फैशन अब कपड़ों और फुटवेयर तक सिमट कर नहीं रह गया है, बल्कि, मेकअप और एक्सेसरीज भी इसमें अहम भूमिका निभाने लगे हैं. जहां ज्वेलरी आपके लुक में एलिगेंस लाती है, वहीं बैग आपको अट्रैक्टिव बनाते हैं. ऐसे में जब डेली यूज के लिए हैंडबैग लेने की बात हो, तो Miraggio का मुकाबला करना मुश्किल हो जाता है. अपने दमदार कलेक्शन, सोलिड बनावट और एक से बढ़कर एक डिजाइन के चलते ये ब्रांड कस्टमर के बीच सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है. इसके बैग न केवल कॉम्पैक्ट साइज के साथ आते हैं, बल्कि इनमें स्पेस भी काफी होती है. Myntra Big Fashion Festival में Miraggio को आज Brand Of The Day चुना गया है, जिसके बैग पर 50% तक डिस्काउंट दिया जा रहा है.

Photo Credit: Myntra
अगर आप ऐसे कस्टमर है जो, असरदार एक्सेसरीज लेना पसंद करते हैं, और अपने लुक से सभी को हैरान करना चाहते हैं, तो Miraggio का ये कलेक्शन आपके होश उड़ा देगा. ऑफिस टोट से लेकर शोल्डर बैग तक, ये ब्रांड आपकी हर जरूरत को ध्यान में रखकर बैग बना रहा है. Myntra Big Fashion Festival का ये ऑफर आपको मौका दे रहा है अपने कलेक्शन को अपग्रेड करने का.
क्या है Miraggio में खास
प्रीमियम कारीगरी
Miraggio बैग्स की सबसे बड़ी खासियत इनकी बढ़िया कारीगरी है. यह ब्रांड मुख्य रूप से फॉक्स लेदर, नायलॉन, डेनिम, ट्वीड और कैनवास जैसे मटेरियल का इस्तेमाल करता है, जिससे हर बैग आपको स्पेशल लगता है. इस वैरायटी की वजह से ब्रांड स्टाइल के साथ-साथ मजबूती और सही शेप देने में कामयाब रहता है. इसके अलावा, Miraggio के कई बैग्स में अंदर की तरफ लाइनिंग भी दी जाती है. जहां suede जैसा मटेरियल प्रीमियम लुक देता है, वहीं नायलॉन जैसे फैब्रिक पानी से बचाने में मदद करते हैं.
वर्सेटाइल डिजाइन
Miraggio जानता है कि आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी कैसी होती है. यही वजह है कि यह ऐसे शानदार बैग्स पेश करता है, जो दिन के समय ऑफिस में जितने अच्छे लगते हैं, रात के वक्त पार्टी या बाहर जाने पर भी उतने ही कूल दिखते हैं. यह ब्रांड वैसे तो बड़े और खुले ऑफिस टोट बैग्स के लिए जाना जाता है, लेकिन इसके पास छोटे और स्टाइलिश बैग्स की भी बेहतरीन रेंज है. इससे कस्टमर को ऐसे ट्रेंडी डिजाइन मिलते हैं, जो ऑफिस से लेकर कैजुअल आउटिंग तक हर जगह काम आ सकते हैं.
कलर भी हैं दमदार
अब वो दिन गए जब हैंडबैग के नाम पर सिर्फ ब्लैक एंड व्हाइट कलर ही सेफ चॉइस माने जाते थे. आज Miraggio जैसे ब्रांड्स बेहतरीन डिजाइन के साथ ऐसे कलर लेकर आ रहे हैं, जिनसे नजर हटाना मुश्किल होता है. इनमें पन्ना ग्रीन, रेड, पिंक, डेनिम नीला, टैन और कई दूसरे खूबसूरत कलर शामिल हैं.
हर जरूरत को करते हैं पूरा
कई बैग्स सिर्फ दिखने में सुंदर होते हैं लेकिन उनमें मजबूत चेन और अंदरूनी हिस्से में पॉकेट्स की कमी होती है. नतीजा यह होता है कि बाहर से भले ही वे शानदार लगें, लेकिन रोजमर्रा का सामान रखने के लिए वे ज्यादा सही नहीं होते. लेकिन Miraggio के साथ ऐसा नहीं है. यहां आपको खूबसूरती के साथ-साथ स्मार्ट डिजाइन का बेहतरीन मेल मिलता है. इनके बैग्स में कई पॉकेट होती हैं जिससे सामान करीने से रखा जा सकता है.
इसके ऑफिस टोट कलेक्शन में लैपटॉप को आसानी से रखा जा सकता है, वो भी बिना किसी खरोंच के. इसके अलावा, मजबूत जिप बंद होने से छोटी-मोटी जरूरी चीजें खोने का डर नहीं रहता, जो ऑफिस जाने वाले लोगों के लिए बहुत काम की बात है.
वैरायटी नहीं करेगी निराश
Miraggio के पास हैंडबैग, लैपटॉप बैग, वॉलेट, बैकपैक, क्लच और ट्रेवल का सामान सब कुछ एक ही जगह मिल जाता है. चाहे आपको रोज इस्तेमाल के लिए बड़ा टोट बैग चाहिए, किसी स्पेशल इवेंट के लिए छोटा क्लच हो या फिर डेली वर्क के लिए शोल्डर बैग, हर मौके के लिए कुछ न कुछ आपको मिल ही जाएगा.
बैग के अलावा Miraggio चश्मे का केस, गिफ्ट सेट और सामान रखने के लिए ऑर्गेनाइजर भी बेचता है. इस बड़ी रेंज की वजह से कस्टमर को अलग-अलग जगहों पर भटकने की जरूरत नहीं पड़ती और वे एक ही जगह पर अपनी पसंद की चीजें देख सकते हैं.
कपड़ों के ट्रेंड बदलते रहते हैं, लेकिन एक समझदारी से चुना हुआ बैग हमेशा वॉर्डरोब की शान बना रहता है. जरूरी यह है कि आप अपनी जरूरत और पसंद को समझकर ऐसा बैग चुनें जो आपके काम आए. बिग फैशन फेस्टिवल के दौरान 50% तक की छूट के साथ Miraggio के कलेक्शन को देखने और प्रीमियम स्टाइल खरीदने का यह बहुत अच्छा मौका है. चाहे आपको बड़ा बैग चाहिए हो, छोटा या फिर कोई हटके डिजाइन, यहां आपको सब कुछ मिल जाएगा. Myntra पर अभी खरीदारी करें.
(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)
NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील