गर्मियों में स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए श्री अन्न को रोजाना के भोजन में शामिल करने की सलाह दी जाती है. बाजरा, रागी, ज्वार और अन्य मिलेट्स न सिर्फ पौष्टिक होते हैं बल्कि शरीर को स्वस्थ, ऊर्जावान और मजबूत बनाए रखने में भी मदद करते हैं.
क्या होता है श्री अन्न? What is Shri Ann
नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) श्री अन्न यानी मिलेट्स को पोषण का पावरहाउस बताता है. श्री अन्न में फाइबर, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन और आवश्यक खनिज तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. ये शरीर की पोषण संबंधी जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव में भी सहायक हैं.
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, श्री अन्न वेट कंट्रोल में बेहद फायदेमंद होता है. इनमें मौजूद फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा रखता है, जिससे अनावश्यक भूख नहीं लगती और वेट बढ़ने की प्रॉब्लम पर कंट्रोल रहता है. श्री अन्न कैल्शियम और फॉस्फोरस का भी बेहतरीन स्रोत है. ये दोनों खनिज हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाते हैं. खासकर बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों के लिए यह बहुत फायदेमंद है.
वहीं, गर्मियों में श्री अन्न के सेवन को लेकर भ्रांति भी है कि इसका सेवन नहीं करना चाहिए. हालांकि, एक्सपर्ट बताते हैं कि शरीर में पोषक तत्वों की कमी जल्दी हो सकती है, ऐसे में श्री अन्न एनर्जी बनाए रखने और डिहाइड्रेशन से बचाने में मदद करता है.
जलन से लेकर एसिडिटी तक, किचन में छिपा है सेहत का खजाना, आप भी मंगवा लें कम दाम में से इंग्रेडिएंट
कैसे करें श्री अन्न का इस्तेमाल
एक्सपर्ट्स की सलाह है कि श्री अन्न को इस्तेमाल करने से पहले अच्छी तरह भिगोकर रखना चाहिए. भिगोने से इसमें मौजूद एंटी-न्यूट्रिएंट्स कम हो जाते हैं और पाचन आसान हो जाता है. आप इसे दलिया, खिचड़ी, रोटी, इडली, डोसा या ठंडाई के रूप में शामिल कर सकते हैं. बाजरा की खीर या रागी का सत्तू गर्मियों के लिए अच्छा विकल्प है.
स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि रोजाना के आहार में श्री अन्न को शामिल करने से शरीर को संपूर्ण पोषण मिलता है. गर्मी के मौसम में थकान, कमजोरी और पाचन संबंधी समस्याओं से बचने के लिए श्री अन्न का नियमित सेवन बेहद उपयोगी साबित हो सकता है.
बनी हुई है शरीर में लगातार थकान, महसूस हो रही है कमजोरी, तो Protein Powder कर सकते हैं मदद
अगर आप भी श्री अन्न को अपनी डाइट में शामिल करना चाहते हैं, तो Amazon आपके लिए टॉप ब्रांड के ऑप्शन लेकर आ चुका है-
FAQ
सवाल 1: श्री अन्न क्या है?
जवाब: श्री अन्न या मिलेट्स में फाइबर, प्रोटीन, विटामिन और खनिज भरपूर मात्रा में होते हैं जो पोषण का पावरहाउस हैं.
सवाल 2: गर्मियों में श्री अन्न का सेवन क्यों जरूरी है?
जवाब: यह शरीर को ऊर्जा देता है, डिहाइड्रेशन से बचाता है और पोषक तत्वों की कमी को पूरा करता है.
सवाल 3: श्री अन्न के स्वास्थ्य लाभ क्या हैं?
जवाब: यह वेट कंट्रोल, हड्डियों को मजबूत करना और पाचन सुधार में मदद करता है.
इनपुट: IANS
(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)
NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील