विज्ञापन

बनी हुई है शरीर में लगातार थकान, महसूस हो रही है कमजोरी, तो Protein Powder कर सकते हैं मदद

प्रोटीन की कमी से शरीर में थकान, मांसपेशियों की कमजोरी और बार-बार भूख लगने जैसे लक्षण दिखते हैं. बालों का झड़ना, नाखूनों का कमजोर होना और त्वचा का रूखा होना प्रोटीन की कमी के संकेत हैं. प्रोटीन युक्त संतुलित आहार से शरीर की ऊर्जा, मांसपेशियों और त्वचा की सेहत बेहतर होती है.

बनी हुई है शरीर में लगातार थकान, महसूस हो रही है कमजोरी, तो Protein Powder कर सकते हैं मदद
शरीर को ताकत देता है प्रोटीन पाउडर; फोटो: Pexels

आज की तेज रफ्तार जिंदगी में ज्यादातर लोग अपने खानपान को लेकर पहले से ज्यादा जागरूक हो गए हैं, लेकिन कई बार ऐसा भी होता है कि बाहर से सबकुछ ठीक दिखने के बावजूद शरीर अंदर ही अंदर जरूरी पोषण की कमी से जूझ रहा होता है. खासकर प्रोटीन की कमी एक ऐसी समस्या है, जिसे लोग अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं. 

मेडिकल साइंस के अनुसार, प्रोटीन हमारे शरीर में मांसपेशियां बनाने का काम करता है. साथ ही यह शरीर की कोशिकाओं की मरम्मत, हार्मोन बनाने, त्वचा और बालों को स्वस्थ रखने और शरीर को ऊर्जा देने में भी अहम भूमिका निभाता है. जब पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन नहीं मिलता, तो उसका असर धीरे-धीरे पूरे शरीर पर दिखाई देने लगता है. कई बार लोग इन लक्षणों को सामान्य कमजोरी या मौसम का असर समझ लेते हैं, लेकिन लंबे समय तक इन्हें नजरअंदाज करना स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है.

गर्मियों में लू लगने के खतरे को कम करता है ये शानदार शरबत, आयरन से भरपूर गैस की समस्या से भी देता है राहत

अगर आप भी प्रोटीन पाउडर ट्राई करने के बारे में सोच रहे हैं, तो Amazon आपकी मदद के लिए हाजिर हैं. ल‍ेकिन उससे पहले आइए आपको बताते हैं protein powder की कमी के संकेतों के बारे में-

अगर शरीर बिना ज्यादा मेहनत किए ही लगातार थकान महसूस करने लगे, तो यह प्रोटीन की कमी का शुरुआती संकेत हो सकता है. वैज्ञानिक शोध के मुताबिक, प्रोटीन शरीर को ऊर्जा देने और मांसपेशियों को मजबूत बनाए रखने में मदद करता है. जब शरीर में इसकी मात्रा कम होने लगती है, तो मांसपेशियां धीरे-धीरे कमजोर होने लगती हैं और शरीर जल्दी थकने लगता है. ऐसे लोगों को थोड़ी देर काम करने के बाद ही आराम की जरूरत महसूस होने लगती है. कई बार सुबह अच्छी नींद लेने के बाद भी शरीर भारी और सुस्त महसूस होता है.

डॉक्टरों के अनुसार, हेयर फॉल और नाखूनों का कमजोर होना भी शरीर में प्रोटीन की कमी का बड़ा संकेत 

मेडिकल रिसर्च में बताया गया है कि बाल और नाखून मुख्य रूप से केराटिन नाम के प्रोटीन से बने होते हैं. जब शरीर को पर्याप्त प्रोटीन नहीं मिलता, तो शरीर जरूरी अंगों को प्राथमिकता देने लगता है, जिससे बालों और नाखूनों तक सही पोषण नहीं पहुंच पाता. इसका असर यह होता है कि बाल और नाखून टूटने लगते हैं.

रातभर सोने के बाद भी रहती है थकान? इन सुपरफूड्स को डाइट में करें शामिल, बढ़ाएंगे शरीर की ताकत और एनर्जी लेवल

बार-बार भूख लगना भी है प्रोटीन की कमी का संकेत

वैज्ञानिक अध्ययनों के अनुसार, प्रोटीन पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराने में मदद करता है. यही वजह है कि प्रोटीन से भरपूर भोजन खाने के बाद जल्दी भूख नहीं लगती. लेकिन, जब शरीर में इसकी कमी होती है, तो बार-बार कुछ खाने की इच्छा होने लगती है. खासकर मीठा या जंक फूड खाने की क्रेविंग बढ़ जाती है. ऐसे में अपनी डाइट पर ध्यान देने की जरूरत है.

प्रोटीन की जब शरीर में कमी होने लगती है, तो मसल्स धीरे-धीरे कमजोर होने लगते हैं. इसका असर शरीर में दर्द, अकड़न और कमजोरी के रूप में दिखाई देता है. कई लोगों को सीढ़ियां चढ़ने, ज्यादा देर खड़े रहने या हल्का सामान उठाने में भी परेशानी महसूस होने लगती है. लंबे समय तक प्रोटीन की कमी रहने पर मसल्स का आकार भी कम होने लगता है और शरीर की ताकत घट सकती है.

पीरियड्स के दर्द और सूजन से चाहिए तुरंत राहत? पिएं यह आसान और असरदार चाय, मिनटों में मिलेगा आराम

त्वचा का अचानक बेजान, रूखा और कमजोर दिखाई देना भी प्रोटीन की कमी से जुड़ा हो सकता है

प्रोटीन त्वचा की कोशिकाओं को स्वस्थ रखने और नई कोशिकाएं बनाने में मदद करता है. जब शरीर को पर्याप्त प्रोटीन नहीं मिलता, तो त्वचा अपनी प्राकृतिक चमक खोने लगती है. ऐसी स्थिति में त्वचा में ड्राइनेस बढ़ जाती है और चेहरे पर समय से पहले झुर्रियां भी नजर आने लगती हैं. कई बार त्वचा पतली और कमजोर भी महसूस होने लगती है.

डॉक्टरों का मानना है कि अगर शरीर लगातार इस तरह के संकेत दे रहा है, तो उसे हल्के में नहीं लेना चाहिए. संतुलित आहार में दाल, पनीर, अंडे, दूध, दही, सोया, मेवे और प्रोटीन से भरपूर दूसरी चीजों को शामिल करना जरूरी है.

ये हैं टॉप ब्रांड के प्रोटीन पाउडर-

FAQ

सवाल 1: प्रोटीन की कमी के शुरुआती संकेत क्या हैं?
जवाब: लगातार थकान, मांसपेशियों की कमजोरी, बालों और नाखूनों का टूटना प्रोटीन की कमी के शुरुआती संकेत हैं.

सवाल 2: प्रोटीन शरीर में क्या भूमिका निभाता है?
जवाब: प्रोटीन मांसपेशियां बनाता है, कोशिकाओं की मरम्मत करता है, ऊर्जा देता है और त्वचा बालों को स्वस्थ रखता है.

सवाल 3: बालों और नाखूनों की कमजोरी का कारण क्या हो सकता है?
जवाब: बाल और नाखून केराटिन प्रोटीन से बने होते हैं, प्रोटीन की कमी से उनकी मजबूती कम हो जाती है.

इनपुट: IANS

(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)

NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील

फॉलो करे: