Winter Strong Immunity Superfoods: सर्दियों का मौसम अपने साथ ठंडी हवाओं और आरामदायक एहसास लेकर आता है, लेकिन इसी समय बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है. ठंड के कारण शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्युनिटी कमजोर पड़ सकती है, जिससे सर्दी-जुकाम, फ्लू और अन्य संक्रमण होने की संभावना बढ़ जाती है. ऐसे में सिर्फ गर्म कपड़े पहनना ही काफी नहीं है, बल्कि शरीर को अंदर से मजबूत बनाने के लिए सही खानपान पर ध्यान देना बेहद जरूरी है.
इम्युनिटी को मजबूत रखने के लिए हमारी डाइट में ऐसे पोषक तत्वों का होना जरूरी है, जो शरीर को एनर्जी दें और संक्रमण से लड़ने की क्षमता बढ़ाएं. सर्दियों में कई ऐसे सुपरफूड्स उपलब्ध होते हैं, जो न सिर्फ स्वादिष्ट होते हैं बल्कि विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं. तो चलिए जानते हैं कौन-कौन से सुपरफूड्स और हेल्दी टिप्स आपकी डाइट में शामिल होने चाहिए ताकि आप सर्दियों में फिट और एक्टिव रह सकें. ये आसान बदलाव आपके स्वास्थ्य को बेहतर बनाएंगे और बीमारियों से बचाव में मदद करेंगे.
सर्दियों में आपकी इम्युनिटी को मजबूत बनाएंगे ये शानदार सुपरफूड्स
गुड़ को भी सर्दियों का सबसे अच्छा नैचुरल एनर्जी सोर्स माना जाता है. यह शरीर को तुरंत एनर्जी प्रदान करता है और ठंड से लड़ने की क्षमता बढ़ाता है. मीठे के रूप में चीनी की जगह गुड़ का इस्तेमाल करें. गुड़ की चाय, गुड़ की रोटी या गुड़ के लड्डू खाना स्वादिष्ट होने के साथ-साथ स्वास्थ्यवर्धक भी है.
सूखे मेवे सर्दियों के लिए प्रकृति का खास तोहफा हैं. बादाम, काजू, अंजीर, किशमिश और अखरोट जैसे सूखे मेवे शरीर को जरूरी गर्माहट देते हैं. इनमें मौजूद हेल्दी फैट और पोषक तत्व ठंड के असर को कम करते हैं. रोजाना मुट्ठी भर सूखे मेवे खाने से शरीर मजबूत रहता है और इम्युनिटी बढ़ती है.
घी का सेवन भी फायदेमंद होता है. घी शरीर को आवश्यक पोषण प्रदान करता है और जोड़ों को सही रखता है, जिससे सर्दियों में होने वाली अकड़न और दर्द से राहत मिलती है. खाने में थोड़ा घी डालें या रोटी पर लगाकर खाएं. यह पाचन को भी बेहतर बनाता है. गुड़ और घी को भी मिलाकर खा सकते हैं, यह बेहद फायदेमंद होता है.
तिल और अलसी के बीज सर्दियों में बहुत उपयोगी हैं. इनमें ओमेगा-3 फैटी एसिड और अन्य पोषक तत्व भरपूर होते हैं, जो शरीर को गर्म रखते हैं. तिल के लड्डू, तिल की चिक्की या अलसी को सलाद में मिलाकर खाया जा सकता है.
बाजरा और रागी जैसे मोटे अनाजों का सेवन सर्दियों में बेहद फायदेमंद होता है. ये अनाज शरीर को लंबे समय तक गर्माहट और एनर्जी देते हैं. बाजरे की रोटी, रागी की रोटी या खिचड़ी बनाकर खाएं. ये अनाज पौष्टिक होने के साथ-साथ पाचन के लिए भी अच्छे हैं.
सर्दी-जुकाम या संक्रमण से बचने के लिए अपनाएं ये उपाय
भारत सरकार के आयुष मंत्रालय ने सर्दियों के लिए कुछ सरल और प्राकृतिक आहार संबंधी सुझाव दिए हैं, जिन्हें अपनाकर आप खुद को हेल्दी और एनर्जेटिक रख सकते हैं. ठंड के मौसम में अदरक का सेवन विशेष रूप से फायदेमंद है. अदरक शरीर में गर्माहट पैदा करता है और इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करता है. अदरक को चाय में डालकर, सब्जियों में इस्तेमाल करके या काढ़े के रूप में भी ले सकते हैं. रोजाना थोड़ी मात्रा में अदरक खाने से सर्दी-जुकाम या संक्रमण जैसी समस्याओं से बचाव होता है.
सर्दियों में इम्युनिटी बढ़ाने के लिए हेल्दी टिप्स
गुनगुना पानी पिएं
ठंड में लोग पानी कम पीते हैं, जिससे शरीर डिहाइड्रेट हो सकता है. गुनगुना पानी पीने से शरीर हाइड्रेट रहता है और टॉक्सिन बाहर निकलते हैं.
नियमित एक्सरसाइज करें
सर्दियों में आलस बढ़ जाता है, लेकिन हल्की एक्सरसाइज या योग करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और इम्युनिटी मजबूत रहती है.
पर्याप्त नींद लें
कम नींद से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है. रोज़ाना 7-8 घंटे की नींद लेना जरूरी है.
सनलाइट का फायदा उठाएं
सर्दियों में धूप कम मिलती है, जिससे विटामिन D की कमी हो सकती है. रोज़ाना कुछ समय धूप में बैठें ताकि हड्डियां और इम्युनिटी मजबूत रहें.
तनाव कम करें
स्ट्रेस इम्युनिटी को कमजोर करता है. मेडिटेशन, संगीत सुनना या अपनी पसंदीदा गतिविधि करने से तनाव कम होता
सर्दियों में बीमारियों से बचने और इम्युनिटी को मजबूत बनाने के लिए सही खानपान बेहद जरूरी है. अदरक, लहसुन, हल्दी, मौसमी फल, हरी सब्जियां और सूखे मेवे जैसे सुपरफूड्स शरीर को पोषण देते हैं और संक्रमण से लड़ने की क्षमता बढ़ाते हैं. इसके साथ ही पर्याप्त पानी पीना, नियमित एक्सरसाइज करना, नींद पूरी करना और धूप का लाभ उठाना आपकी सेहत को बेहतर बनाए रखता है. इन आसान बदलावों को अपनाकर आप सर्दियों का आनंद बिना किसी परेशानी के उठा सकते हैं. साथ ही आप इन सभी प्रोडक्ट्स को डिस्काउंट पर Flipkart से खरीद सकते हैं.
(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)
NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील