आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में पेट से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ती जा रही हैं. देर रात तक जागना, समय पर खाना न खाना और घंटों बैठकर काम करना अब लोगों की दिनचर्या का हिस्सा बन चुका है. यही वजह है कि एसिडिटी, पेट में जलन, खट्टी डकारें, गैस और अपच जैसी परेशानियां अब हर उम्र के लोगों में आम हो गई हैं. स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक, जब पेट में बनने वाला एसिड भोजन नली की तरफ लौटने लगता है, तो उसे एसिड रिफ्लक्स कहा जाता है. इससे सीने में जलन और पेट में भारीपन जैसी समस्याएं महसूस हो सकती हैं. इससे राहत पाने के लिए भारतीय रसोई में इस्तेमाल होने वाले कई मसाले मौजूद है, जो पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद करते हैं.
अगर आप भी इन्हें अपनी डाइट में शामिल करने के बारे में विचार कर रहे हैं, तो Amazon से बेहतर प्लेटफॉर्म नहीं हो सकता. यहां से आप टॉप ब्रांड के किचन के मसाले बेहद कम दाम में ऑर्डर कर सकते हैं और अपने परिवार को हेल्दी और पोषित आहार दे सकते हैं.
बनी हुई है शरीर में लगातार थकान, महसूस हो रही है कमजोरी, तो Protein Powder कर सकते हैं मदद
ये हैं टॉप क्लास के मसाले
सौंफ
सौंफ को पाचन के लिए सबसे फायदेमंद माना जाता है. सौंफ में एनेथोल नाम का प्राकृतिक तत्व पाया जाता है, जिसे पेट की मांसपेशियों को आराम देता है. रिसर्च में पाया गया है कि यह पेट में बनने वाली गैस को कम करने में मदद करता है. खाने के बाद सौंफ चबाने की आदत पाचन सुधारने के लिए लाभकारी होती है. कई लोग सौंफ का पानी पीते हैं, जिससे पेट हल्का महसूस होता है और जलन में राहत मिलती है.
जीरा
जीरा भी भारतीय भोजन का अहम हिस्सा है और आयुर्वेद में इसका उपयोग लंबे समय से किया जाता रहा है. वैज्ञानिक अध्ययनों के मुताबिक, जीरे में मौजूद क्यूमिनाल्डिहाइड नाम का तत्व पाचन एंजाइम्स को सक्रिय करने में मदद करता है. इससे भोजन जल्दी पचता है. जब खाना सही तरीके से पचता है, तो पेट में दबाव कम बनता है और एसिड रिफ्लक्स की संभावना भी घटती है. जीरा पानी पीना गैस और भारीपन कम करने का एक घरेलू तरीका माना जाता है.
इलायची
इलायची को भी पेट के लिए फायदेमंद माना जाता है. आयुर्वेद के अनुसार, इलायची शरीर में पाचन प्रक्रिया को संतुलित रखने में मदद करती है. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट तत्व पेट की सूजन कम करने में सहायक माने जाते हैं. कई लोग खाने के बाद इलायची चबाते हैं, जिससे मुंह की बदबू कम होने के साथ पाचन में भी मदद मिलती है. चाय या दूध में इलायची डालने से स्वाद के साथ पेट को भी आराम मिलता है.
अदरक
अदरक को भी पाचन सुधारने वाली प्राकृतिक जड़ी-बूटी के रूप में देखा जाता है. इसमें जिंजरोल और शोआगोल जैसे तत्व मौजूद होते हैं, जिनमें सूजन कम करने वाले गुण पाए जाते हैं. ये तत्व पेट को तेजी से खाली करने में मदद करते हैं, जिससे भोजन लंबे समय तक पेट में नहीं रुकता. कई बार धीमा पाचन भी एसिडिटी और जलन की वजह बनता है. अदरक को हल्के गर्म पानी, हर्बल चाय या भोजन में सीमित मात्रा में शामिल किया जा सकता है.
तुलसी
तुलसी के पत्तों को भारतीय परंपरा में औषधीय गुणों से भरपूर माना गया है. रिसर्च के मुताबिक, तुलसी में यूजेनॉल जैसे प्राकृतिक तत्व पाए जाते हैं, जो सूजन कम करने और पेट को शांत रखने में मदद करते हैं. आप इसकी चाय का सेवन भी कर सकते हैं.
FAQ
सवाल 1: एसिड रिफ्लक्स क्या है?
जवाब: जब पेट का एसिड भोजन नली की तरफ लौटता है तो उसे एसिड रिफ्लक्स कहते हैं, जिससे सीने में जलन होती है.
सवाल 2: पाचन के लिए कौन से मसाले फायदेमंद हैं?
जवाब: सौंफ, जीरा, इलायची, अदरक और तुलसी पाचन सुधारने में मदद करते हैं.
सवाल 3: सौंफ पाचन में कैसे मदद करती है?
जवाब: सौंफ पेट की मांसपेशियों को आराम देती है और गैस कम करती है.
(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)
NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील