कुर्ता अब एक ऐसा आउटफिट बन चुका है, जिसे दिवाली से लेकर भाई-दूज तक, सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है. लेकिन हर बार कुर्ते के साथ पजामी, पेंट या पजामा पहनना अगर आप बोर होने लगे हैं, तो ये वक्त है कुछ हटकर ट्राई करने का. इस बार धोती पैंट ट्राई करना आपके लुक में इंस्टेंट चेंज ला सकता है. ये पैरों से जरा भी चिपकती नहीं है, इस लिए गर्मी हो या सर्दी, ये हर मौसम में आपको आराम देती है. पुरुषों से लेकर महिलाओं तक में धोती को लेकर क्रेज पिछले कुछ समय से तेजी से बढ़ा है.
लेकिन ट्रेंड को फॉलो करने का अर्थ ये नहीं है, कि आप फैब्रिक से समझौता कर लें. रेयॉन और विस्कोन में प्लीट दी गई होती हैं, वहीं ये पैरों के एकदम नजदीक आती हैं. वहीं कॉटन की धोती काफी अलग होती है. ये काफी क्रिस्प होती है और ये गर्मी में काफी आराम देती है. इलास्टिक वेस्ट होने की वजह से इसकी फिटिंग काफी स्टाइलिश लगती है. तो इस बार फेस्टिव सीजन में अपने आउटफिट को कूल और स्टाइलिश दिखाने के लिए धोती को जरूर ट्राई करें. Amazon आपके लिए 1300 रुपये के अंदर टॉप क्वालिटी की धोती लेकर आया है.
| प्रोडक्ट | साइज | रेटिंग | कीमत |
| Leriya Fashion Women's Dhoti Pants, Cotton Trousers | 28-38 | 4.7 | ₹1,239 |
| 9rasa Women's Viscose Hand Block Printed Dhoti Pants | S-4XL | 4.0 | ₹673 |
| Buy That Trendz Women's Viscose Dhoti Patiyala Salwar Harem Bottoms Pants | M-6XL | 4.0 | ₹599 |
| PI World Women/Girls Cotton/Rayon Solid Full-Length | 36-38 | 3.8 | ₹499 |
| Mehrang Loose Fit Rayon Dhoti Pant for Women | 26-38 | 3.9 | ₹379 |
ये हैं 1,300 रुपये के अंदर आने वाली बेस्ट धोती
1. Leriya Fashion Women's Dhoti Pants, Cotton Trousers
इस लिस्ट की शुरुआत इसी से करने की सबसे बड़ी वजह इसका फैब्रिक है. इसका कट हिप्स के पास से थोड़ा लूज है और नीचे जाते-जाते थोड़ा टाइट हो जाता है. जो रियल धोती की शेप भी होती है. कमर में लगी इलास्टिक की वजह से ऑनलाइन सही साइज सेलेक्ट करना और आसान हो जाता है. इसे आप शॉर्ट कुर्ती के साथ पहनें या लॉन्ग के साथ, यह दोनों पर ही बहुत फबती है.
खासियतें:
- प्योर कॉटन फैब्रिक से बनाया गया है
- इसमें इलास्टिक वेस्टबैंड दिया गया है
- बैगी कट के काफी आरामदायक है
- इसे सूट, क्रॉप टॉप पर भी पहन सकते हैं
फोटो: Amazon
2. 9rasa Women's Viscose Hand Block Printed Dhoti Pants
हैंडब्लॉक प्रिंटिंग इस धोती पैंट को अलग बनाती है. ब्लॉक प्रिंट होने की वजह से हर पीस पर प्रिट क्लीयर दिखता है. विस्कोस स्टफ होने के चलते ये कॉटन के मुकाबले पैरों पर ज्यादा फिट बैठती है. इसमें आपको प्लस साइज भी आसानी से मिल जाएंगे.
खासियतें:
- इस पर हैंड ब्लॉक प्रिंट दिया गया है
- विस्कोन रेयॉन फैब्रिक काफी आरामदायक लगता है
- इसमें प्लस साइज भी मौजूद है
- बॉर्डर पर एंब्रॉयडरी की गई है
3. Buy That Trendz Women's Viscose Dhoti Patiyala Salwar Harem Bottoms Pants
यह धोती पिछली वाली के मुकाबले बीच से काफी ज्यादा चौड़ी कटी हुई है. धोती और पटियाला का ये परफेक्ट कॉम्बो आपके लुक में नयापन लाता है. मजेदार बात यह है कि आपको 2 कलर की धोती यहां खरीदने का मौका मिल रहा है. जिससे इसे आप कई अलग-अलग आउटफिट के साथ पेयरअप कर सकते हैं.
खासियतें:
- इसे विस्कोस फैब्रिक से तैयार किया गया है
- टू-टोन कलर के कारण अलग-अलग आउटफिट के साथ पेयरअप कर सकते हैं
- वाइड गैदर कट काफी स्टाइलिश फील देता है
- लाइटवेट है
4. PI World Women/Girls Cotton/Rayon Solid Full-Length
इस धोती की खासियत है इसपर लगी लैस. इसे रेयॉन और कॉटन दोनों फैब्रिक से मिलाकर तैयार किया गया है, जिससे ये स्किन पर काफी सॉफ्ट फील होती है. फंक्शन या पूजा-पाठ के दौरान ये आपको ट्रेडिशनल अंदाज दे सकती है.
खासियतें:
- इसके हेम पर लैस वर्क दिया गया है
- इसे कॉटन रेयॉन ब्लेंड फैब्रिक से तैयार किया गया है
- फ्री साइज होने के चलते कोई भी पहन सकता है
- फेस्टिव वाइब देती है
5. Mehrang Loose Fit Rayon Dhoti Pant for Women
रेयॉन से बनी ये धोती पेंट इतनी लूज है कि ये आपको स्टाइल और कंफर्ट दोनों एक साथ देने वाली है. अगर दिन के समय पूजा-पाठ में जाना हो, तो इसका कलर आपको निराश नहीं करेगा.
खासियतें:
- आरामदायक रेयॉन फैब्रिक से बना है
- फ्री साइज वेस्टबैंड के चलते कोई भी पहन सकता है
- स्किन पर काफी सॉफ्ट लगती है
- लूज फिट के चलते गर्मी में काफी आराम देती है
एक आम लेगिंग्स के मुकाबले धोती पैंट कुर्ती को कहीं ज्यादा बेहतर लुक देती है. जहां कॉटन की धोती आपको कंफर्ट देती है, वहीं रेयान से बनी धोती काफी स्टाइलिश फील कराती है. तय आपको करना है कि आपके लिए क्या सही है. त्यौहारों के दौरान अब देसी लुक में स्टाइल का तड़का लगाने के लिए तैयार हो जाएं. आज ही Amazon से इन धोती पेंट को आर्डर करें.
(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)
NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील
