Char Dham Yatra 2026: चारधाम यात्रा-2026 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन जब से शुरू हुआ है, श्रद्धालुओं की पैकिंग लिस्ट भी तैयार हो चुकी है. आपको बता दें कि 19 अप्रैल को यमुनोत्री और गंगोत्री के कपाट खुलेंगे. वहीं, 22 अप्रैल को केदारनाथ और 23 अप्रैल को बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलेंगे. उत्तराखंड सरकार की ओर से बताया गया है कि चारधाम यात्रा 2026 में आने के लिए भारतीय श्रद्धालु अपना पंजीकरण आधार कार्ड के माध्यम से कर सकेंगे, जबकि विदेशी श्रद्धालुओं के लिए ई-मेल आईडी की सुविधा उपलब्ध कराई गई है.
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यमुनोत्री से यात्रा शुरू करने पर चारधाम यात्रा में किसी भी प्रकार की रुकावट भक्तों को नहीं आती है. यमुनोत्री, यमुना नदी का उद्गम स्थल है. यमुना जी यमराज की बहन हैं और उन्हें वरदान प्राप्त है कि वह अपने जल के माध्यम से सभी का दुख दूर करेंगी. मान्यता है कि जो श्रद्धालु यमुनोत्री में स्नान करता है, उसे मृत्यु के भय से मुक्ति मिल जाती है. हर साल की तरह इस बार भी बाबा केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के दर्शन के लिए लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है.
अगर आप भी अपनी इस यात्रा को सफल और मजेदार बनाना चाहते हैं, तो हम आपके लिए चारधाम यात्रा के दौरान काम आने वाले स्पेशल प्रोडक्ट लेकर आए हैं. Amazon पर इन आइटम पर बंपर डिस्काउंट दिया जा रहा है.
ये हैं चारधाम यात्रा के लिए जरूरी आइटम
1. गर्म कपड़े
चारधाम यात्रा भले ही मार्च–जून तक रहती है, लेकिन इस दौरान मौसम कभी भी अचानक बदल सकता है. ऐसे में अपने साथ गर्म कपड़ों से लेकर थर्मल आउटफिट भी अपने साथ रखें, ये न केवल आपको ठंड से बचाएंगे, बल्कि बारिश होने पर आपको सुरक्षित भी रखेंगे. थर्मल इनर, फुल‑स्लीव जैकेट, हल्की रेन जैकेट / विंडचीटर और गर्म मोजे ऐसी चीजें हैं, जो आपके बेहद काम आ सकती हैं.
2. ट्रेकिंग फुटवेयर
चारधाम यात्रा में काफी पैदल चढ़ाई और उतराई होती है. केदारनाथ से लेकर गंगोत्री तक आपको काफी चलना पड़ता है. ऐसे में कम्फर्टेबल फुटवेयर हर किसी की जरूरत बन जाते हैं. यात्रा के लिए एंटी-स्लिप ट्रेकिंग शूज, सॉफ्ट कुशनिंग इनसोल और एक्स्ट्रा स्लिपर्स अपने साथ ले जाना न भूलें.
3. स्वास्थ्य और सुरक्षा संबंधी जरूरी चीजें
ऊंचाई पर ऑक्सीजन कम और थकान ज़्यादा हो सकती है. साथ ही ऐसा टेम्परेचर आपको सर्दी, बुखार, उल्टी, सिरदर्द जैसी छोटी समस्याएं दे सकता है. ऐसे में जब भी चारधाम यात्रा पर जाने का प्लान बनाएं, तो अपने साथ फर्स्ट-एड किट, बेसिक दवाइयां (सर्दी, बुखार, उल्टी, सिरदर्द), दर्द निवारक स्प्रे / बाम, ORS, ग्लूकोज, एनर्जी बार आदि ले जाना बेहतर साबित हो सकता है.
4. जरूरी गैजेट
चारधाम में नेटवर्क और बिजली दोनों कभी‑कभी fluctuate होते हैं. ऐसे में प्रकृति के नजारों को कैद करने और सुरक्षा के लिहाज से अपने साथ पावर बैंक, टॉर्च/हेडलैंप, वाटरप्रूफ बैकपैक जैसी चीजों को जरूर रखें.
5. पर्सनल डॉक्यूमेंट
सभी पवित्र धामों में check‑ins और वेरिफिकेशन के लिए आइडी प्रूफ की जरूरत होती है. ये न केवल इस दौरान, बल्कि होटल, धर्मशाला आदि में ठहरने के दौरान भी आवश्यक होते हैं. ऐसे में आधार कार्ड की फोटोकॉपी, यात्रा रजिस्ट्रेशन प्रिंट / ई-पास, होटल और ट्रैवल कन्फर्मेशन, इमरजेंसी कॉन्टैक्ट लिस्ट के लिए अपने पास वॉटरप्रूफ फोल्डर जरूर रखें.
FAQ
सवाल 1: चारधाम यात्रा 2026 के कपाट कब खुलेंगे?
जवाब: यमुनोत्री और गंगोत्री के कपाट 19 अप्रैल को, केदारनाथ 22 अप्रैल को, और बद्रीनाथ 23 अप्रैल को खुलेंगे.
सवाल 2: चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कैसे करें?
जवाब: भारतीय श्रद्धालु आधार कार्ड के माध्यम से और विदेशी श्रद्धालु ई-मेल आईडी से ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं.
सवाल 3: चारधाम यात्रा के दौरान कौन-कौन से जरूरी सामान साथ ले जाने चाहिए?
जवाब: गर्म कपड़े, ट्रेकिंग फुटवेयर, स्वास्थ्य किट, जरूरी गैजेट्स और पर्सनल डॉक्यूमेंट्स साथ रखने चाहिए.
चारधाम यात्रा पर जाना हर किसी का सपना होता है. ऐसे में हम सभी चाहते हैं हमारी ये धार्मिक यात्रा सभी के लिए वरदान और यादगार बनें. यही कारण है कि हम रजिस्ट्रेशन के बाद से ही यात्रा की तैयारी शुरू कर देते हैं. अगर आप चाहते हैं कि आपकी भी यात्रा सुरक्षित रहते हुए पूरी हो, तो अपने साथ इन जरूरी प्रोडक्ट को Amazon से ऑर्डर करना न भूलें.
(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)
NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील