विज्ञापन

Space Saving Furniture: पढ़ाई से लेकर बालकनी में चाय की चुस्की तक, हर काम आसान बना देंगी ये Folding Chair

 फोल्डेबल चेयर (Folding Chair) घर में रखे उस फर्नीचर की तरह है, जो न सिर्फ गेस्‍ट के घर आने पर उन्‍हें बैठने की पर्याप्त जगह देती है, बल्कि एक्‍स्‍ट्रा स्‍पेस भी नहीं लेती. अगर आप भी इन्‍हें खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, तो Amazon आपके लिए टॉप क्‍वालिटी की फोल्डेबल चेयर लेकर आया है.

Space Saving Furniture: पढ़ाई से लेकर बालकनी में चाय की चुस्की तक, हर काम आसान बना देंगी ये Folding Chair
हर मौके पर काम आती हैं पोर्टेबल कुर्सियां. फोटो: AI

Best Folding Chairs for Home: आपने भी कई बार मेरी तरह देखा होगा कि घर में कुछ फर्नीचर ऐसा भी होता है, जिसकी जरूरत भले ही हमें रोज न हो, लेकिन जैसे ही मेहमान घर में आते हैं, उनकी कमी इंस्‍टेंट ही महसूस होने लगती है. ज्‍यादा गेस्‍ट के आने के बाद कुछ लोगों को जहां हमें बिस्‍तर पर बिठाना पड़ता है, तोकुछ को गेस्ट को चेयर पर एडजस्‍ट कराने को कहने को मजबूतर होना पड़ता है. पर सवाल ये भी है कि आखिर घर में कितना फर्नीचर रखा जाए, इस कारण फोल्‍डेबल चेयर सबसे ज्‍यादा काम आने वाला फर्नीचर कही जा सकती हैं.

बालकनी में चाय पीनी हो या बारिश की फुहारों के बीच दोस्‍तों के साथ बैठकर फुर्सत के कुछ पल बिताने हों, फोल्‍डेबल चेयर हमारी हर जरूरत को पूरा करती नजर आती हैं. पहले केवल मेटल फ्रेम की ही फोल्‍डेबल चेयर देखने को मिलती थी, लेकिन अब पैडेड सीट, हवादार बैक, राइटिंग पैड और पोर्टेबल आउटडोर स्टाइल जैसी कई चेयर मार्केट में आसानी से उपलब्‍ध होने लगे हैं. अब चूंकि फेस्टिव सीजन आने वाला है, इस दौरान मेहमानों का आना-जाना शुरू हो जाएगा, ऐसे में Amazon आपके लिए टॉप क्‍वालिटी की चेयर लेकर आया है.

Best Cushion Covers For Sofa: घर आए मेहमान करेंगे तारीफ, मिनटों में बदल जाएगा लिविंग रूम का अंदाज

ये हैं टॉप 5 Folding Chairs

1. Streetup India Folding Chair

मेटल से बनी ये फोल्डिंग चेयर कुशन वाली सीट, दमदार बैक और ब्लैक फिनिश के साथ आती है. इसके पैरों में लगे रबर कैप्स फर्श पर खरोंच लगने से बचाते हैं, और फोल्ड फ्रेम गेस्‍ट के जाने के बाद इसे रखना आसान बनाता है. यह 150 किलो तक का वजन उठा सकती है और कभी-कभार खाने की टेबल, पढ़ाई या बालकनी में बैठने के लिए काम आती है.

2. STAR WORK Portable Folding Chair

यह चेयर बाहर आराम से बैठने के लिहाज से डिजाइन की गई है. इसका लाइट फोल्डिंग फ्रेम, बुने हुए कपड़े की सीट और लकड़ी के आर्मरेस्ट इसे बालकनी और वीकेंड पर बाहर घूमने जाने के लिए एकदम सही बनाते हैं. इसका छोटा साइज इसे एक जगह से दूसरी जगह ले जाना भी आसान बना देता है, ये चेयर 150 किलो तक वजन सहन कर सकती है.

3. KAOCHA Padded Folding Chair

अगर आपको देर तक बातें करनी हों या थोड़ी देर के लिए काम का सेटअप लगाना हो, तो कुशन वाली सीट से बहुत फर्क पड़ता है. यह मॉडल अपनी सीट और बैकरेस्ट पर PU लेदर की गद्दी के साथ कार्बन-स्टील फ्रेम से बना है. इसके नीचे नॉन-स्लिप कवर लगे हैं, जिससे चेयर फिसलती नहीं है.

4. Home Centre Melony Folding Chair

आम फोल्डिंग कुर्सियों के मुकाबले से काफी सॉफ्ट और लगभग हर घर के हिसाब से बनी है. इसमें माइल्ड-स्टील का फ्रेम लगाया गया है और लाइट ब्राउन यानी बेज कलर के पॉलिएस्टर कपड़े की सीट दी गई है, इसमें मीडियम हाइट का बैक भी दिया गया है, जो कमर को सपोर्ट करता है. इसका कपड़ा कीटाणुओं और एलर्जी से भी बचाने का काम करता है.

5. Spacecrafts Folding Study Chair With Writing Pad

यह चेयर सिर्फ बैठने के ही काम नहीं आती, बल्कि ऑफिस के काम निपटाने के भी काम आने वाली है. इस फोल्डिंग चेयर में कॉपी-किताब या लैपटॉप रखने के लिए ऊपर-नीचे होने वाला राइटिंग पैड लगा है, जो होम ट्यूशन, पढ़ाई या छोटे-मोटे वर्कस्टेशन के लिए बेहतर होती हैं. इसका पाउडर-कोटेड माइल्ड-स्टील फ्रेम 110 किलो तक का वजन संभाल सकता है.

एक अच्छी फोल्डिंग चेयर को जगह की परेशानी दूर करनी चाहिए, न कि नई मुसीबत खड़ी करनी चाहिए. सबसे काम की कुर्सियां वही होती हैं जो आसानी से घर के किसी भी हिस्‍से में रखी जा सकें और जिन पर बैठने में पूरा आराम मिले, चाहे इसके लिए गद्दी हो, हवादार कपड़ा हो या पीठ को मिलने वाला सपोर्ट. बालकनी और कभी-कभार आने वाले गेस्‍ट के लिए छोटा साइज, मजबूत फ्रेम और आसान फोल्डिंग सिस्टम ही किसी भी दिखावटी डिजाइन से ज्यादा मायने रखता है. तो देर न करें,

(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील

फॉलो करे: