मौसम हल्का ठंडा होते ही मोर्निंग वॉक लंबी हो जाती है, सोसायटी के पार्कों में चहल-पहल बढ़ जाती है, और फिटनेस लवर्स नए साल के लिए गोल सेट करने लगते हैं. पर इस सबके बीच एक छोटी-सी बात अच्छी खासी एक्सरसाइज का मजा खराब कर देती है, और वह है गलत फिटिंग या चुभने वाले कपड़े. बार-बार कमर से खिसकती पैंट, जकड़ने वाली टी शर्ट या बिना जेब वाली लेगिंग्स वर्कआउट को बेवजह आफत बना देती है. जिम या वॉक के कपड़े बदलने के लिए जनवरी का इंतजार करने से बेहतर है कि नवंबर की सेल में ही यह काम निपटा लिया जाए.
Myntra Black Friday Sale में महिलाओं के एक्टिववियर पर कम से कम 30% की छूट मिल रही है, जहां HRX, Blissclub, CULT और Reebok जैसे ब्रांड को अपना बनाया जा सकता है. वर्कआउट कलेक्शन तैयार करने का मतलब यह नहीं है कि हफ्ते के सातों दिन के लिए मैचिंग जिम सेट खरीदे जाएं. हल्की फुल्की एक्सरसाइज या वॉक के लिए लूज कॉटन की टी शर्ट आराम देती है, जबकि पसीना बहाने वाली भारी ट्रेनिंग में पसीना सोखने वाली टाइट्स ज्यादा बेहतर रहती हैं. ऐसे ही हल्की ठंड वाली सुबहों में ऊपर से पहनने के लिए ट्रैकसूट बढ़िया रहते हैं. आइए इस सेल के टॉप एक्टिवेयर के बारे में आपको बताते हैं.
यह भी पढ़ें | Myntra Sale: Cult के स्टाइलिश और आरामदायक Activewear पर पाएं 50% से अधिक की छूट
| प्रोडक्ट | साइज | रेटिंग | कीमत |
| HRX By Hrithik Roshan Oversized Cotton T-Shirt | XS-XL | 4.4 | ₹410 |
| Blissclub The Greatest Leggings | XS-4XL | 4.6 | ₹854 |
| Mlada High-Waist Stretchable Cotton Capris | 26-46 | 4.4 | ₹999 |
| Blissclub Women's Solid Cloud Top | XXS-XXL | NA | ₹809 |
| UZARUS Abstract Printed Night Suit | M-XXL | NA | ₹684 |
ये है टॉप 5 Women Activewear
1. HRX By Hrithik Roshan Oversized Cotton T-Shirt
ब्लू कलर की इस लूज ढीली यानी ओवरसाइज्ड टी शर्ट पर ब्रांड का लोगो छपा हुआ है, राउंड नेक है और स्लीव्स छोटी व ड्रॉप शोल्डर वाली हैं. प्योर कॉटन से बुनी होने की वजह से यह पहनने में काफी सॉफ्ट और हवादार महसूस होती है. इस पर बना टाइपोग्राफी प्रिंट सिंपल डिजाइन को थोड़ा स्पोर्टी टच देता है. इसे आराम से वॉशिंग मशीन में धोया जा सकता है.
2. Blissclub The Greatest Leggings
ब्लैक कलर की यह एंकल लेंथ लेगिंग्स चारों तरफ से खिंचती है, कमर से ये काफी ऊंची है, जिससे आराम से उठा और बैठा जा सकता है. इसके कपड़े में 75% पॉलिएस्टर और 25% स्पैन्डेक्स है, जिससे मुड़ने या झुकने में कोई दिक्कत नहीं आती. सामान रखने के लिए इसमें दो गहरी साइड और पीछे एक पॉकेट भी दी गई है.
3. Mlada High-Waist Stretchable Cotton Capris
यह ब्लैक कॉटन से बनी कैपरी रेगुलर फिट, हाई वेस्ट और सिंपल कलर के डिजाइन में आती है. पूरी लंबी पैंट के बजाय यह थ्री फोर्थ लेंथ में आती है, और इसका स्ट्रेचेबल कपड़ा एक्सरसाइज के दौरान शरीर का पूरा साथ देता है. इसमें इलास्टिक वाला स्लिप ऑन वेस्टबैंड है, इसलिए बटन या हुक का कोई टेंशन नहीं रहता. छोटी मोटी जरूरी चीजें रखने के लिए दो जेबें भी मिल जाती हैं.
4. Blissclub Women's Solid Cloud Top
बिना स्लीव्स का यह बेज कलर का क्लाउड टॉप चौकोर नेक के साथ आपको मिलेगा. इसके कपड़े में 80% पॉलिएस्टर और 20% स्पैन्डेक्स मिला है, जो फ्लेक्सिबल है. ये स्लीवलेस होने के कारण कंधों और बाजुओं की एक्सरसाइज बिल्कुल आराम से होती है.
5. UZARUS Abstract Printed Night Suit
घर पर आराम करने के लिए बना यह दो हिस्सों वाला पीच नाइट सूट स्मॉल बाजू के टॉप और मैचिंग शॉर्ट्स के साथ आता है. इसके टॉप का गला राउंड है और इस पर एब्सट्रैक्ट प्रिंट बना हुआ है. वहीं इसके शॉर्ट्स में इलास्टिक वेस्ट, स्लिप ऑन फिटिंग और दो जेबें दी गई हैं.
वर्कआउट करना अच्छा तो लगता है लेकिन अगर सही आउटफिट न हो, तो ये किसी मुसीबत से कम नहीं लगता. एक्टिवेयर वर्कआउट को काफी आसान बना देते हैं. Myntra Black Friday Sale में 30% की छूट पर आरामदायक और टिकाऊ Womenswear खरीदने का बढि़या मौका है. चाहे सुबह की सैर हो, स्ट्रेंथ ट्रेनिंग या हल्की स्ट्रेचिंग, सही आउटफिट से एक्सरसाइज ज्यादा सुकून भरी बन सकती है.
(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)
NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील