विज्ञापन

घर पर बीपी नापने के लिए हमेशा रखें ये मशीन, जानें हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने के आसान तरीके

High Blood Pressure Control: हाई ब्लड प्रेशर बिना लक्षण के लंबे समय तक बॉडी पर दबाव डालता है, इसे साइलेंट किलर कहा जाता है. रेगुलर बीपी जांच और घर पर बीपी मोनिटर रखना हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल में मददगार है.

घर पर बीपी नापने के लिए हमेशा रखें ये मशीन, जानें हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने के आसान तरीके
घर में जरूर रखें बीपी मोनिटर. फोटो: AI

हाई ब्लड प्रेशर (BP) ऐसी समस्या है, जो कई बार बिना किसी स्पष्ट लक्षण के लंबे समय तक शरीर में बनी रह सकती है. व्यक्ति रोजमर्रा का काम सामान्य तरीके से करता रहता है और उसे महसूस भी नहीं होता कि बढ़ा हुआ रक्तचाप धीरे-धीरे उसके दिल, रक्त वाहिकाओं और किडनी पर अतिरिक्त दबाव डाल रहा है. यही वजह है कि हाई ब्लड प्रेशर को अक्सर 'साइलेंट किलर' कहा जाता है. हाई ब्लड प्रेशर का पता लगाने का सबसे आसान तरीका नियमित रूप से रक्तचाप की जांच करना है. खासकर जिन लोगों को पहले से उच्च रक्तचाप है, उन्हें डॉक्टर की सलाह के अनुसार इसकी निगरानी करते रहना चाहिए. नियमित जांच से ब्लड प्रेशर में होने वाले बदलावों पर समय रहते ध्यान दिया जा सकता है.

अब सवाल उठता है कि निगरानी की कैसे जाए, तो इसके लिए अपने घर में हमेशा बीपी मोनिटर की मशीन जरूर रखें. इससे समय-समय पर अपने बीपी की जांच करना आसान हो जाता है. आजकल मार्केट में कई तरह के मोनिटर आने लगे हैं, जो आपको शरीर में बीपी की काफी हद तक सटीक जानकारी दे सकते हैं.  अगर आप भी इन्‍हें खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, तो Amazon आपके लिए टॉप ब्रांड के बीपी मोनिटर लेकर आया है. लेकिन इन्‍हें खरीदने से पहले इस समस्‍या को सही से समझना जरूरी  है.

हमेशा रहे एक्टिव

शारीरिक रूप से सक्रिय रहना स्वस्थ रक्तचाप बनाए रखने में मदद कर सकता है. रोज करीब 30 मिनट की शारीरिक गतिविधि, जैसे तेज चाल से चलना, साइकिल चलाना या अपनी क्षमता के अनुसार व्यायाम, दिनचर्या का हिस्सा बनाया जा सकता है. लंबे समय तक बैठे रहने की आदत को भी कम करने की कोशिश करें.

न करें ज्‍यादा नमक का सेवन

ज्यादा नमक का सेवन रक्तचाप बढ़ा सकता है. इसलिए खाने में नमक की मात्रा कम करना जरूरी है. संतुलित और पौष्टिक आहार लें तथा संतृप्त और ट्रांसफैट वाले खाद्य पदार्थों का सेवन कम करें. फल, सब्जियां और अन्य पौष्टिक खाद्य पदार्थों को भोजन में शामिल करना फायदेमंद हो सकता है.

दवाओं को न करें इग्‍नोर

समय से लेते रहे अगर डॉक्टर ने हाई ब्लड प्रेशर की दवा लिखी है, तो उसे अपनी मर्जी से बंद या कम नहीं करना चाहिए. दवा निर्धारित समय और मात्रा में लेना जरूरी है. कई बार ब्लड प्रेशर सामान्य आने पर लोग दवा छोड़ देते हैं, लेकिन ऐसा करने से पहले डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है.

ये हैं टॉप ब्रांड के बीपी मोनिटर

इसके अलावा, धूम्रपान और अन्य तंबाकू उत्पादों से दूरी बनाना दिल और रक्त वाहिकाओं की सेहत के लिए महत्वपूर्ण है. शराब का सेवन करते हैं, तो उसे कम करना भी जरूरी है. इसके साथ ही तनाव को कम करने के लिए पर्याप्त नींद, आराम और अपनी पसंद की स्वस्थ गतिविधियों को दिनचर्या में शामिल किया जा सकता है. खुद को फिट करने के लिए न केवल अपनी डाइट बल्कि फिटनेस और समय-समय पर बीपी मोनिटर करते रहना बेहद जरूरी हो जाता है. देर न करें, Amazon से इन मोनिटर को जरूर मंगाएं.
इनपुट: IANS

(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील

फॉलो करे: