विज्ञापन

Pashmina Stole Under 2500: सर्दी में पाएं रॉयल लुक, Amazon पर ₹2500 में मिल रही हैं ये पशमीना स्‍टोल

पशमीना स्‍टोल सर्दियों में गर्माहट और शाही अंदाज देने के लिए हमेशा से ही लोगों की पसंद रही है. लेकिन महंगी होने के चलते अकसर लोग इसे खरीदने से बचते हैं. आज हम Amazon पर 2500 रुपये के अंदर अलग-अलग तरह की पशमीना स्‍टोल लेकर आए हैं.

Pashmina Stole Under 2500: सर्दी में पाएं रॉयल लुक, Amazon पर ₹2500 में मिल रही हैं ये पशमीना स्‍टोल
पशमीना स्‍टोल देंगी आपको रॉयल लुक. फोटो: AI

जैसे-जैसे सर्दियों की ठंडी हवाएं चलनी शुरू होती है, गर्माहट और नजाकत का सबसे खूबसूरत संगम पशमीना शॉल में नजर आता है. यह सिर्फ ठंड से बचने का जरिया नहीं, बल्कि सदियों पुरानी कारीगरी, शाही अंदाज और बेमिसाल आराम का प्रतीक मानी जाती हैं. इसकी हल्की-सी लेयर ही कड़ाके की सर्दी में भी शरीर को सुकून देने का काम करती है, ऐसा लगता है मानो ठंड के मौसम में एक नर्म-सा आगोश मिल गया हो. शायद यही कारण है कि फैशन के बदलते दौर में भी इसके प्रति लोगों का प्‍यार कम नहीं हुआ है.

चाहे सुबह की गुनगुनी धूप में चाय की चुस्की लेनी हो या शाम की किसी स्‍पेशल पार्टी का हिस्सा बनना हो, पशमीना शॉल हर पल को यादगार और एलिगेंट बना देती है. सर्दी के मौसम की यह सबसे प्यारी सौगात हर उम्र और हर अंदाज में सहजता से घुल जाती है. अगर आप भी इन्‍हें अपने वार्डरोब का हिस्‍सा बनाना चाहते हैं, तो Amazon आपके लिए मात्र 2500 रुपये के अंदर आने वाली पशमीना शॉल लेकर आया है.

यह भी पढ़ें | Kashmiri Pashmina Shawl for Women: 2000 रुपये से भी कम में खरीदें ये खूबसूरत पश्मीना शॉल, देखें बेस्ट डील्स

ये हैं ₹2500 में आने वाली बेस्‍ट पशमीना स्‍टोल

1. Ravaiyaa Lavender Paisley Woven Design Wool Winter Pashmina Stole

यह स्टोल दो तरह के कपड़ों को मिलाकर बनाई गई है, इसलिए यह पहनने में काफी सॉफ्ट और लाइटवेट लगती है. इस पर कानी गोल्ड और जामावार की बुनाई के साथ कई कलरफुल फ्लावर और पैस्ले डिजाइन बनाया गया है.

खासियतें:

  • 50% मोडल सिल्क से बनी
  • कानी गोल्ड का बारीक वर्क
  • कई कलर्स में उपलब्‍ध
  • काफी हल्की और सॉफ्ट है

2. EH Pashmina Stole in Jamawar Paisley and Floral Weave

अगर आपको ट्रेडिशनल डिजाइन और हल्का कपड़ा पसंद है, तो जामावार बुनाई वाली यह स्टोल आपको लुभा लेगी. यह 100% मोडल कपड़े से बनी है और इस पर पैस्ले डिजाइन बना हुआ है.

खासियतें:

  • 100% मोडल स्‍टफ से बनी
  • क्लासिक जामावार मल्टी-कलर वर्क
  • सेल्‍फ प्रिंट
  • इंडियन और वेस्‍टर्न दोनों आउटफिट पर पहन सकते हैं

3. tweedle Pure Wool Kashmiri Embroidery Stole

यह स्टोल उन लोगों के लिए बनी है जो गर्माहट के साथ पारंपरिक वर्क के कायल होते हैं. प्योर वूल से बनी इस स्टोल पर कश्मीरी कढ़ाई की गई है. 

खासियतें:

  • 100% प्योर वूल से बनी
  • इसपर स्टोनवर्क किया गया है
  • 4 कलर्स में मिल जाएगी
  • बहुत लाइटवेट है

4. Pashmoda Women's Zarish Reversible Zari Moonlight Fine Wool Stole

यह स्टोल फाइन वूल ब्लेंड से बनी है और इस पर जरी की सुंदर बुनाई की गई है. इसकी खास बात यह है कि यह रिवर्सिबल है, यानी आप इसे दोनों तरफ से पहन सकते हैं और यह दोनों तरफ से सुंदर दिखती है.

खासियतें:

  • फाइन वूल डिजाइन
  • वूल और सिल्क से बनी
  • पूरी स्टोल पर जरी की बुनाई की गई है
  • दोनों साइड से यूज कर सकते हैं

5. Mintt Tweedle Women's Pashmina Wool Kashmiri Embroidery Stole

ऑफ-व्हाइट और क्रीम कलर की यह प्योर वूल की स्टोल सर्दियों में आपके लुक को अट्रैक्टिव बना देगी. इसपर आरी जाल वर्क किया गया है. इसे काफी गर्म भी मानी जाती है.

खासियतें:

  • 100% प्योर वूल से बनी
  • पूरे कपड़े पर आरी वर्क की कढ़ाई
  • न्यूट्रल ऑफ-व्हाइट फ्लोरल डिजाइन
  • क्लासिक लुक 

पशमीना स्टोल सर्दियों में सिर्फ ठंड से ही नहीं बचाती, बल्कि आपके ओवरऑल लुक को इंप्रेसिव भी बना देती है. आप इसे अलग-अलग मौकों पर पहन सकते हैं. फंक्‍शन में स्‍टाइल दिखाना हो, या ऑफिस में एलिगेंट लगना हो, पशमीना स्‍टोल हर इच्‍छा को आराम से पूरा कर देती हैं. अभी चूंकि सर्दी अपने चरम पर नहीं पहुंची है, तो समय न गवाएं, Amazon पर जाएं, और शॉपिंग शुरू करें.

(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील

फॉलो करे: