विज्ञापन

ये हैं फिटनेस लवर्स के लिए दमदार Smartwatches, ₹5,000 से कम दाम में करेंगी आपकी सेहत की पहरेदारी

अगर आप लंबे समय से फिटनेस स्‍पेशल स्‍मार्टवॉच तलाश रहे थे, तो ये समय बिल्कुल सही है. Amazon आपको मात्र 5000 रुपये के अंदर Noise Diva, boAt Chrome Endeavour, Fire-Boltt Ninja Call, Fastrack Astor और Nervfit Phoenix जैसे टॉप ब्रांड की Smartwatches ऑफर कर रहा है.

ये हैं फिटनेस लवर्स के लिए दमदार Smartwatches, ₹5,000 से कम दाम में करेंगी आपकी सेहत की पहरेदारी
फिटनेस लवर्स के लिए स्‍मार्टवॉच हैं बेस्‍ट. फोटो: AI

Deals on Fitness Smartwatch: फिटनेस वॉच अब सिर्फ शौक या दिखावे करने का टूल नहीं रह गई है. बल्कि ये हमारी डेली लाइफ की अहम जरूरत बन चुकी है. ऐसा भी नहीं है कि ये काफी महंगी होती हैं, तो इन्‍हें हर कोई नहीं खरीद सकता. आजकल प्रीमियम शूज से भी कम दाम में ऐसी वॉच मिल जाती हैं, जो हार्ट रेट नापने और स्‍लीप पैटर्न का ध्यान रखने के साथ-साथ कई स्पोर्ट्स मोड भी देती हैं. जो लोग बस बुनियादी चीजें चाहते हैं, उनके लिए भी अब मार्केट में ढेर सारे ऑप्‍शन मौजूद हैं. 

चाहे आप सुबह ऑफिस जाने से पहले रोज वॉक करते हों, हफ्ते में कुछ दिन जिम जाते हों, ये स्‍मार्टवॉच आपकी फिटनेस पर पूरी तरह से नजर रखती हैं. 5,000 रुपये से कम में आने वाली स्मार्टवॉच बिना जेब पर भारी पड़े आपको फिटनेस के प्रति सजग रख सकते हैं. अगर आप भी इन्‍हें खरीदने के बारे में सोच रहे है, तो Amazon ऐसी वॉचेज लेकर आया है, जो फोन के नोटिफिकेशन देने से लेकर कैलोरी बर्न होने तक की आपको बेहतर जानकारी दे सकती हैं.

ये भी पढ़ें: घर पर बीपी नापने के लिए हमेशा रखें ये मशीन, जानें हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने के आसान तरीके

5,000 रुपये के अंदर आने वाली ये हैं टॉप फिटनेस स्मार्टवॉच

1. Noise Diva Smartwatch

यह वॉच अपने लुक्स से सभी का ध्यान खींचती है. इसका डायमंड-कट डायल आम फिटनेस वॉच के मुकाबले काफी प्रीमियम और फैंसी लगता है. इसके बाद आता है इसका एमोलेड डिस्प्ले, जो बहुत ही कलरफुल फील होता है. अगर आपको बार-बार स्क्रीन पर टैप करने के बजाय बस एक नजर देखना पसंद है, तो आप इसका ऑलवेज-ऑन फीचर चालू रख सकते हैं. इसकी बैटरी 4 दिन तक चलती है, यानी अब आपको बार-बार चार्जर के पास जाने की टेंशन नहीं होगी.

खासियतें:

  • इसका डायमंड कट डायल हर किसी को लुभाता है
  • इसमें कई तरह के स्ट्रैप मिलते हैं
  • 1.1 इंच एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है
  • यह आपकी एक्टिविटी और हार्ट रेट को ट्रैक करती है

2. boAt Chrome Endeavour

जो चीज इस वॉच को दूसरों से अलग बनाती है, वह है इसका AI कोच. यह आपके डेली रूटिन को समझकर एक फिटनेस प्लान तैयार करती है, जिससे सुबह ही आपको दिनभर का रूटीन मिल जाता है और शाम को रिपोर्ट दिख जाती है कि आपने कितना काम किया. इसकी 1.96 इंच की एमोलेड स्क्रीन काफी ब्राइट है और धूप में भी आसानी से दिख जाता है.

खासियतें:

  • डेली हेल्थ की जानकारी देने के लिए इसमें AI कोच दिया गया है
  • SI प्रोसेसर होने के चलते इसमें ऐप का रिस्पॉन्स काफी जल्दी मिलता है
  • रनर्स के लिए VO2 मैक्स ट्रैकिंग दिया गया है
  • इसकी बॉडी काफी मजबूत है

3. Fire-Boltt Ninja Call Pro Plus Bluetooth Calling Smart Watch

अगर आपको लग रहा है कि इस कीमत में  आपको कुछ फीचर्स से समझौता करना पड़ेगा, तो ऐसा नहीं है. यह वॉच इतने कम दाम में भी 2.01 इंच के बड़े HD डिस्प्ले और ब्लूटूथ कॉलिंग जैसे फीचर दे रही है. इसमें इन-बिल्ट माइक और स्पीकर दिया गया है, यानी कॉल करने के लिए फोन को पास रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

खासियतें:

  • माइक और स्पीकर के साथ ब्लूटूथ कॉलिंग दी गई है
  • इसमें 120 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड मौजूद हैं
  • 7 दिन से ज्यादा की बैटरी लाइफ देती है
  • 2.01 इंच का HD डिस्प्ले दिया गया है

4. Fastrack Astor Stainless Steel Smart Watch

यह वॉच स्टेनलेस स्टील बॉडी और 1.43 इंच के एमोलेड डिस्प्ले के साथ बेहद शार्प और प्रीमियम लुक देती है. इसमें सिंगल-सिंक ब्लूटूथ के जरिए कॉलिंग की जा सकती है, जिससे फोन कॉल सीधे आपकी कलाई पर आ जाते हैं. हेल्थ फीचर्स की बात करें तो यह हार्ट रेट, SpO2, नींद और स्‍ट्रेस को ट्रैक करती है.

खासियतें:

  • स्टेनलेस स्टील से बनाई गई है
  • प्रीमियम मेटल फिनिश हर किसी को लुभाती है
  • कलाई से ही सीधे ब्लूटूथ कॉलिंग कर सकते हैं
  • हार्ट रेट, SpO2, नींद और स्ट्रेस ट्रैकिंग करने में मदद करती है

5. Nervfit Phoenix Smartwatch

इस वॉच को आउटर एक्टिविटी और रफ यूज को ध्यान में रखकर बनाया गया है. इस वॉच की बॉडी काफी मजबूत है, जो झटके और धक्के आसानी से झेल सकती है. इसकी 1.85 इंच का डिस्प्ले इतना बड़ा और ब्राइट है कि वर्कआउट के बीच में बिना आंखें गड़ाए आराम से रीडिंग देखी जा सकती है. 

खासियतें:

  • आउटडोर एक्टिविटी के लिए इसका डिजाइन काफी मजबूत है
  • ब्लड प्रेशर और SpO2 मॉनिटरिंग कर सकती है
  • बड़ा 1.85 इंच डिस्प्ले हर किसी को पसंद आता है
  • IP67 वॉटरप्रूफ है

5,000 रुपये के अंदर सही फिटनेस स्मार्टवॉच सेलेक्‍ट करना इस बात पर निर्भर करता है कि आप रोज किस फीचर का सबसे ज्यादा इस्तेमाल कर रहे हैं. इनमें से कुछ लुक और स्टाइल के लिए जानी जाती हैं, कुछ मजबूती के लिए, तो कुछ AI कोचिंग और कॉलिंग जैसे स्मार्ट फीचर्स के लिए. सारे फीचर्स के पीछे भागने के बजाय सबसे पहले अपने रूटिन पर ध्‍यान दें, और उसके बाद सही वॉच सेलेक्‍ट करें. तो अब सोचे नहीं, Amazon से अभी ऑर्डर शुरू करें.

(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील

फॉलो करे: