विज्ञापन

व्रत में थकान और कमजोरी को दूर भगाएगा शुद्ध सेंधा नमक, Amazon पर मिल रहे हैं ये बेस्ट ऑप्शंस

सावन (Sawan) में व्रत के दौरान सेंधा नमक का उपयोग धार्मिक और वैज्ञानिक कारणों से महत्वपूर्ण माना जाता है. यह प्राकृतिक और कम प्रोसेस्ड होता है. सेंधा नमक शरीर में इलेक्ट्रोलाइट संतुलन बनाए रखता है और थकान कम करने में मदद करता है. Amazon सावन में इसपर दमदार डिस्‍काउंट दे रहा है.

व्रत में थकान और कमजोरी को दूर भगाएगा शुद्ध सेंधा नमक, Amazon पर मिल रहे हैं ये बेस्ट ऑप्शंस
सावन में सेंधा नमक देता है फायदा. फोटो: Unsplash

सावन का महीना भगवान शिव की भक्ति का सबसे पवित्र समय माना जाता है. इस दौरान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए लाखों श्रद्धालु सोमवार का व्रत रखते हैं. व्रत में कई लोग बिना नमक वाला फलाहार ग्रहण करते हैं, तो वहीं कुछ लोग नमक वाले फलाहार का सेवन करते हैं. लेकिन, यह साधारण नमक नहीं होता है, बल्कि सेंधा नमक होता है. 

सावन में आने वाले सोमवार को अगर आप भी व्रत रखने के बारे में सोच रहे हैं, तो इस दौरान सेंधा नमक आपके पास जरूर होना चाहिए. अगर आपने भी इसे अभी तक नहीं खरीदा है, तो Amazon आपको टॉप ब्रांड के सेंधा नमक ऑफर कर रहा है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि व्रत में सिर्फ सेंधा नमक (रॉक सॉल्ट) ही क्यों खाया जाता है? इसके पीछे सिर्फ धार्मिक मान्यता ही नहीं, बल्कि वैज्ञानिक कारण भी छिपे हैं. आइए पहले इसके बारे में जानते हैं

शुरू हुआ सावन, रख रहे हैं सोमवार का व्रत? तो लास्‍ट मिनट भागमभाग से बचने के लिए इन चीजों को जरूर करें ऑर्डर

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, व्रत का उद्देश्य सिर्फ भूखे रहना नहीं, बल्कि शरीर और मन दोनों को शुद्ध करना होता है. इसी कारण व्रत में ऐसी चीजें खाने की सलाह दी जाती है, जो प्राकृतिक, सात्विक और कम से कम प्रोसेस्ड हों. सेंधा नमक इन्हीं गुणों के कारण व्रत में खाया जाता है.

कैसे बनता है सेंधा नमक

साधारण नमक फैक्ट्री में कई रासायनिक प्रक्रियाओं से तैयार किया जाता है. इसमें आयोडीन और अन्य तत्व मिलाए जाते हैं, जिससे यह प्रोसेस्ड फूड की श्रेणी में आ जाता है. वहीं, सेंधा नमक प्राकृतिक रूप से चट्टानों से निकाला जाता है. इसे किसी बड़े रासायनिक प्रसंस्करण से नहीं गुजारा जाता, इसलिए इसे अधिक शुद्ध माना जाता है. यही वजह है कि धार्मिक परंपराओं में इसे व्रत के लिए उपयुक्त माना गया है.

सेंधा नमक को लेकर क्‍या कहता है वैज्ञानिक नजरिया

अगर वैज्ञानिक नजरिए से देखें तो भी सेंधा नमक कई मायनों में फायदेमंद माना जाता है. व्रत के दौरान लोग सामान्य भोजन नहीं करते, जिससे शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी हो सकती है. सेंधा नमक शरीर में इलेक्ट्रोलाइट संतुलन बनाए रखने में मदद करता है और थकान या कमजोरी को कम करने में सहायक हो सकता है.

सेंधा नमक पर एक्‍सपर्ट की राय

विशेषज्ञों के अनुसार सेंधा नमक में सामान्य नमक की तुलना में सोडियम अपेक्षाकृत कम और पोटेशियम, मैग्नीशियम जैसे खनिज अधिक होते हैं. यही कारण है कि यह पाचन तंत्र के लिए अपेक्षाकृत हल्का माना जाता है. कई लोग व्रत के दौरान फल, दही, साबूदाना, कुट्टू या सिंघाड़े के आटे से बने भोजन में सेंधा नमक मिलाकर खाते हैं, ताकि शरीर को जरूरी खनिज भी मिलते रहें.

ये हैं सेंधा नमक के फायदे

  • सेंधा नमक की तासीर ठंडी मानी जाती है. 
  • माना जाता है कि यह शरीर को हाइड्रेट रखने और पाचन को सहज बनाए रखने में मदद करता है. 
  • व्रत के दौरान लंबे समय तक भोजन न करने से होने वाली थकान और कमजोरी को कम करने में भी यह उपयोगी माना जाता है.

स्वास्थ्य विशेषज्ञ यह भी बताते हैं कि गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों या ऐसे लोगों को, जिन्हें लंबे समय तक भूखे रहने में दिक्कत होती है, व्रत के दौरान संतुलित फलाहार और जरूरत के अनुसार सेंधा नमक लेने की सलाह दी जाती है.

चलिए अब देर न करें, समय रहते Amazon से इसे ऑर्डर करना न भूलें-

FAQ

सवाल 1: सेंधा नमक व्रत में क्यों खाया जाता है?
जवाब: सेंधा नमक प्राकृतिक, सात्विक और कम प्रोसेस्ड होता है, जो व्रत में शरीर और मन को शुद्ध करता है.

सवाल 2: सेंधा नमक और साधारण नमक में क्या अंतर है?
जवाब: सेंधा नमक प्राकृतिक चट्टानों से निकाला जाता है, जबकि साधारण नमक में रासायनिक प्रक्रिया और आयोडीन मिलाया जाता है.

सवाल 3: सेंधा नमक के वैज्ञानिक फायदे क्या हैं?
जवाब: यह इलेक्ट्रोलाइट संतुलन बनाए रखता है और थकान व कमजोरी को कम करने में मदद करता है.

इनपुट IANS

(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)

NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील

फॉलो करे: