Holika Dahan 2026: होलिका दहन का पर्व हर साल शुभता, समृद्धि और नकारात्मक ऊर्जा के अंत का प्रतीक माना जाता है. हर साल फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि की रात्रि में होलिका दहन मनाया जाता है और अगले दिन कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि को रंगोत्सव मनाया जाता है. मान्यतानुसार, होलिका दहन की अग्नि जीवन के सभी दुखों और कष्टों से मुक्ति दिलाती है.
इस दिन की अग्नि में कुछ खास चीजें अर्पित करने से घर में धन-धान्य की कमी दूर होने, सौभाग्य बढ़ने और जीवन में रुकावटों के समाप्त होने की मान्यता है. कई लोग इस पावन अवसर पर ऐसी पूजन सामग्रियां चुनते हैं जो पूरे वर्ष शुभ फल दें और परिवार में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करें. चलिए जानते हैं कि होलिका दहन की अग्नि में कौन सी शुभ चीजें अर्पित करनी चाहिए. ताकि आप इन सभी चीज़ों को घर बैठे आसानी से Flipkart से ऑर्डर कर मंगवा सकें.
होलिका दहन की अग्नि में चढ़ाएं ये चीजें, खुशहाल रहेगा परिवार
गोबर के उपले
होलिका दहन की अग्नि में गोबर के उपले डालना बेहद शुभ होता है. मान्यता है कि इसे डालने से घर में सुख-शांति आती है. लंबे समय से चल रही आर्थिक परेशानी से राहत मिल सकती है.
हवन सामग्री अर्पित करें
होलिका दहन की अग्नि में हवन की सामग्री अर्पित करना शुभ होता है. इस सामग्री को अर्पित करने के बाद अग्नि के चारों ओर परिक्रमा करें. मान्यता है कि इस उपाय से शादी-विवाह में आ रही बाधा दूर होती है. विवाह के योग भी बनते है. साथ ही वैवाहिक जीवन में खुशियों का आगमन होता है.
सूखा नारियल
होलिका दहन की अग्नि में सूखा नारियल चढ़ाना बेहद शुभ होता है. साथ ही अगर आप अग्नि में सूखे नारियल में चीनी और चावल भरकर अग्नि में अर्पित करते हैं, तो मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है. साथ ही इसे चढ़ाने से आर्थिक संकट भी खत्म हो जाता है.
कपूर और हरी इलायची
होलिका दहन की अग्नि में कपूर और हरी इलायची चढ़ाना बेहद शुभफलदायी होता है. मान्यता है कि इन दोनों चीजों को अर्पित करने से बीमारी संबंधित समस्याएं दूर होती है.
गेहूं
होलिका दहन के दौरान गेहूं की नई फसल आने लगती है. ऐसे में होलिका की अग्नि में गेहूं अर्पित करने से अन्न की कमी नहीं रहती हैं. साथ ही जीवन खुशहाल होता है.
काले तिल
मान्यता है कि काले तिल अर्पित करने से नकारात्मक ऊर्जाएं दूर होती हैं. साथ ही शनि दोष और शत्रुओं से मुक्ति के लिए काले तिल होलिका दहन की अग्नि में डालें.
अन्य सामग्री
होलिका की अग्नि में खीर-पूरी का पकवान, हल्दी, लौंग और पीली सरसों और भी अर्पित करना काफी शुभ माना जाता है. हल्दी और पीली सरसों शुभता और समृद्धि का प्रतीक है. इसके अलावा लौंग से वातावरण शुद्ध होता है और खीर-पूरी को समर्पण और प्रसन्नता का प्रतीक माना जाता है.
अन्य उपाय
मान्यता है कि होलिका की अग्नि में विशेष ऊर्जा होती है, जिससे नकारात्मक शक्तियां नष्ट हो जाती हैं. होलिका दहन के बाद अगले दिन सुबह उसकी राख को घर लाकर माथे पर लगाना और घर के चारों कोनों में छिड़कना बहुत शुभ माना जाता है. इससे वास्तु दोष दूर होता है.
क्यों चढ़ानी चाहिए ये चीजें?
होलिका दहन में चढ़ाई गई चीजें सिर्फ एक परंपरा नहीं, बल्कि ऊर्जा परिवर्तन का माध्यम भी मानी जाती हैं. ऐसा माना जाता है कि जब आप अग्नि में शुभ सामग्री अर्पित करते हैं, तो आपकी मनोकामनाएं ईश्वर तक पहुंचती हैं और जीवन में रुके हुए कार्यों में तेजी आने लगती है. सही तरीके से की गई इस पूजा से घर परिवार पर देवी-देवताओं की कृपा बनी रहती है और सालभर सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है.
अगर आपने अभी तक होलिका दहन की सामग्री की तैयारी नहीं की है, तो Flipkart एक आसान और भरोसेमंद ऑप्शन बन सकता है. आपको किसी दुकान तक जाने की जरूरत नहीं होती, और मनचाही चीजें समय से पहले आपके पास पहुंच सकती हैं. इस तरह आप अपने घर-परिवार के साथ शांत मन से पूजा की तैयारी कर पाते हैं और इस पावन पर्व को पूरी श्रद्धा और परंपरा के साथ मना सकते हैं.
(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)
NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील