Chaitra Navratri: चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व शुरू हो चुकी है. इस दौरान 9 दिनों तक मां दुर्गा के नौ रूपों की आराधना की जाएगी, जिसमें भक्त हर दिन माता रानी को तरह-तरह के भोग लगाते हैं, लेकिन शास्त्रों और परंपरा के अनुसार मां दुर्गा को गुड़ सबसे अधिक प्रिय माना गया है. खासकर मां कालरात्रि (नवरात्रि की सातवीं देवी) सहित सभी नौ देवियों को गुड़ चढ़ाने की मान्यता है. ऐसा करने से मां की कृपा प्राप्त होती है और भक्त की मनोकामनाएं पूरी होती हैं.
नवरात्रि में भक्त मां को गुड़ की मिठाई, गुड़ का हलवा, गुड़ के लड्डू या सादा गुड़ चढ़ाते हैं. कई जगहों पर गुड़ को घी के साथ मिलाकर भोग लगाया जाता है. यह न केवल मां को प्रसन्न करता है, बल्कि व्रत रखने वाले को भी पौष्टिकता देता है. विद्वानों का कहना है कि गुड़ चढ़ाने से मां की कृपा से घर में सुख-समृद्धि आती है और स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है.
सेहत का खजाना है गुड़
धार्मिक महत्व के साथ-साथ गुड़ सेहत के लिए भी बहुत लाभकारी है. आयुर्वेद में गुड़ को अमृत समान कहा जाता है और इसे प्राकृतिक मिठास का सबसे अच्छा स्रोत माना जाता है. यह चीनी से कहीं बेहतर है, क्योंकि इसमें आयरन, मैग्नीशियम, पोटैशियम, विटामिन बी6 और एंटीऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं.
नवरात्रि के दौरान व्रत रखने वाले लोग अकसर थकान, कमजोरी और सिरदर्द महसूस करते हैं. ऐसे में गुड़ का सेवन तुरंत ऊर्जा देता है और खून की कमी (एनीमिया) को दूर करता है. गुड़ पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है, कब्ज दूर करता है और आंतों को साफ रखता है. यह शरीर में गर्मी पैदा करता है, जिससे सर्दियों में तो बहुत फायदेमंद है, लेकिन गर्मियों में भी सही मात्रा में सेवन से फायदा होता है.
ये भी देखें: Navratri 2026: घर में जला रहे हैं अखंड ज्योत? तो Amazon पर मिल रहे हैं ये Top क्वालिटी के दीये
गर्मी में गुड़ को पानी या छाछ के साथ मिलाकर पीने से शरीर को ठंडक मिलती है, प्यास नहीं लगती और डिहाइड्रेशन से बचाव होता है. यह पेट की गैस, एसिडिटी और जलन को भी कम करता है. आयुर्वेद के अनुसार, गुड़ में मौजूद प्राकृतिक खनिज शरीर का तापमान संतुलित रखते हैं और गर्मी के मौसम में भी कमजोरी नहीं होने देते.
अगर आप भी इस नवरात्रि माता की असीम पाना चाहते हैं, तो इस बार उन्हें गुड़ का भोग जरूर लगाएं. Flipkart आपके लिए कम बजट में टॉप और प्रीमियम क्वालिटी के गुड़ लेकर आया है. देर किए बिना अभी इन्हें ऑर्डर करें.
FAQ
सवाल 1: चैत्र नवरात्रि में मां दुर्गा को क्या चढ़ाया जाता है?
जवाब: चैत्र नवरात्रि में मां दुर्गा को गुड़ की मिठाई, हलवा, लड्डू या सादा गुड़ चढ़ाया जाता है.
सवाल 2: मां दुर्गा को गुड़ क्यों प्रिय है?
जवाब: शास्त्रों के अनुसार गुड़ मां दुर्गा को सबसे अधिक प्रिय है और इससे उनकी कृपा मिलती है.
सवाल 3: गुड़ के स्वास्थ्य लाभ क्या हैं?
जवाब: गुड़ आयरन, मैग्नीशियम, पोटैशियम, विटामिन बी6 और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है और ऊर्जा प्रदान करता है.
इनपुट: IANS
(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)
NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील