विज्ञापन

सिंपल सी ड्रेस को भी स्टाइलिश और अट्रैक्टिव बना देंगी ये Classy Belts, कीमत देख हैरान हो जाएंगे आप भी

अगर आपकी सिंपल ड्रेस भी थोड़ी फीकी लगती है, तो इन क्लासी बेल्ट्स के साथ उसे मिनटों में स्टाइलिश और अट्रैक्टिव बनाया जा सकता है. Myntra पर मिल रही ये बेल्ट्स न सिर्फ आपके आउटफिट को एक एलिगेंट टच देती हैं बल्कि आपकी पर्सनालिटी को भी और निखारती हैं. खास बात यह है कि इनकी कीमत इतनी अफोर्डेबल है कि आप बिना ज्यादा सोचे अपने वार्डरॉब में शामिल कर सकती हैं.

सिंपल सी ड्रेस को भी स्टाइलिश और अट्रैक्टिव बना देंगी ये Classy Belts, कीमत देख हैरान हो जाएंगे आप भी
महिलाओं के लिए बेस्ट बेल्ट्स, जिन्हें जींस, ट्राउज़र और ड्रेसेस के साथ करें स्टाइल; Photo Credit: Pexels

बेल्ट के साथ एक दिलचस्प बात ये है कि हम इसे शॉपिंग करते समय उतना खास ध्यान नहीं देते, जितना बैग, हील्स या पार्टी ज्वेलरी को देते हैं. लेकिन जब कोई अच्छा-खासा आउटफिट पहनने के बाद भी कुछ अधूरा लगे, तो अकसर उसकी वजह बेल्ट ही होती है. मान लीजिए आपने वाइड-लेग ट्राउज़र के साथ शर्ट टक-इन की है, या कोई लिनेन को-ऑर्ड सेट पहना है जिसे थोड़ी शेप चाहिए, या फिर कोई ड्रेस है जो थोड़ा ढीला लग रहा है, ऐसे में एक सही बेल्ट आपका पूरा लुक कुछ ही सेकंड में सेट कर देती है.

आजकल सेल में आपको कई तरह के बेल्ट्स देखने को मिल जाएंगे, जो दिखने में अच्छे भी हों और अलग-अलग मौकों पर काम भी आएं. अब सिर्फ बेसिक ब्लैक बेल्ट तक सीमित रहने की जरूरत नहीं है. वेगन लेदर, स्ट्रेचेबल वूवन बेल्ट, हल्के बेज शेड्स और गोल्ड टोन डिटेलिंग वाले बेल्ट्स जैसे कई ऑप्शन हैं, जिन्हें आप साड़ी से लेकर गाउन तक के साथ आसानी से स्टाइल कर सकते हैं. ये छोटे-छोटे एक्सेसरीज़ आपके पूरे लुक में बड़ा फर्क ला सकते हैं.
 

महिलाओं के लिए बेस्ट बेल्ट्स, जिन्हें जींस, ट्राउज़र और ड्रेसेस के साथ करें स्टाइल; Photo Credit: Pexels

क्यों हर वार्डरॉब में बेल्ट होना जरूरी है  

बेल्ट किसी भी आउटफिट के लिए फिनिशिंग टच की तरह काम करती है. ये आपकी कमर को शेप देती है, कपड़ों के कलर को बैलेंस करती है, थोड़ा टेक्सचर जोड़ती है और आपके पूरे लुक को सलीकेदार बना देती है. पतली बेल्ट्स जींस, ट्राउज़र और ऑफिस वियर के साथ बढ़िया लगती हैं, वहीं थोड़ी चौड़ी या डिजाइन वाली बेल्ट्स ड्रेसेस, शरारा, लहंगा या फ्यूजन आउटफिट्स को खास बना देती हैं. अच्छी बात ये है कि बेल्ट ज्यादा दिखावा नहीं करती, लेकिन आपका लुक पहले से ज्यादा साफ और स्टाइलिश लगने लगता है.

टॉप 7 बेल्ट्स जो हर लुक को बना दें कम्पलीट और अट्रैक्टिव 

1. CRUSSET Vegan Leather Belt Set

ये तीन बेल्ट्स का सेट है जिसमें ब्राउन, ब्लैक और व्हाइट कलर मिलते हैं. इससे आप अलग-अलग आउटफिट के साथ आसानी से मैच कर सकते हैं. पतली होने की वजह से ये जींस, कैजुअल ट्राउज़र और फॉर्मल बॉटम्स के साथ अच्छी लगती है. अगर आप कम कपड़ों में ज्यादा मिक्स-मैच करने वाला वार्डरॉब बना रहे हैं, तो ये सेट आपके बहुत काम आएगा.

2. Punnu Statement Buckle Belt

ये ब्राउन कलर की बेल्ट हल्का-सा वेस्टर्न टच देती है, लेकिन ज्यादा ओवर नहीं लगती. इसका बकल थोड़ा स्टाइलिश है, जो सिंपल जींस और शर्ट को भी अच्छा लुक देता है. इसे आप हाई-वेस्ट ट्राउज़र या टक-इन शर्ट के साथ आराम से पहन सकते हैं.

3. Forever Glam PU Belt

अगर आपको बहुत सिंपल और साफ लुक पसंद है, तो ये बेल्ट आपके लिए सही है. इसका डिजाइन बिना किसी झंझट के सीधा-सादा है. इसे ट्राउज़र, को-ऑर्ड सेट या हल्की ड्रेसेस के साथ आसानी से पहना जा सकता है. ये बेल्ट आउटफिट पर भारी नहीं लगती और अच्छे से फिट हो जाती है.

4. Marks & Spencer Stretch Woven Belt

Marks & Spencer की ये बेल्ट टेक्सचर की वजह से थोड़ी अलग लगती है. इसका वूवन लुक इसे सिंपल लेदर स्टाइल बेल्ट से थोड़ा ज्यादा कैजुअल बना देता है. ये चिनोस, लिनेन ट्राउज़र, डेनिम स्कर्ट या वीकेंड ड्रेसेस के साथ अच्छा लगता है. जब आपको आउटफिट में थोड़ा सॉफ्ट और नेचुरल लुक चाहिए हो, तब ये अच्छा ऑप्शन है.

5. Veldth Embellished Formal Belt

ये गोल्ड टोन वाला बेल्ट फेस्टिव पहनावे के लिए बढ़िया है. इसकी चौड़ी शेप और डिजाइन इसे साड़ी, लहंगा, शरारा या फ्यूजन आउटफिट्स के साथ पहनने के लिए परफेक्ट बनाती है. अगर आपका आउटफिट ज्यादा सिंपल है और सिर्फ ज्वेलरी काफी नहीं लग रही, तो ये बेल्ट पूरा लुक निखार देती है.

6. Ginger By Lifestyle Beige Belt

ये बेज कलर की पतली बेल्ट बहुत ही काम की होती है. इसका हल्का शेड लगभग हर आउटफिट के साथ फिट बैठता है, चाहे सफेद कपड़े हों, पेस्टल शेड्स हों या डेनिम. इसकी सीधी-सादी डिजाइन इसे रोजाना पहनने के लिए अच्छा बनाती है.

7. CrossKulture Embellished Metal Belt

CrossKulture की ये गोल्ड टोन मेटल बेल्ट आपके लुक में हल्का ग्लैमर जोड़ देती है. इसकी स्लिम और डिजाइन वाली स्टाइल ड्रेसेस, गाउन, साड़ी या लहंगे के साथ अच्छी लगती है. ये बेल्ट खासतौर पर तब ज्यादा अच्छी लगती है जब आपका बाकी आउटफिट सिंपल हो, क्योंकि ये आपकी कमर पर ध्यान खींचती है.

बेल्ट को कैसे स्टाइल करें, ज्यादा सोचे बिना  

अगर आप रोजाना के लिए बेल्ट पहन रहे हैं, तो ब्राउन, ब्लैक, बेज या वूवन बेल्ट से शुरू करें. ये जींस, ट्राउज़र और शर्ट ड्रेसेस के साथ आसानी से चलती हैं. वहीं फेस्टिव मौकों के लिए गोल्ड टोन या डिजाइन वाली बेल्ट चुनें, जो ज्वेलरी की तरह काम करे. को-ऑर्ड सेट के साथ बेल्ट चुनते समय कपड़े का ध्यान रखें, अगर कपड़ा थोड़ा स्ट्रक्चर्ड है तो सिंपल बेल्ट लें, और अगर आउटफिट फ्लोई है तो थोड़ी शाइन या डिजाइन वाली बेल्ट अच्छी लगेगी.

बेल्ट देखने में छोटी चीज लगती है, लेकिन ये आपके पूरे आउटफिट का लुक बदल सकती है. एक पतली वेगन लेदर बेल्ट जींस को ज्यादा सलीकेदार बना देती है, वूवन बेल्ट कैजुअल कपड़ों को सॉफ्ट लुक देती है और डिजाइन वाली बेल्ट फेस्टिव आउटफिट को पूरा कर देती है. बस अपने वार्डरॉब के हिसाब से सही बेल्ट चुनिए, फिर तैयार होना पहले से कहीं आसान और मजेदार लगने लगेगा. Myntra पर ये सभी बेल्ट्स आप आसानी से देख सकते हैं और खरीद सकते हैं.

(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)

NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील

फॉलो करे: