी बनती हैं, मस्ती-मजाक होता है. बॉलीवुड क्विज, म्यूजिक वाले खेल, दीवाली स्पेशल तंबोला और फोटो वाले कार्ड गेम्स के जरिए आप अपने गेस्ट को पार्टी खत्म होने तक बिजी और खुश रखने का बहुत ही अच्छा ऑप्शन हैं. यही कारण है कि Amazon से कस्टमर इन्हें खूब ऑर्डर भी कर रहे हैं.
(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)
NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील