गर्मियों की चिलचिलाती धूप और लू से बचने के लिए ठंडी-ठंडी शिकंजी बेहतर ऑप्शन है. स्वाद में लाजवाब और सेहत के लिए वरदान साबित होने वाला यह ट्रेडिशनल लिक्विड गर्मी के मौसम में शरीर को इंस्टेंट एनर्जी, ठंडक और हाइड्रेशन देता है.
पेट को ठंडक देने के लिए बनी ये एनर्जी ड्रिंक हर किसी की सेहत पर सकारात्मक असर डालती है. अगर आप भी इसे खरीदना चाहते हैं, तो Flipkart आपके लिए टॉप ब्रांड की शिंकजी और पावउड लेकर आया है. लेकिन इसे खरीदने से पहले इसके फायदे जानना भी बेहद जरूरी है.
दमदार हैं इसके फायदे
नींबू, काला नमक, भुना जीरा और पुदीने से बनी शिकंजी न सिर्फ प्यास बुझाती है, बल्कि कई स्वास्थ्य लाभ भी देती है. शिकंजी शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी को पूरा करती है, जो पसीने के साथ निकल जाते हैं. इसमें मौजूद नींबू विटामिन सी से भरपूर होता है, जो इम्युनिटी बढ़ाता है और शरीर से विषाक्त पदार्थों को शरीर से निकालने में मदद करता है.
डाइजेशन को बनाती है बेहतर
यही नहीं, शिकंजी के सेवन से पाचन क्रिया में सुधार होती है. यह लिवर की सफाई करता है और जोड़ों के दर्द से भी राहत दिलाता है. वजन घटाने की चाह रखने वालों के लिए शिकंजी एक अच्छा विकल्प है. नींबू में पाया जाने वाला पेक्टिन फाइबर भूख को नियंत्रित रखता है और कैलोरी कम करने में सहायक होता है. भुना जीरा पाचन को मजबूत बनाता है, सूजन कम करता है और डायबिटीज को नियंत्रित रखने में मदद करता है.
वहीं, पुदीना ताजगी का एहसास कराता है और डिटॉक्स प्रक्रिया को तेज करता है. गर्मी में शरीर को ठंडक पहुंचाने के साथ ही शिकंजी पाचन एंजाइमों को सक्रिय करती है. शिकंजी गर्मियों में होने वाली पानी की कमी को पूरा करती है और पसीने से निकलने वाले नमक की भरपाई भी करती है.
फ्रेशनेस देने का करती है काम
यह एक एनर्जी देने वाली ड्रिंक है, जो पूरे दिन तरोताजा रखती है. गर्मियों में बाजार के ठंडे पेय की बजाय घर पर बनी शिकंजी का सेवन न सिर्फ स्वादिष्ट है, बल्कि सेहत के लिए भी ज्यादा फायदेमंद है. स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, गर्मी के मौसम में रोजाना एक-दो गिलास शिकंजी पीने से थकान कम होती है, त्वचा की रंगत निखरती है और पाचन संबंधी समस्याएं दूर रहती हैं.
शिकंजी घर पर ही बनाई जा सकती है. यह बनाना भी बहुत आसान है -ताजा नींबू का रस, ठंडा पानी, थोड़ा सा काला नमक, भुना जीरा पाउडर और पुदीना मिलाकर तैयार करें.
ये हैं टॉप ब्रांड की शिकंजी
FAQ
सवाल 1: शिकंजी पीने के क्या फायदे हैं?
जवाब: शिकंजी शरीर को ठंडक, ऊर्जा, पाचन सुधार और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी पूरी करती है.
सवाल 2: शिकंजी में कौन-कौन से मुख्य तत्व होते हैं?
जवाब: शिकंजी में नींबू, काला नमक, भुना जीरा और पुदीना शामिल होते हैं.
सवाल 3: क्या शिकंजी वजन कम करने में मदद करती है?
जवाब: हां, शिकंजी में नींबू का पेक्टिन भूख नियंत्रित कर वजन घटाने में सहायक होता है.
इनपुट: IANS
(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)
NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील