छोटे कमरों को बड़ा और खुला दिखाना सच में एक टेढ़ी खीर है. पर यकीन मानिए, दीवारों का सिर्फ एक सही पेंट आपकी यह पूरी टेंशन खत्म कर सकता है. कलर सिर्फ घर डेकोरेट करने के काम नहीं आते, बल्कि स्मॉल स्पेस में इनका बहुत बड़ा रोल होता है. ये कमरे में रोशनी को इस तरह फैलाते हैं कि दीवारें थोड़ी दूर-दूर लगती हैं और कमरा अपने असली साइज से काफी बड़ा दिखने लगता है. बहुत ज्यादा गहरे या चटक रंगों के चक्कर में न पड़ें. इसकी जगह लाइट और शांत शेड्स जैसे हल्का सफेद, मीडियम ग्रीन, स्काई ब्लू और लाइट ग्रे कलर्स बेस्ट रहे हैं. लोग इन्हें ज्यादा पसंद करते हैं, क्योंकि ये आंखों को सुकून देने के साथ खुलेपन का अहसास कराते हैं. अगर थोड़ा समझदारी से काम लिया जाए, तो ये शेड्स छोटे बेडरूम, छोटे लिविंग रूम या स्टडी रूम का पूरा हुलिया बदल सकते हैं.
कमरे को बड़ा लुक देने के लिए सिर्फ सही रंग चुनना ही काफी नहीं है. पेंट का टाइप और उसकी क्वालिटी भी बहुत मायने रखती है. एक जैसा और बढ़िया फिनिश दीवारों को एकदम स्मूथ लुक देता है, जिससे दीवारें भारी या अजीब नहीं लगतीं. यहां नीचे कुछ ऐसे ही कमाल के शेड्स के बारे में बताया गया है जो आपके घर के अंदरूनी हिस्सों को एकदम चमका देंगे. बिना किसी तोड़-फोड़ के कमरा काफी बड़ा दिखने लगेगा. ये सारे ऑप्शंस छोटे कमरों को सुंदर बनाने के साथ-साथ उनकी रौनक को भी बनाए रखते हैं.
1000 रुपये के बजट में ये हैं छोटे कमरों को बड़ा दिखाने वाले 5 बेस्ट वॉल पेंट शेड्स
1. Nerolac Beauty Smooth Interior Emulsion Paint - White
Price: ₹198 | Customer Rating: 5.0/5
लाइट न्यूट्रल कलर्स छोटे कमरों को बड़ा दिखाने के लिए स्मार्ट च्वाइस कहे जाते हैं, इनमें भी Uplifting White कलर सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है. ये शेड अपने लाइट रिफलेक्टिंग गुणों, आसान विजिबिलिटी और सूदिंग माहौल बनाने का काम करता है. बेडरूम, हॉल और लीविंग एरिया के लिए ये शेड परफेक्ट कहा जा सकता है.
खासियतें:
- मल्टी सरफेस एप्लीकेशन पेंट
- जल्दी सूख जाता है
- मैट फिनिश
- नेचुरल लुक देता है
फोटो: Amazon
2. Dulux Promise Interior Emulsion Paint – Window Garden Green
Price: ₹260 | Customer Rating: 3.9/5
लंबे समय से सॉफ्ट ग्रीन कलर पेंट काफी ट्रेंड करता नजर आ रहा है. ये आपके रूम को और अधिक रिफ्रेशिंग बनाने का काम करता है. ये शेड दीवारों पर हावी हुए बिना अट्रेक्टिव लुक देता है और कूल फील कराता है. इसे आमतौर पर स्टडी रूम, ग्रेस्ट रूम और छोटे डाइनिंग रूम के लिए दमदार ऑप्शन माना जाता है.
खासियतें:
- बेहतरीन वॉल कवरेज देता है
- स्मूद रिच फिनिश
- आसान एप्लीकेशन प्रोसेस
- वेदर-रेसिस्टेंस
3. Nippon Paint Atom Fibra 2 In 1 Emulsion Paint – Fresh Lilac
Price: ₹437 | Customer Rating: 4.3/5
अगर आप अपने छोटे रूम को बड़ा दिखाने के साथ-साथ उसमें खुलेपन का अहसास भी पाना चाहते हैं, तो कलरफुल पेस्टल लिलाक टोन आपको फेवरेट बनने वाला है. इसकी सॉफ्टनेस और लाइट अहसास दीवारों को कलरफुल बना देता है और रूम में डेकोरेटिव टच लाता है. बच्चों के लिए इस कलर को काफी पसंद किया जाता है.
खासियतें:
- एंटी-कार्बोनेशन प्रोटेक्शन देता है
- क्रैक-ब्रिजिंग सरफेस फॉर्मूले से बना
- मैट फिनिश
- वॉशेबल
4. BERGER Luxol Hi-Gloss Enamel Paint - Phiroza Blue
Price: ₹270 | Customer Rating: 4.2/5
ये कलर आपको आसमान की खूबसूरती से रूबरू कराने वाला है. ये शेड रूम को ठंडा रखने और सूदिंग माहौल बनाने का काम करता है. स्मॉल लिविंग रूम, होम ऑफिस और अपार्टमेंट के लिए बहुत अच्छा ऑप्शन हो सकता है, जिससे जगह का ज्यादा और रोशन एहसास होता है.
खासियतें:
- सेल्फ-प्राइमिंग रिच शीन
- ऑयल बेस
- हाई ग्लोस फिनिश
- VOC फॉर्मूलेशन
5. Nippon Paint Durafresh Solo Emulsion Paint – Gray Glove
Price: ₹634 | Customer Rating: 4.5/5
ग्रे कलर छोट कमरों पर बेहतर तरीके से काम कर सकता है और आपके रूम को एलिगेंट बना सकता है. ये लाइटर शेड काफी ब्राइट है और आपके कमरे में स्ट्रक्चर लाने का काम करता है. मजेदार बात यह है कि ये आपके फर्नीचर को भी कॉम्प्लिमेंट करने का काम करता है.
खासियतें:
- वॉशेबल पेंट सरफेस
- DIY-फ्रेंडली एप्लीकेशन
- वेदर रेजिस्टेंट
- रिच शाइन
FAQ
सवाल 1: छोटे कमरों को बड़ा दिखाने के लिए कौन से रंग उपयुक्त हैं?
जवाब: हल्के सफेद, मीडियम ग्रीन, स्काई ब्लू और लाइट ग्रे जैसे लाइट और शांत शेड्स छोटे कमरों के लिए बेस्ट हैं.
सवाल 2: कमरे को बड़ा दिखाने में पेंट की क्वालिटी का क्या महत्व है?
जवाब: उच्च गुणवत्ता वाला पेंट दीवारों को स्मूथ लुक देता है और कमरे को भारी या अजीब नहीं दिखने देता.
सवाल 3: Nerolac Beauty Smooth Interior Emulsion Paint की खासियत क्या है?
जवाब: यह पेंट मल्टी सरफेस एप्लीकेशन, जल्दी सूखना और मैट फिनिश के साथ नेचुरल लुक देता है.
छोटे कमरों का लुक बदलने में केवल फर्नीचर ही काफी नहीं होता, बल्कि समझदारी से चुना गया कलर आपके छोटे रूम को बड़ा दिखाने में फायदेमंद साबित हो सकता है. ऑफ-व्हाइट, सॉफ्ट ग्रीन, पेल लिलाक, एरी ब्लू और म्यूटेड ग्रे शड ऐसे कलर्स हैं, जो आपके रूम का पूरा मूड बदल देते हैं. ये न केवल हर उम्र के लोगों के रूम में यूज किए जा सकते हैं, बल्कि हर तरह के इंटीरियर से भ् आसानी से मैच हो जाते हैं. अब आप भी देर न करें, Amazon पर उपलब्ध इन पेंट को आज ही ऑर्डर करें.
(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)
NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील
