विज्ञापन

चाहे आपकी स्किन ड्राई हो ऑयली हो या सेंसिटिव, यहां मौजूद फेस वॉश बजट में हर स्किन टाइप के लिए हैं बेस्ट

अगर आप अपनी स्किन के हिसाब से सही फेस वॉश ढूंढते-ढूंढते परेशान हो चुके हैं, तो अब टेंशन लेने की जरूरत नहीं है. यहां आपको ड्राई, ऑयली और सेंसिटिव हर तरह की स्किन के लिए ऐसे फेस वॉश मिल जाएंगे जो न सिर्फ स्किन को अच्छे से साफ करते हैं, बल्कि जेब पर भी भारी नहीं पड़ते. डेली यूज के लिए ये ऑप्शन काफी शानदार हैं, जिन्हें आप आसानी से Myntra से खरीद सकते हैं.

चाहे आपकी स्किन ड्राई हो ऑयली हो या सेंसिटिव, यहां मौजूद फेस वॉश बजट में हर स्किन टाइप के लिए हैं बेस्ट
ड्राई, ऑयली या सेंसिटिव, हर स्किन टाइप के लिए परफेक्ट फेस वॉश; Photo Credit: Pexels

आजकल फेस वॉश चुनना पहले जैसा आसान नहीं रहा. पहले तो बस दिनभर की धूल-पसीना साफ करने के लिए कुछ भी उठा लेते थे, लेकिन अब लोग हर चीज देखने लगे हैं, Salicylic Acid है या नहीं, Niacinamide है, Ceramides हैं या नहीं. थोड़ा-सा काम अब केमिस्ट्री जैसा लगने लगा है. अच्छी बात ये है कि Myntra पर सही प्रोडक्ट ढूंढना काफी आसान हो गया है. 

चाहे आपकी स्किन दोपहर तक ऑयली हो जाती हो, फेस वॉश के बाद खिंची-खिंची लगती हो, हर फंक्शन से पहले पिंपल निकल आते हों या फिर टी-ज़ोन और गालों की स्किन अलग-अलग तरह की हो, यहां आपको ऐसा क्लेंजर जरूर मिल जाएगा जो आपके काम आ जाए.
 

ड्राई, ऑयली या सेंसिटिव, हर स्किन टाइप के लिए परफेक्ट फेस वॉश; Photo Credit: Pexels

ये फेस वॉश क्यों खास हैं?

हर स्किन के लिए एक ही फेस वॉश सही नहीं होता. जो ऑयली स्किन पर अच्छा काम करता है, वही ड्राई या सेंसिटिव स्किन को सूखा बना सकता है. इसी तरह, ब्राइटनिंग फेस वॉश हर किसी को सूट नहीं करता, खासकर अगर स्किन पहले से ही सेंसिटिव हो. इसलिए यहां प्रोडक्ट्स चुनते समय टेक्सचर, इंग्रीडिएंट्स और अलग-अलग स्किन प्रॉब्लम्स को ध्यान में रखा गया है. इसमें जेल बेस्ड फेस वॉश, एक्सफोलिएटिंग क्लेंजर और एक ऐसा कॉम्बो भी शामिल है जो आपकी रूटीन को थोड़ा और बेहतर बना सकता है.

Face Washफीचर्सरेटिंगरेट
Minimalist 2% Salicylic Acid Face Washडीप क्लीनिंग के लिए बेस्ट ऑप्शन

4.5

₹269
DOT & KEY Vitamin C+E Super Bright Gel Facewash फ्रेश और हल्का ग्लो देने में मदद करता है

4.6

₹224
DR. SHETHS Glow & Protect Ceramide & Vitamin C Combo स्किन को हाइड्रेट रखने और प्रोटेक्शन देता है 

4.5

₹508
PLIX THE PLANT FIX Juicy Cleanser And Night Cream Setइससे ब्राइटनिंग और हाइड्रेशन दोनों मिलते हैं

4.5

₹647
The Derma Co. 1% Kojic Acid Face Wash दाग-धब्बे और पिगमेंटेशन के लिए बेस्ट ऑप्शन 

4.5

₹218

आपकी सेल कार्ट में शामिल करने के लिए बेहतरीन फेस वॉश की डील्स 

1. Minimalist 2% Salicylic Acid Face Wash

यह जेल बेस्ड फेस वॉश खासकर ऑयली और कॉम्बिनेशन स्किन वालों के लिए अच्छा ऑप्शन है. इसमें salicylic acid के साथ LHA, zinc और oats जैसे इंग्रीडिएंट्स हैं, जो एक्स्ट्रा ऑयल, पिंपल्स और पोर्स को साफ करने में मदद करते हैं. अगर आप बिना स्किन को ज्यादा ड्राई किए डीप क्लीनिंग चाहते हैं, तो यह अच्छा रहेगा. बस अगर आपकी स्किन पहले से ड्राई या सेंसिटिव है, तो थोड़ा ध्यान से इस्तेमाल करें.

2. DOT & KEY Vitamin C+E Super Bright Gel Facewash

अगर आपका फेस थका-थका या डल लगता है, तो यह फेस वॉश ट्राई कर सकते हैं. इसमें vitamin C, vitamin E और niacinamide है, जो स्किन को फ्रेश और हल्का ग्लो देने में मदद करते हैं. यह रोजाना इस्तेमाल के लिए ठीक है और ज्यादा हार्श भी नहीं लगता. नॉर्मल, ऑयली और कॉम्बिनेशन स्किन पर अच्छा काम करता है.

3. DR. SHETHS Glow & Protect Ceramide & Vitamin C Combo

यह फेस वॉश नहीं है, लेकिन आपकी स्किन केयर रूटीन के लिए काम का कॉम्बो है. इसमें Sunscreen और Oil-free Moisturiser मिलता है, जो स्किन को हाइड्रेट रखने और प्रोटेक्शन देने में मदद करता है. अगर फेस वॉश के बाद स्किन थोड़ी ड्राई या थकी हुई लगती है, तो यह काम आ सकता है.

4. PLIX THE PLANT FIX Juicy Cleanser And Night Cream Set

यह सेट उन लोगों के लिए अच्छा है जो ज्यादा झंझट नहीं चाहते. इसमें एक क्लेंजर और एक नाइट क्रीम मिलती है, जिससे सुबह से रात तक की बेसिक स्किन केयर हो जाती है. इसमें ब्राइटनिंग और हाइड्रेशन दोनों मिलते हैं. सभी स्किन टाइप के लिए ठीक है, बस नाइट क्रीम में retinol होने की वजह से अगले दिन sunscreen लगाना जरूरी है.

5. The Derma Co. 1% Kojic Acid Face Wash

अगर आपको दाग-धब्बे या पिगमेंटेशन की समस्या है, तो यह फेस वॉश अच्छा ऑप्शन हो सकता है. इसमें kojic acid और niacinamide जैसे इंग्रीडिएंट्स हैं, जो स्किन टोन को थोड़ा इवन करने में मदद करते हैं. इसकी खास बात यह है कि इसमें तेज खुशबू नहीं है. ऑयली, ड्राई और नॉर्मल—तीनों तरह की स्किन पर सूट कर सकता है.

6. Dermatouch Salicylic Acid 2% Face Wash

Dermatouch का यह फेस वॉश खासकर उन लोगों के लिए है जिन्हें पिंपल्स और ऑयली स्किन की परेशानी है. इसमें salicylic acid के साथ vitamin E भी है, जिससे स्किन ज्यादा ड्राई नहीं लगती. सिंपल और काम का प्रोडक्ट है, जो अपना काम ठीक से करता है.

7. Hyphen Oil-Control Daily Exfoliating Cleanser

अगर आपकी स्किन में ऑयल ज्यादा आता है या पोर्स बंद रहते हैं, तो Hyphen का यह फेस वॉश ट्राई कर सकते हैं. इसमें AHA और BHA जैसे इंग्रीडिएंट्स हैं, जो हल्का एक्सफोलिएशन करते हैं. इससे स्किन साफ और स्मूद लगती है. बस इसके बाद मॉइस्चराइजर लगाना जरूरी है ताकि स्किन ड्राई न हो.

सही ऑप्शन कैसे चुनें?

अगर आपकी स्किन ऑयली है या पिंपल्स जल्दी आते हैं, तो Minimalist, Dermatouch और Hyphen वाले फेस वॉश बेहतर रहेंगे. अगर आपको ग्लो चाहिए या स्किन डल लगती है, तो Dot & Key और Derma Co. अच्छे ऑप्शन हैं. वहीं, ड्राई या कॉम्बिनेशन स्किन वालों के लिए Plix और Dr. Sheth का कॉम्बो ज्यादा काम का हो सकता है. सेंसिटिव स्किन वाले लोग पहले पैच टेस्ट जरूर करें.

आखिर में, एक बात ध्यान रखें, कोई भी फेस वॉश जादू नहीं करता. बस इतना जरूरी है कि वह आपकी स्किन को साफ करे, सूट करे और इस्तेमाल के बाद स्किन आरामदायक लगे. अपनी जरूरत के हिसाब से चुनें, ज्यादा ट्रेंड्स के पीछे मत भागें और अपनी रूटीन को सिंपल रखें. Myntra पर इन प्रोडक्ट्स को आप अभी देख सकते हैं.

(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)

NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील

फॉलो करे: