मानसून आने वाला है, इस दौरान सबसे ज्यादा परेशानी कपड़ों को सुखाने की होती है. हर सुबह हम कपड़े धोते हैं,सुखाते है लेकिन शाम होते-होते वह न केवल गीले रह जाते हैं, बल्कि उनमें हल्की बदबू भी आने लगती है. कई इलाकों में नमी, तेज बारिश और धूप कम आने से कपड़े सुखाना काफी मुश्किल हो जाता है. अब गर्मी, सर्दी या मानसून ही क्यों न हो, कपड़े धोना हर घर की जरूरत है लेकिन अच्छी बात यह है कि इसके लिए आपको महंगे टम्बल ड्रायर लेने की जरूरत नहीं है. आप कुछ बेहद आसान तरीकों के जरिए आप बिना अपना बजट बिगाड़े कपड़े बिना एनर्जी बर्बाद किए अंदर सुखाए जा सकते हैं.
कपड़ों को सुखाने के लिए जरूरी है कि हल्की हवा चलती रहे, मॉइश्चर कम हो और ऐसे ड्राइंग अटैचमेंट (drying attachment)यूज करें, जिससे आपके कपड़ों के आसपास हवा का आना-जाना ज्यादा हो.
मानसून में ड्रायर के बिना घर के अंदर कपड़े सुखाते समय इन बातों का रखें ध्यान
Step 1: कपड़ों से जितना हो सके उतना पानी निकालें
कपड़ों को टांगने से पहले वॉशिंग मशीन को हाई स्पिन सेटिंग पर चलाएं. कपड़ों में पानी कम होने से ये जल्दी सूखेंगे. वहीं डेलीकेट कपड़ों को मोटे टावल में रोल करके उससे अतिरिक्त पानी निकाल लें.
Step 2: कपड़े सुखाने के लिए सही जगह सेलेक्ट करें
अपने ड्राइंग रैक (Cloth Drying Rack) को खिड़की, पंखे या खुली जगह के पास लगाएं. ड्राइंग रैक को ऐसी जगह पर इस्तेमाल न करें, जहां हवा कम हो और रोशनी न आती हो.
स्टेप 3: एयरफ्लो बनाएं
कपड़े सुखाने में पंखे बड़ा फर्क ला सकते हैं. जहां कपड़े सुखा रहे हैं, वहां एक टेबल या पेडस्टल पंखा जरूर रखें, ताकि कपड़े सूखते समय उन पर हवा बनी रहे. ज़्यादा नमी होने पर भी, चलती हवा इवैपोरेशन को तेज कर देती है.
मानसून में कपड़ों को सुखाने में फोल्डिंग क्लॉथ रैक सबसे ज्यादा काम आने वाले ऑप्शन कहे जा सकते हैं. ये न केवल कपड़ों को सुखाते हैं, बल्कि इनको गंध से भी बचाते हैं. जिन घरों में जगह कम होती है, उनके लिए यह सिस्टम एकदम सही रहते हैं. जरूरत पड़ने पर इन रैक को बाहर निकाला जा सकता है और बाद में मोड़कर रखा जा सकता है. अगर आप भी इन्हें लेना चाह रहे हैं, तो Amazon आपके लिए टॉप ब्रांड के प्रीमियम रैक लेकर आया है. ये न केवल आपके घर में कम स्पेस लेते हैं, बल्कि छोटे और बड़े सभी तरह के कपड़ों को सुखाने में मदद करते हैं.
रात भर बदल रहे हैं करवट? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें और Amazon से चुनें बेस्ट गद्दे (Mattress)
ये हैं टॉप ब्रांड के क्लॉथ ड्राइंग रैक
घर के अंदर कपड़े सुखाते समय किन बातों का रखें ध्यान?
जब आप घर के अंदर कपड़े सुखाना चाह रहे हों, तो अपनी जगह और वेंटिलेशन के बारे में सबसे ज्यादा ध्यान देना चाहिए. बेडरूम जहा खिड़की हो, बालकनी जहां बारिश का पानी न आ सके, और यूटिलिटी स्पेस सबसे अच्छे माने जाते हैं. इस दौरान हवा आना और जाना बेहद जरूरी माना जाता है, जिससे न केवल कपड़े सुखते हैं बल्कि इनमें गंध भी नहीं आती.
कपड़े सुखाते समय स्पेस देना भी मायने रखता है. इससे कपड़े तेजी से सुखते हैं. कई लेयर्स को आप भले ही एक साथ टांगने से जगह बचा सकते हैं, लेकिन इन्हें ड्राई होने में समय लग सकता है.
एक और बात जो ध्यान देनी चाहिए वह है इंडोर हयूमिडिटी. मानसून के दिनों में हवा में मौजूद मॉइश्चर कपड़ों को ड्राई होने से रोकता है.
FAQ
सवाल 1: मानसून में कपड़े सुखाने के लिए कौन-से उपाय अपनाने चाहिए?
जवाब: कपड़ों से अधिक पानी निकालें, हवा का प्रवाह बनाएं, सही जगह चुनें और पंखे का उपयोग करें.
सवाल 2: कपड़ों को जल्दी सुखाने के लिए कौन-सी मशीन सेटिंग सही रहती है?
जवाब: वॉशिंग मशीन को हाई स्पिन सेटिंग पर चलाएं, ताकि कपड़ों में पानी कम रहे और वह जल्दी सूख पाएं.
सवाल 3: घर के अंदर कपड़े सुखाने के लिए सबसे अच्छी जगह कौन-सी है?
जवाब: खिड़की वाली जगह, बालकनी जहां बारिश न आए और यूटिलिटी स्पेस सबसे बेस्ट होते हैं.
सवाल 4: क्लॉथ ड्राइंग रैक (Cloth Drying Rack) के क्या फायदे हैं?
जवाब: ये कपड़े जल्दी सुखाते हैं, गंध से बचाते हैं और स्पेस सेविंग होते हैं.
सवाल 5: मानसून में कपड़े सुखाने में हवा का क्या महत्व है?
जवाब: चलती हवा इवैपोरेशन तेज करती है जिससे कपड़े जल्दी सूखते हैं और बदबू नहीं आती.
अब अगर आप चाहते हैं, कि मानसून में आपको कपड़ों को सुखाने में किसी तरह की परेशान न हो, तो देर न करें, Amazon पर मौजूद इन क्लॉथ ड्राइंग रैक (Cloth Drying Rack) को ऑर्डर करना न भूलें. ये न केवल कपड़ों को ड्राई करते हैं बल्कि उन्हें गंध से भी बचाते हैं. इनकी प्रीमियम क्वालिटी, यूनिक फिनिश और स्पेस सेविंग डिजाइन इन दिनों सभी को लुभा रहा है.
(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)
NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील