विज्ञापन

सर्दियों के घरेलू नुस्खों का राजा है जायफल, सर्दी-जुकाम से बच्चे को बचाने के लिए आज ही Amazon से खरीदें

Jayfal Kyon Khanan Chahiye: जायफल भारतीय रसोई में स्वाद और सेहत दोनों के लिए पसंद किया जाता है, खासकर सर्दी-जुकाम और पेट दर्द में घरेलू नुस्खे के रूप में.

सर्दियों के घरेलू नुस्खों का राजा है जायफल, सर्दी-जुकाम से बच्चे को बचाने के लिए आज ही Amazon से खरीदें
Jayfal Kyon Khanan Chahiye: जायफल देता है हर किसी को फायदे. फोटो: AI

Jayfal Kyon Khanan Chahiye: इंडियन किचन की एक खास बात है, यहां न केवल खाने को टेस्‍ट देने के लिए हर मसाला शामिल होता है, बल्कि आपकी सेहत का भी ये खजाना है. इसी मसाले में से जायफल भी एक है. भारतीय रसोई में जायफल का इस्तेमाल खाने का टेस्‍ट और खुशबू बढ़ाने के लिए लंबे समय से होता आया है. इसे घरेलू नुस्खों के तौर पर भी इस्तेमाल किया जाता है. खासकर बच्चों की सर्दी-जुकाम, पेट दर्द और भूख से जुड़ी परेशानियों में जायफल के इस्तेमाल की सलाह दी जाती रही है. हालांकि जब बात नवजात या छोटे बच्चे की हो, तो किसी भी घरेलू नुस्खे को आजमाने से पहले यह समझना जरूरी है कि उससे बच्चे को कोई नुकसान तो नहीं हो सकता. 

क्‍या कहती है वैज्ञानिक रिसर्च 

जायफल में कई तरह के प्राकृतिक तत्व मौजूद होते हैं. इसमें मायरिस्टिसिन, यूजेनॉल, सैबिनीन और दूसरे ऑयल शामिल हैं. इसके अलावा, इसमें लिग्नान और पॉलीफेनॉल जैसे पौधों से मिलने वाले तत्व भी पाए जाते हैं. ये सभी शरीर पर अलग-अलग तरह से असर डालते हैं.

यह भी पढ़ें | हर घर में जरूर होने चाहिए ये मॉनिटर, फिटनेस पर रखते हैं नजर, दाम भी है अफोर्डेबल

एंटीऑक्सिडेंट से है भरपूर

जायफल का सबसे बड़ा गुण एंटीऑक्सिडेंट होना है. शरीर के छोटे-छोटे हिस्सों को कुछ चीजें नुकसान पहुंचा सकती हैं. इन्हें फ्री रेडिकल्स कहा जाता है. एंटीऑक्सिडेंट इनसे होने वाले नुकसान को कम करने में मदद करते हैं. जायफल खिलाने से बच्चे की बीमारी से लड़ने की ताकत बढ़ती है.

जायफल में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं. शरीर में चोट, जलन या बीमारी होने पर सूजन पैदा हो सकती है. ऐसे में इसे दर्द और सूजन से राहत के लिए इस्तेमाल किया जाता रहा है. शिशु के कान दर्द, पेट दर्द या किसी दूसरी परेशानी में जायफल का लेप लगाने से आराम मिलता है लेकिन चिकित्सक उपचार भी जरूरी है.

पेट को देता है आराम

पारंपरिक घरेलू नुस्खों में जायफल को पेट से जुड़ी परेशानियों, गैस और अपच के लिए इस्तेमाल किया जाता है. हालांकि इसकी ज्यादा मात्रा नुकसान पहुंचा सकती है. इसमें मौजूद मायरिस्टिसिन नाम का तत्व ज्यादा मात्रा में शरीर में जाने पर जहर जैसा असर पैदा कर सकता है. इससे उल्टी, घबराहट, बेचैनी, बहुत ज्यादा नींद, दिल की धड़कन तेज होना और गंभीर मामलों में बेहोशी जैसी परेशानी हो सकती है. इसलिए जायफल को कूटकर, शहद या घी में मिलाकर शिशु को चटाना सुरक्षित नहीं है.

यह भी पढ़ें | नहीं रख पा रहे अपनी हेल्‍थ पर नजर, तो ये boAT, Samsung, Ultrahuman की Ring हैं आपका स्‍मार्ट सॉल्‍यूशन

नवजात या छह महीने से कम उम्र के बच्चे को मां के दूध या फॉर्मूला दूध के अलावा कोई चीज देने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूरी है.

तो अगर आप भी चाहते हैं, इस बार सर्दियों में आप और आपके बच्‍चे हेल्‍दी रहें और सर्दी-जुकाम उन्‍हें छू भी न पाएं, तो देर न करें Amazon आपके बेहद कम दाम में अच्‍छी क्‍वालिटी के जायफल लेकर आया है. आज ही इन्‍हें ऑर्डर करें.

इनपुट: IANS

(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील

फॉलो करे: