घर पर एक्सरसाइज करने में सबसे बड़ी समस्या होती है मोटिवेशन. हम पूरे जोश के साथ कसरत शुरू तो करते हैं, पर कुछ दिन बाद ही हिम्मत जवाब देने लगती है. सुबह की भागदौड़, मौसम और घर के काम-काज के बीच आधे घंटे की वॉक के लिए भी समय निकालना मुश्किल हो जाता है. ऐसे में घर का ट्रेडमिल बहुत काम आता है. न तो जिम जाने की टेंशन रहती है और न ही बाहर के मौसम की चिंता होती है. जब मन करे, घर पर ही वॉक या रनिंग कर सकते हैं. आजकल मार्केट में आने वाले ट्रेडमिल सिर्फ दौड़ने वाली बेल्ट तक ही सीमित नहीं हैं. टेबल के नीचे आसानी से आ जाने वाले छोटे वॉकिंग पैड से लेकर ऑटोमैटिक इनक्लाइन वाली बड़ी मशीनें अब सभी की पसंद बनी हुई हैं.

Photo Credit: Amazon
Amazon Great Indian Festival में कई बेहतरीन ट्रेडमिल मिल रहे हैं, चाहे आपको रोज सुबह टहलना हो या फिर हैवी कार्डियो करना हो, ये सभी जरूरतों को पूरा करते हैं. घर के लिए सही ट्रेडमिल वही है, जो आपकी जगह, फिटनेस और बजट में फिट बैठ सके. शुरुआत करने वालों के लिए आसान स्पीड और गद्देदार बेल्ट सही रहती है, जबकि रोज दौड़ने वालों को चौड़ी बेल्ट और अलग-अलग वर्कआउट मोड पसंद होते हैं. आइए ऐसे ही 5 बेहतरीन ट्रेडमिल पर नजर डालते हैं.
यह भी पढ़ें | सस्ते हुए होम फिटनेस प्रोडक्ट, आधे से भी कम दाम में घर लाएं ऑटोमैटिक इनक्लाइन वाले ये 5 धांसू Treadmills
| प्रोडक्ट | रेटिंग | कीमत |
| PowerMax Fitness WalkPad-2 Under Desk Treadmill | 4.4 | ₹7,994 |
| Lifelong FitPro Motorised Treadmill | 4.2 | ₹14,999 |
| PowerMax Fitness TDM-96B Treadmill | 4.3 | ₹14,999 |
| Cockatoo Smart-Run A6 Auto Incline Treadmill | 4.2 | ₹14,999 |
| MAXPRO Optira Plus Multifunction Treadmill | 4.0 | ₹14,999 |
ये हैं Amazon Sale में आने वाले टॉप 5 Treadmill
1. PowerMax Fitness WalkPad-2 Under Desk Treadmill
अगर आप डेस्क पर बैठकर लंबे समय तक काम करते हैं, तो ये वॉकपैड-2 आपके लिए बहुत बढ़िया है. यह काफी छोटा है और कम जगह में आसानी से एडजेस्ट हो जाता है. पतला होने की वजह से इसे बेड या सोफे के नीचे भी आराम से रख सकते हैं. इसकी मोटर 6km प्रति घंटा तक की रफ्तार देती है, जिससे यह तेज दौड़ने से ज्यादा टहलने के लिए बेहतर रहती है. इसमें शॉक एब्जॉर्बशन सिस्टम दिया गया है, जो पैरों पर ज्यादा जोर नहीं पड़ने देता. सामने लगी LED स्क्रीन पर दूरी, समय और कैलोरी दिखती है. साथ में मिलने वाले रिमोट से आप बिना झुके ही स्पीड कम-ज्यादा कर सकते हैं.
2. Lifelong FitPro Motorised Treadmill
यह ट्रेडमिल उन घरों के लिए बहुत अच्छा है, जहां परिवार के अलग-अलग लोग अलग-अलग तरीके से कसरत करना चाहते हैं. इसकी दमदार मोटर 14km प्रति घंटा तक की स्पीड देती है, जिससे आप आराम से टहल भी सकते हैं और तेज दौड़ भी सकते हैं. इसमें ढलान (incline) को अपने हिसाब से सेट करने का ऑप्शन भी दिया गया है, जिससे कसरत थोड़ी और असरदार हो जाती है. इसकी रबर ग्रिप और बेल्ट पैरों को सही सपोर्ट देती है. जिन्हें रोज नियम से कसरत करनी है, उनके लिए इसमें 12 अलग-मोड दिए गए हैं.
3. PowerMax Fitness TDM-96B Treadmill
जो लोग रोज एक ही तरह की कसरत करके बोर हो जाते हैं, उन्हें इसके फीचर्स बहुत पसंद आएंगे. यह फोल्डेबल ट्रेडमिल 14km प्रति घंटा की स्पीड और 4 लेवल की मैनुअल ढलान के साथ आता है. इसकी रनिंग बेल्ट पर कुशनिंग दी गई है, ताकि दौड़ते समय पैरों में दर्द न हो. यह ब्लूटूथ से जुड़ जाता है, जिससे आप अपने फोन पर फिटशो या ज़्विफ्ट जैसे ऐप चला सकते हैं. इसमें गाने सुनने के लिए स्पीकर भी दिए गए हैं और फोन या टैबलेट रखने के लिए अलग से जगह बनी है. LED स्क्रीन और 12 प्रोग्राम की मदद से आप अपनी प्रोग्रेस पर आसानी से नजर रख सकते हैं. यह टहलने के लिए 110kg तक का वेट हैंडल कर सकता है.
4. Cockatoo Smart-Run A6 Auto Incline Treadmill
बिना स्पीड बढ़ाए कसरत को और भारी बनाना हो, तो ढलान वाला फीचर बहुत काम आता है. 0% से 15% तक अपने आप बदलने वाली ढलान के साथ आने वाला ये ट्रेडमिल दमदार मोटर के साथ आएगा और यह 16km प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकता है. यह वॉक के लिए 130kg और रनिंग के लिए 100kg तक का वजन झेल सकता है. इसकी चौड़ी बेल्ट पर लंबे कदम रखकर आसानी से दौड़ा जा सकता है. इसमें स्प्रिंग कुशनिंग दी गई है, ताकि जोड़ों पर झटका न लगे.
5. MAXPRO Optira Plus Multifunction Treadmill
ये ट्रेडमिल उन लोगों के लिए बना है, जो सिर्फ दौड़ने के अलावा घर पर ही दूसरी एक्सरसाइज भी करना चाहते हैं. इसकी दमदार मोटर 18km प्रति घंटा तक की रफ्तार देती है और इसमें 16 ऑटोमैटिक ढलान के लेवल मिलते हैं. इसमें 12 प्रोग्राम, कुशन बेल्ट और LED स्क्रीन दी गई है. ब्लूटूथ के जरिए आप इसे अपने फोन के ऐप से भी कनेक्ट कर सकते हैं. दौड़ने के अलावा इसमें मसाजर, सिट-अप करने की जगह और दो हल्के डंबल भी मिलते हैं.
घर पर ट्रेडमिल होने से रोज की भागदौड़ में भी कसरत के लिए समय निकल ही जाता है. आपको बस यह देखना है कि आपके घर में कितनी जगह है और आपको किस तरह की कसरत पसंद है. खरीदने से पहले बेल्ट का साइज, स्पीड और वजन की लिमिट जरूर देख लें. Amazon Great Indian Festival इन सब पर शानदार मौके दे रहा है.
(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)
NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील