विज्ञापन

डाइट और एक्‍सरसाइज के जरिए आप रहेंगे फिट? बेहतर रिजल्‍ट के लिए ये Weight Machine जरूर रखें अपने पास

वजन बढ़ने के प्रमुख कारणों में नींद की कमी, पानी की कमी, मानसिक तनाव, असंतुलित पोषण और शारीरिक गतिविधि की कमी शामिल हैं. पर्याप्त पानी पीने से मेटाबॉलिज्म सुधरता है, भूख नियंत्रित होती है और पाचन बेहतर होता है, जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है. वेट मैनेजमेंट के लिए Amazon टॉप क्‍वालिटी की वे मशीन लेकर आया है.

डाइट और एक्‍सरसाइज के जरिए आप रहेंगे फिट? बेहतर रिजल्‍ट के लिए ये Weight Machine जरूर रखें अपने पास
Weight machine हो गई हैं बेहद सस्‍ती. फोटो: Freepik

Best lifestyle changes for healthy weight loss: आज के समय में बढ़ता वजन एक बड़ी समस्या बन चुका है. लोग फिट रहने के लिए जिम जाते हैं, डाइट प्लान फॉलो करते हैं और तरह-तरह के उपाय करते हैं, लेकिन इसके बावजूद कई बार वजन कम नहीं होता. ऐसे में लोग निराश होकर कोशिशें छोड़ देते हैं. इस पीछे वैज्ञानिक शोध कई कारण बताते हैं. 

वैज्ञानिक रिसर्च के अनुसार, सबसे पहले अगर कोई व्यक्ति रोजाना पर्याप्त नींद नहीं लेता है, तो उसके शरीर में घ्रेलिन और लेप्टिन नाम के हार्मोन प्रभावित होते हैं, जो भूख और पेट भरने का संकेत देते हैं. नींद की कमी से भूख बढ़ जाती है, जिससे व्यक्ति जरूरत से ज्यादा खाता है. साथ ही शरीर में तनाव का हार्मोन कोर्टिसोल भी बढ़ता है, जो फैट जमा होने की प्रक्रिया को तेज करता है. इसलिए वैज्ञानिकों की सलाह हैं कि हर व्यक्ति को कम से कम 7 से 8 घंटे की अच्छी नींद जरूर लेनी चाहिए.

दूसरा बड़ा कारण है शरीर में पानी की कमी

कई लोग दिनभर में बहुत कम पानी पीते हैं, जिसका सीधा असर उनके मेटाबॉलिज्म पर पड़ता है. वैज्ञानिक रिसर्च के अनुसार, पर्याप्त पानी पीने से शरीर की कैलोरी बर्न करने की क्षमता थोड़ी बढ़ जाती है और भूख भी नियंत्रित रहती है. इसके अलावा, पानी शरीर से विषैले तत्वों को निकालने में मदद करता है और पाचन को बेहतर बनाता है. अगर पानी की मात्रा कम होती है, तो शरीर सुस्त पड़ जाता है और वजन कम करने की प्रक्रिया धीमी हो सकती है.

कम समय में रहना है फिट? Flipkart पर मिल रहे हैं दमदार फिटनेस रूटीन के लिए ये एक्सरसाइज टूल्स

तीसरा कारण है मानसिक तनाव

आज तनाव एक आम समस्या बन गया है, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि इसका सीधा संबंध वजन से भी है. जब व्यक्ति ज्यादा तनाव में रहता है, तो शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन का स्तर बढ़ जाता है. यह हार्मोन पेट के आसपास फैट जमा करता है. तनाव के कारण लोग भावनात्मक रूप से ज्यादा खाने लगते हैं, जिसे मेडिकल भाषा में इमोशनल ईटिंग कहा जाता है. ऐसे में मेडिटेशन, योग या फेवरेट एक्टिविटी के जरिए तनाव को कम करना बेहद जरूरी होता है.

चौथा कारण है संतुलित पोषण की कमी

कई बार लोग वजन घटाने के चक्कर में बहुत कम खाना शुरू कर देते हैं या जरूरी पोषक तत्वों को नजरअंदाज कर देते हैं, जो गलत है. शरीर को सही मात्रा में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और मिनरल्स की जरूरत होती है. प्रोटीन मांसपेशियों को मजबूत बनाता है और भूख को नियंत्रित करता है, जबकि फाइबर पाचन को बेहतर बनाता है और लंबे समय तक पेट भरा रखता है. अगर डाइट में इन पोषक तत्वों की कमी हो, तो शरीर ऊर्जा बचाने लगता है और वजन कम होना मुश्किल हो जाता है.

बदल रहा है मौसम, कहीं आपको तो नहीं हो रही सूखी खांसी? समय रहते मंगवा लें ये स्‍टीमर, अफोर्डेबल हैं दाम

एक बड़ा कारण शारीरिक गतिविधि की कमी भी है. केवल डाइट कंट्रोल करने से ही वजन कम नहीं होता, बल्कि शरीर को एक्टिव रखना भी उतना ही जरूरी है. रिसर्च के अनुसार, जो लोग शारीरिक गतिविधि करते हैं. उनका मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है और वे ज्यादा कैलोरी बर्न कर पाते हैं. रोजाना कम से कम 30 मिनट की एक्सरसाइज जैसे तेज चलना, योग या साइक्लिंग, वजन घटाने में काफी मददगार साबित हो सकती है.

वेट मैनेजमेंट के लिए इसे सही तरीके से मॉनिटर करना अनिवार्य हो जाता है और इसके लिए आपके पास अच्‍छी क्‍वालिटी की वेट मैनेजमेंट मशीन होना अनिवार्य हो जाता है. Amazon टॉप क्‍वालिटी की Weight Machine होना अनिवार्य हो जाता है. अब देर न करें, आज ही इन्‍हें ऑर्डर करें. 


FAQ
सवाल 1: वजन बढ़ने के प्रमुख कारण क्या हैं?

जवाब: नींद की कमी, पानी की कमी, मानसिक तनाव, असंतुलित पोषण और शारीरिक गतिविधि की कमी मुख्य कारण हैं.

सवाल 2: पानी पीना वजन कम करने में कैसे मदद करता है?
जवाब: पर्याप्त पानी कैलोरी बर्निंग बढ़ाता है, भूख नियंत्रित करता है और पाचन सुधारता है.

सवाल 3: वजन कम करने के लिए कौन सी एक्सरसाइज जरूरी है?    
जवाब: रोजाना कम से कम तीस मिनट तेज चलना, योग या साइक्लिंग जैसी शारीरिक गतिविधि जरूरी है.

इनपुट: IANS

(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)

NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील

फॉलो करे: