फेस्टिव सीजन जब भी आने वाला होता है हमारे सामने एक ही उलझन होती है, और वह है ऐसे कपड़े जो फैमिली फंक्शन, त्योहारों और पार्टी के लिए परफेक्ट हों, इतने प्रैक्टिकल भी हों कि उन्हें सिर्फ एक बार पहनकर वार्डरोब मे बंद न करना पड़े. यही वजह है कि मैचिंग कुर्ता सेट आजकल हर किसी की पहली पसंद बने हुए हैं. इन्हें स्टाइल करने का झंझट नहीं होता और ये एक ही बार में ही आपके लुक को कंप्लीट कर देते हैं. इस साल Myntra End of Season Sale में Libas और Gerua by Libas ब्रांड सुर्खियां बटोर रहे हैं. जो लोग ट्रेडिशनल लुक के साथ मॉडर्न कंफर्ट पसंद करते हैं, उनके लिए ये बेस्ट ऑप्शन बनकर सामने आते हैं. इन कलेक्शन की सबसे अच्छी बात यह है कि इन्हें कई तरह से पहना जा सकता है. प्रिंटेड कुर्ता सेट को आप दिन के फंक्शन से लेकर शाम की पार्टी तक कभी भी पहन सकते हैं, जबकि एम्ब्रॉयडरी वाले डिजाइन क्लासिक लुक देने का काम करते हैं.
फ्लोरल प्रिंट, थ्रेड वर्क, आरामदायक फिटिंग और मैचिंग दुपट्टे के साथ आने वाले ये कुर्ता सेट त्योहारों के लिए तैयार होना आसान बना देते हैं. अगर आप अपने एथनिक वार्डरोब को कुछ ऐसे कपड़ों से अपडेट करना चाहते हैं जो हमेशा फैशन में रहें, तो आपको Myntra Sale में मौजूद इन ऑप्शन पर जरूर नजर डालनी चाहिए.
| प्रोडक्ट | उपलब्ध साइज | रेटिंग | कीमत |
| Ethnic Motifs Printed Kurta Set | XS-XXL | 4.6 | ₹1459 |
| Ethnic Motifs Embroidered Kurta Set | S | NA | ₹769 |
| Floral Printed Kurta With Palazzos | XS-3XL | 4.3 | ₹1349 |
| Floral Embroidered Kurta Set | XS-XXL | 4.4 | ₹1449 |
| Floral Printed Panelled Kurta Set | XS-XXL | 4.3 | ₹1349 |
ये हैं Libas के टॉप कुर्ता सेट
1. Ethnic Motifs Printed Kurta Set
इस खूबसूरत कुर्ता सेट पर डार्क ब्लू, मैरून और हरे रंगों में ट्रेडिशनल एथनिक प्रिंट बनाया गया है, जो आपको इंस्टेंट फेस्टिव वाइब देता है. इसका ए-लाइन डिजाइन बेहद क्यूट लगता है, जबकि वी-नेक और थ्री-क्वार्टर स्लीव्स इसे आरामदायक और स्टाइलिश बनाते हैं. मैचिंग ट्राउजर और दुपट्टे के साथ आने वाला यह सेट फैमिली फंक्शन, त्योहारों के लंच और ट्रेडिशनल इवेंट के लिए परफेक्ट है.
2. Ethnic Motifs Embroidered Kurta Set
जो लोग सिंपल और क्लासी लुक पसंद करते हैं, उनके लिए यह एब्रॉयडरी वाला कुर्ता सेट एक बेहतरीन चॉइस हो सकता है. इस स्ट्रेट-कट कुर्ते पर ट्रेडिशनल डिजाइनों से प्रेरित थ्रेड वर्क किया गया है, और इसका मैंडरिन कॉलर इसे एक परफेक्ट फिनिश देता है. इसमें दिए गए पॉकेट्स इसे और भी यूजफूल बनाते हैं, और मैचिंग ट्राउजर के साथ यह सेट त्योहारों और छोटे-मोटे फंक्शन के लिए एक शानदार लुक देता है.
3. Floral Printed Kurta With Palazzos
फ्लोरल प्रिंट का फैशन कभी पुराना नहीं होता और यह मैचिंग सेट इस बात का सबूत है. इस स्ट्रेट-फिट ब्लू कुर्ते पर फ्रेश फ्लोरल पैटर्न बने हैं, जो बिना ज्यादा लाउड लगे बहुत खूबसूरत दिखते हैं. इसके साथ मिलने वाला लूज प्लाजो कंफर्ट और स्टाइल दोनों देता है, जिससे आप इसे लंबे समय तक चलने वाले फंक्शन में भी आसानी से पहन सकते हैं.
4. Floral Embroidered Kurta Set
यह एम्ब्रॉयडरी वाला कुर्ता सेट पारंपरिक कारीगरी और डेल कंफर्ट का परफेक्ट कॉम्बो है. ऑफ-व्हाइट और मैरून कलर के इस डिजाइन पर फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी की गई है, और हल्की जरी का काम किया गया है, जो इसमें त्योहारों वाली शाइन लाता है. इसका स्ट्रेट डिजाइन इसे हर मौके के लिए सही बनाता है. मैचिंग ट्राउजर और दुपट्टे के साथ यह एक ऐसा सोबर लुक देता है.
5. Floral Printed Panelled Kurta Set
पैनल वाले डिजाइन की वजह से यह फ्लोरल प्रिंटेड कुर्ता सेट देखने में बहुत अलग और अट्रैक्टिव लगता है. इसका तुर्किश ब्लू यानी फिरोजी कलर काफी न्यू और फेस्टिव वाइब देता है, जबकि स्वीटहार्ट नेकलाइन इसमें एक सॉफ्ट लुक लाती है. पॉकेट्स और फिटिंग की वजह से यह सेट लंबे समय तक चलने वाले त्योहारों के लिए बेस्ट है.
FAQ
सवाल 1: Myntra End of Reason Sale में कौन से कुर्ता सेट उपलब्ध हैं?
जवाब: Libas और Gerua by Libas के ट्रेडिशनल और मॉडर्न कुर्ता सेट उपलब्ध हैं.
सवाल 2: Ethnic Motifs Printed Kurta Set की खासियत क्या है?
जवाब: डार्क ब्लू, मैरून और हरे रंगों में ए-लाइन डिजाइन, वी-नेक और थ्री-क्वार्टर स्लीव्स के साथ आते हैं.
सवाल 3: Floral Printed Kurta With Palazzos किस तरह के इवेंट के लिए बेस्ट हैं?
जवाब: यह सेट लंबे समय तक चलने वाले फंक्शन और त्योहारों के लिए आरामदायक और स्टाइलिश साबित हो सकते हैं.
Myntra End of Season Sale आपके एथनिक वार्डरोब को Libas के इन बेहतरीन कुर्ता सेट्स से अपडेट करने का एक बहुत अच्छा मौका है. बारीक कढ़ाई और ट्रेडिशनल प्रिंट से लेकर खूबसूरत फ्लोरल और कंफर्टेबल डिजाइन तक, ये सेट त्योहार को और मजेदार बना देते हैं. चूंकि इनमें पूरा मैचिंग सेट साथ मिलता है, इसलिए आपको कपड़ों की मैचिंग करने में समय बर्बाद नहीं करना पड़ता.
(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)
NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील