विज्ञापन

Myntra Sale: Winter Wear पर भी मिल रहा है 50% तक डिस्‍काउंट, कोट, स्‍वेटर, कार्डिगन सब मिलेगा यहां

मौसम बदल रहा है, इस दौरान हल्के गर्म कपड़े हर किसी को लुभाते हैं. यही कारण है कि Myntra Big Fashion Festival में महिलाओं के विंटर वियर पर 50 फीसदी का धमाकेदार डिस्‍काउंट दिया जा रहा है.

Myntra Sale: Winter Wear पर भी मिल रहा है 50% तक डिस्‍काउंट, कोट, स्‍वेटर, कार्डिगन सब मिलेगा यहां
विंटर वेयर पर आया बंपर डिस्‍काउंट. फोटो: AI

अक्टूबर का महीना बीत रहा है, बदलते मौसम ने ठंड का हल्‍का-हल्‍का अहसास भी दिलाना शुरू कर दिया है. इस दौरान ये समझ ही नहीं आता कि क्या पहनें. कभी लगता है कि हल्की कुर्ती काफी है, तो अगले ही हफ्ते सुबह-सुबह ठंड महसूस होने लगती है. फिर वार्डरोब के कॉर्नर में दबा पड़ा पुराना स्वेटर निकालना पड़ता है. सर्दियों के कपड़े खरीदना वैसे भी बड़ा उलझन का काम है. 

दोपहर में ज्यादा भारी स्वेटर पहन लो तो पसीना आने लगता है, और शाम को पतले कपड़ों में ठंड लगती है. इसका सीधा हल यही है कि बहुत ज्यादा भारी कपड़े खरीदने के बजाय, ऐसे कपड़े लिए जाएं, जिन्हें एक के ऊपर एक आसानी से पहना जा सके. Myntra Big Fashion Festival में महिलाओं के विंटर वियर पर मिनिमम 50% का डिस्काउंट मिल रहा है. लूज ओवरसाइज पुलओवर, कलरफुल कार्डिगन, कोट और हुडी जैसे ये कई ऑप्‍शन इस सेल में बेहद किफायती दाम में अपना बनाए जा सकते हैं.

प्रोडक्‍टरेटिंगकीमत
glitchez Self-Striped Oversized Pullover4.4₹594
StyleCast Striped Crop Pullover Sweater4.4₹1193
glitchez Oversized Long Coat4.8₹1364
StyleCast Cable Knit Cardigan4.2₹1286
SZN Printed Pullover4.5₹588

ये हैं डेली यूज करने के लिए टॉप 5 स्टाइलिश विंटर वियर

1. glitchez Self-Striped Oversized Pullover

यह लूज पुलओवर विंटर्स के दो बड़े फैशन को एक साथ लाता है. एक तो इसका लूज कट और दूसरा इसका बढ़िया टेक्सचर. इसका ब्राउन और बेज कलर का स्‍ट्रैप्‍स पैटर्न बिना किसी वाइब्रेट डिजाइन के भी बहुत खूबसूरत लगता है. इसमें बना पोलो कॉलर इसे एलिगेंस देने का काम करता है. लूज होने की वजह से इसे अंदर किसी टी-शर्ट के ऊपर आराम से पहन सकते हैं. 

खासियतें:

  • यह 100% एक्रिलिक मटेरियल से बना है
  • इसमें फुल स्‍लीव्‍स और नीचे रिब्ड बॉर्डर दिया गया है
  • इसे जींस, पैंट या लेगिंग्स के साथ पेयरअप कर सकते हैं
  • शर्ट कॉलर इसे स्‍टाइलिश बनाते हैं

2. StyleCast Striped Crop Pullover Sweater

ब्‍लैक और व्हाइट स्‍ट्रैप्‍स का फैशन कभी खत्म नहीं होता, खासकर तब जब सर्दियों में लोग डार्क कलर पहनना पसंद करते हैं. StyleCast का यह शॉर्ट स्वेटर हाई नेक स्‍टाइल के साथ आता है, जो दिखने में काफी ट्रेंडी लगता है. इसका हाई नेक हल्का मौसम होने पर गले में अलग से स्कार्फ लपेटने की झंझट को खत्म कर देता है. 

खासियतें: 

  • एक्रिलिक स्‍टफ से बनाया गया है 
  • हाई वेस्‍ट जींस के साथ पहना जा सकता है 
  • प्लेन पैंट के साथ ये काफी फबता है
  • हाई नेक स्‍टाइल में आता है

3. glitchez Oversized Long Coat

कई बार पूरे लुक को खास बनाने के लिए कोट ही काफी होता है. glitchez का ग्रीन कलर का ओवरकोट अपनी लॉन्‍ग कटिंग और क्लासिक कॉलर के लिए सभी की पसंद बना हुआ है. इसका डिफरेंट ग्रीन कलर रेगुलर कलर्स से हटकर नया लुक देता है.

खासियतें: 

  • यह कोट सिंगल बटन डिजाइन में आता है 
  • इसका अंदर लगी लाइनिंग अधिक गर्माहट देती है
  • ऑफिस जाने के लिए इसे फिटेड स्वेटर और पैंट के ऊपर पहनें
  • इसका फैब्रिक काफी सॉफ्ट है

4. StyleCast Cable Knit Cardigan

केबल-निट बुनावट वाले स्वेटर सालों से सर्दियों में खूब पसंद किए जाते रहे हैं. ये बिना किसी हैवी प्रिंट के आउटफिट को बढ़िया लुक दे देते हैं. StyleCast का यह पर्पल कलर का कार्डिगन अपने खास बुने हुए डिजाइन, राउंड नेक और फुल स्‍लीव्‍स के साथ आता है.

खासियतें: 

  • सामने बटन होने की वजह से इसे कई तरह से पहना जा सकता है
  • स्‍ट्रेट सीधा बॉर्डर जींस और स्कर्ट दोनों पर अच्‍छा लगता है
  • इसका मटेरियल काफी सॉफ्ट है
  • स्किन पर जरा भी चुभता नहीं है

5. SZN Printed Pullover

एक स्वेटर किसी भी सिंपल विंटर लुक को स्‍टाइलिश बना सकता है. इस स्वेटर में राउंड नेक और फुल स्‍लीव्‍स दी गई हैं. क्रिसमस जैसे त्‍योहार के लिए ये परफेक्‍ट ऑप्‍शन साबित हो सकता है. इसे काली जींस के साथ पहनें या फिर वीकेंड पर नॉर्मल डेनिम के साथ मैच करें. 

खासियतें: 

  • इसे साफ्ट कॉटन फैब्रिक से बनाया गया है
  • सेल्‍फ डिजाइन अट्रैक्टिव लगता है
  • लाइटवेट फील होता है
  • जींस के साथ बहुत अट्रैक्टिव लगता है

विंटर वॉर्डरोब के लिए ढेरों भारी कपड़े खरीदने की जरूरत नहीं होती. कुछ स्वेटर, कार्डिगन और कोट ही बदलते मौसम में आसानी से आपका साथ निभा सकते हैं. Myntra Big Fashion Festival में इन सभी विंटर वियर पर मिनिमम 50% तक डिस्‍काउंट दिया जा रहा है. पर इन्‍हें खरीदने से पहले स्‍टफ और साइज ध्यान से देख लें ताकि आप अपनी जरूरत के हिसाब से सही प्रोडक्‍ट चुन सकें.

(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील

फॉलो करे: