आजकल लोग अपने घरों और ऑफिस को हरा-भरा और अट्रेक्टिव बनाने के लिए कई तरह के इनडोर प्लांट लगाते हैं. इन्हीं में से एक है स्नेक प्लांट (संसेविएरिया), जो अपनी खूबसूरत लंबी पत्तियों के साथ-साथ हेल्दी से जुड़े कई लाभों के लिए भी जाना जाता है. यह ऐसा पौधा है जो कम देखभाल में आसानी से बढ़ता है और घर के वातावरण को बेहतर बनाने में मदद करता है.
स्नेक प्लांट की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यह हवा को शुद्ध करने में सहायक माना जाता है. यह वातावरण में मौजूद कुछ हानिकारक तत्वों जैसे फॉर्मल्डिहाइड, बेंजीन और ट्राइक्लोरोएथिलीन जैसे प्रदूषकों के स्तर को कम करने में मदद कर सकता है. यही कारण है कि इसे घर, कार्यालय और अन्य इनडोर स्थानों के लिए एक लोकप्रिय पौधा माना जाता है.
अगर आप भी इस प्लांट को किफायती दाम में अपने घर लाना चाहते हैं, तो Amazon पर आपको किफायती कीमत पर स्नैक प्लांट मिल जाएगा. लेकिन इसे ऑर्डर करने से पहले आइए आपको इस प्लांट के बारे में विस्तार से बताते हैं.
क्या है खासियत
इस पौधे की एक और खास बात यह है कि यह रात के समय भी ऑक्सीजन छोड़ता है, जिससे नींद अच्छी आती है और हवा शुद्ध रहती है. यह हवा में मौजूद टॉक्सिन्स जैसे फांर्मल्डिहाइड, बेंजीन और ट्राइक्लोरोएथिलीन को कम करता है. इसी वजह से कई लोग इसे बेडरूम में रखना पसंद करते हैं.
देता है मानसिक सुकून
स्नेक प्लांट मानसिक सुकून देने में भी मददगार माना जाता है. घर या कार्यस्थल पर हरियाली का होना तनाव कम करने और सकारात्मक माहौल बनाने में सहायक हो सकता है. इसकी सादगी और आकर्षक बनावट कमरे की सुंदरता बढ़ाने के साथ मन को भी ताजगी का एहसास कराती है.
यदि आप ऐसे पौधे की तलाश में हैं जिसकी देखभाल आसान हो तो स्नेक प्लांट एक अच्छा ऑप्शन है. इसे बार-बार पानी देने की आवश्यकता नहीं होती. सामान्यतः सप्ताह में एक बार या मिट्टी पूरी तरह सूखने पर ही पानी देना पर्याप्त रहता है. अधिक पानी देने से इसकी जड़ों को नुकसान पहुंच सकता है. यह अप्रत्यक्ष धूप या हल्की रोशनी में भी अच्छी तरह बढ़ता है, इसलिए व्यस्त जीवनशैली वाले लोगों के लिए यह उपयुक्त पौधा है.
ये हैं टॉप क्वालिटी के स्नैक प्लांट
FAQ
सवाल 1: स्नेक प्लांट क्या है?
जवाब: स्नेक प्लांट एक इनडोर पौधा है जो कम देखभाल में बढ़ता है और हवा को शुद्ध करता है.
सवाल 2: स्नेक प्लांट के क्या फायदे हैं?
जवाब: यह हवा से हानिकारक तत्व हटाता है, रात में ऑक्सीजन छोड़ता है और मानसिक सुकून देता है.
सवाल 3: स्नेक प्लांट की देखभाल कैसे करें?
जवाब: सप्ताह में एक बार या मिट्टी सूखने पर पानी दें, अप्रत्यक्ष धूप में रखें.
इनपुट: IANS
(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)
NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील