विज्ञापन

लिविंग रूम के लिए बेस्ट शीयर परदे जो बढ़ाएं घर की खूबसूरती, रखें नैचुरल लाइट और प्राइवेसी दोनों का ख्याल

अगर आप अपने लिविंग रूम को हल्का, ब्राइट और सुकून भरा बनाना चाहते हैं, तो शीयर परदे एक शानदार ऑप्शन हैं. ये परदे धूप को नरमी से अंदर आने देते हैं, जिससे कमरा रोशन भी रहता है और आंखों को चुभन भी नहीं होती. साथ ही दिन के समय ये जरूरी प्राइवेसी बनाए रखते हैं और घर की खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं. अलग‑अलग रंगों, डिजाइन और फैब्रिक में उपलब्ध ये शीयर परदे हर तरह के इंटीरियर के साथ आसानी से फिट हो जाते हैं. खरीदें इन्हें Myntra से.

लिविंग रूम के लिए बेस्ट शीयर परदे जो बढ़ाएं घर की खूबसूरती, रखें नैचुरल लाइट और प्राइवेसी दोनों का ख्याल
लिविंग रूम के लुक को स्टाइलिश और एलीगेंट बनाने के लिए बेस्ट शीयर परदे; Photo Credit: Pexels 

सुबह की धूप कभी सुकून देती है, तो कभी लिविंग रूम में जरूरत से ज़्यादा तेज़ महसूस होने लगती है. कभी पर्दों से छनकर आती रोशनी अच्छी लगती है और कभी वही धूप स्क्रीन पर पड़कर आंखों को परेशान करने लगती है. ऐसे में शीयर परदे एक समझदार सोल्यूशन बनकर सामने आते हैं. ये न तो रोशनी को पूरी तरह रोकते हैं और न ही कमरे को खुला‑खुला छोड़ देते हैं, बस धूप को इतना नरम कर देते हैं कि पूरा माहौल बैलेंस लगे. 

आज जब घरों में खुलापन और नैचुरल लाइट को परेफरेंस दी जा रही है, तब लिविंग रूम के लिए शीयर परदे सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि रोज़मर्रा की जरूरत बन चुके हैं. Myntra पर भी आपको शीयर पर्दों की खास रेंज मिल जाएगी, जिन्हें देख आप अपने हिसाब से ऑर्डर कर सकते हैं. 

Top 5 Sheer Curtains For Living Rooms: How Much Light Is Too Much

लिविंग रूम के लुक को स्टाइलिश और एलीगेंट बनाने के लिए बेस्ट शीयर परदे; Photo Credit: Pexels 

शीयर पर्दों का ट्रेंड अब पहले से कहीं अधिक क्यों है?

आज के समय में लिविंग रूम सिर्फ बैठने की जगह नहीं रह गया है. यहीं वीडियो कॉल्स होते हैं, दोपहर में आराम किया जाता है, परिवार के साथ समय बिताया जाता है और शाम को दिन की थकान उतारी जाती है. ऐसे में भारी परदे कई बार कमरे को बोझिल बना देते हैं, जबकि बिना पर्दों के खिड़कियां कमरे को खुला और असहज महसूस कराती हैं. शीयर परदे इन दोनों के बीच का रास्ता दिखाते हैं. ये दिन की रोशनी को अंदर आने देते हैं, तेज़ चकाचौंध को कम करते हैं और साथ ही दिन में प्राइवेसी भी बनाए रखते हैं. चाहें तो इन्हें मोटे पर्दों के साथ लेयर कर इस्तेमाल किया जा सकता है, जिससे मौसम और मूड के हिसाब से बदलाव आसान हो जाता है.

Sheer Curtainsफीचर्सरेटिंगरेट
HOMEMONDE Beige Sheer Curtains कॉटन शीयर परदे

4.2

₹755
Haus & Kinder Signature Sand Ripple Pink Curtains  कमरे को वाइब्रेंट लुक देते हैं 

4.8

₹569
ROSARA HOME Blue Abstract Sheer Curtains पॉलिएस्टर फैब्रिक, जल्दी सूख जाते हैं

4.1

₹989
Aura Beige & White Embroidered Curtains  पॉलिएस्टर फैब्रिक

4.5

₹515
Fabindia Dawaik Ethnic Motif Curtains ट्रेडिशनल डिज़ाइन, दिखने में अट्रैक्टिव 

4.2

₹1124

टॉप 5 शीयर परदे जो रोशनी को सही तरीके से संभालते हैं

1. HOMEMONDE Beige Sheer Curtains

ये बेज कलर के कॉटन शीयर परदे बेहद सिंपल और सुकून देने वाले हैं. इनका सिंपल कलर ज़्यादातर लिविंग रूम के इंटीरियर के साथ आसानी से घुलमिल जाता है, चाहे सोफा न्यूट्रल हो या फर्नीचर लकड़ी का. कॉटन फैब्रिक हल्का होने के साथ‑साथ रोज़ के इस्तेमाल के लिए भी ठीक रहता है. रॉड पॉकेट स्टाइल से खिड़की को साफ‑सुथरा लुक मिलता है.

खासियतें:

  • कॉटन शीयर परदे
  • सिंपल और अट्रैक्टिव
  • रोज़ के इस्तेमाल के लिए बेस्ट 
  • रॉड पॉकेट स्टाइल

2. Haus & Kinder Signature Sand Ripple Pink Curtains

लाइट पिंक कलर और सॉफ्ट पैटर्न इन पर्दों को खास बनाता है. डिज़ाइन में हल्की‑सी मूवमेंट है, जो कमरे को वाइब्रेंट बनाती है लेकिन ज़्यादा भरी‑भरी नहीं लगती. जिन लिविंग रूम्स में थोड़ा‑सा कलर चाहिए, वहां ये परदे अच्छे लगते हैं. फैब्रिक हवा को आने देता है और रॉड पॉकेट स्टाइल लगाने को आसान बनाता है.

खासियतें:

  • सॉफ्ट पैटर्न 
  • कमरे को वाइब्रेंट लुक देते हैं 
  • रॉड पॉकेट स्टाइल 
  • लाइट फैब्रिक 

3. ROSARA HOME Blue Abstract Sheer Curtains

अगर आपका लिविंग रूम मॉडर्न लुक वाला है, तो ये ब्लू कलर के एब्स्ट्रैक्ट शीयर परदे अच्छी चॉइस हो सकते हैं. पॉलिएस्टर फैब्रिक की वजह से इनमें सिलवटें कम पड़ती हैं और जल्दी सूख भी जाते हैं. आईलेट फिटिंग से इन्हें सरकाना आसान रहता है, इसलिए बालकनी डोर या चौड़े एरिया के लिए ये काफी प्रैक्टिकल हैं.

खासियतें:

  • पॉलिएस्टर फैब्रिक
  • जल्दी सूख जाते हैं
  • आईलेट फिटिंग
  • कहीं भी आसानी से लगाए जा सकते हैं 

4. Aura Beige & White Embroidered Curtains

इन शीयर पर्दों की खासियत है इनपर की गई हल्की कढ़ाई. बेज और व्हाइट कलर का कॉम्बिनेशन एलिगेंट लगता है लेकिन ज़्यादा फॉर्मल नहीं. पॉलिएस्टर फैब्रिक होने के कारण इनकी देखभाल आसान रहती है और कढ़ाई लंबे समय तक अच्छी बनी रहती है. आईलेट फिटिंग की वजह से परदे बैलेंस और स्मूद फोल्ड्स में दिखाई देते हैं.

खासियतें:

  • कढ़ाई वाले पर्दे
  • पॉलिएस्टर फैब्रिक
  • इनकी देखभाल आसान है 
  • आईलेट फिटिंग

5. Fabindia Dawaik Ethnic Motif Curtains

ये कॉटन शीयर परदे ट्रेडिशनल डिज़ाइन पसंद करने वालों के लिए हैं. सफेद बैकग्राउंड पर रेड कलर के ट्रेडिशनल मोटिफ लिविंग रूम में गर्माहट और अपनापन जोड़ते हैं. आईलेट फिटिंग की वजह से फोल्ड्स साफ दिखते हैं. अंदर की हल्की लाइनिंग रोशनी को नरमी से अंदर आने देती है.

खासियतें:

  • कॉटन शीयर परदे
  • ट्रेडिशनल डिज़ाइन
  • दिखने में अट्रैक्टिव 
  • लिविंग रूम के लिए बढ़िया चॉइस है 

शीयर परदे सिर्फ खिड़कियों को सजाने का काम नहीं करते, बल्कि ये पूरे दिन लिविंग रूम का माहौल तय करते हैं. सही चुनाव के साथ ये रोशनी को नरम बनाते हैं, आराम बढ़ाते हैं और कमरे को ज़्यादा अपना‑सा महसूस कराते हैं. सोच‑समझकर चुने गए शीयर परदे धूप को परेशानी नहीं, बल्कि घर की खूबसूरती बना देते हैं. इन्हें आप Myntra से खरीद सकते हैं.

(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)

NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील

फॉलो करे: