करवाचौथ आने में अब केवल कुछ ही समय रह गया है. आप में से कई ऐसी महिलाएं होंगी, जो घर की जिम्मेदारियों और काम के चलते रॉ मटेरियल को सिलवाने के लिए अपने दर्जी के पास नहीं जा पातीं. ऐसे में Myntra Big Fashion Festival बेहतर से बेहतरीन मौका हो सकता है. एलिगेंट साड़ी, सिंपल कुर्ता सेट और इंडो-वेस्टर्न डिजाइन तक, यह सेल अपने साथ कई ऑप्शन लेकर आपको पैसे बचाने का मौका दे रही है. इस सेल की सबसे मजेदार बात यह है कि सभी आउटफिट आपको रेड कलर में आसानी से मिल जाएंगे. यही कारण है कि करवा चौथ के लिए इन्हें खरीदना तो बनता है.
करवा चौथ केवल एक ट्रेडिशन ही नहीं बल्कि विवाहित जोड़ों के लिए खास मौका होता है. इस दिन सरगी से लेकर शाम की पूजा तक महिलाएं अलग-अलग आउटफिट पहनती हैं. तो यकीनन अब एक से तो काम बनेगा नहीं. अपनी ज्वेलरी के साथ इन रेड कलर के आउटफिट को पेयरअप करें, और तारीफें बटोरने के लिए तैयार हो जाएं.
यह भी पढ़ें | Karwa Chauth Makeup: पार्लर में न करें पैसे खर्च, ये मेकअप प्रोडक्ट घर पर ही आपके लुक में लगा देंगे चार-चांद
| प्रोडक्ट | मटेरियल | साइज | रेटिंग | कीमत |
|---|---|---|---|---|
| Satrani Bandhani Embroidered Pure Georgette Saree | जॉर्जेट | Onesize | 3.7/5 | ₹956 |
| Claura Printed 3-Piece V-Neck Chanderi Silk Top & Palazzo With Shrug Co-Ord Set | चंदेरी सिल्क | S-XXL | 4.1/5 | ₹1,299 |
| LooksLink Women Ethnic Motifs Embroidered Regular Kurta With Sharara & Dupatta | पॉली सिल्क | XS-XL | 4.1/5 | ₹1,403 |
| Sangria Embroidered Round Neck Kurta & Palazzos | पॉली जॉर्जेट | S-3XL | 4.2/5 | ₹1,604 |
| Bna Bnaya Women Ethnic Motifs Printed Regular Pure Cotton Kurta With Skirt & Dupatta | प्योर कॉटन | M-3XL | 2.8/5 | ₹1,857 |
ये हैं करवा चौथ स्पेशल लाल रंग के एथनिक आउटफिट
1. Satrani Bandhani Embroidered Pure Georgette Saree
छह गज के ट्रेडिशनल लिबास में अगर आप कुछ स्पेशल तलाश रही हैं, तो यह प्योर जॉर्जेट साड़ी एकदम परफेक्ट रहने वाली है. इस पर बारीक बांधनी प्रिंट बना है, और कॉर्नर पर दिया गया एम्ब्रॉयडरी बॉर्डर इसके लुक को और निखार देता है. फैब्रिक इतना हल्का है कि दिन भर के पूजा-पाठ या फंक्शन में भी आप बिल्कुल रिलैक्स महसूस करेंगी, जबकि इसका फॉल बेहद खूबसूरत आता है.
खासियतें:
- हर इवेंट पर पहनी जा सकती है
- इसके बॉर्डर पर एंब्रॉयडरी की गई है
- बांधनी प्रिंट इसे अट्रैक्टिव बनाती है
- जॉर्जेट से बनी होने के चलते लाइटवेट लगती है
2. Claura Printed 3-Piece V-Neck Chanderi Silk Top & Palazzo With Shrug Co-Ord Set
बहुत ज्यादा तड़क-भड़क के बजाय अगर आप सुकून भरा और ट्रेंडी स्टाइल चाहती हैं, तो यह 3-पीस को-ओर्ड सेट बढ़िया रहने वाला है. इसमें पलाजो, क्रॉप टॉप और साथ में लॉन्ग श्रग दिया गया है. प्रीमियम चंदेरी सिल्क से तैयार इस श्रग पर बना मल्टीकलर प्रिंट प्लेन टॉप और पलाजो के साथ काफी जंचता है.
खासियतें:
- 5 अलग-अलग साइज में मिल जाएगी
- इसमें टॉप, प्लाजो और मैचिंग श्रग दिया गया है
- चंदेरी सिल्क फैब्रिक से तैयार किया गया है
- आरामदायक और स्टाइलिश लगता है
3. LooksLink Women Ethnic Motifs Embroidered Regular Kurta With Sharara & Dupatta
यह शरारा सेट देखने में बिल्कुल ड्रीम आउटफिट जैसा लगता है. इसमें स्लीवलेस कुर्ता दिया गया है, जिसकी डोरियों, नीचे के घेरे और पूरे कुर्ते पर हल्का गोल्ड प्रिंट है. इसमें नीचे का शरारा काफी घेरदार है, जो चलने पर बहुत ही ग्रेसफुल लगता है.
खासियतें:
- इसपर जरी का काम किया गया है
- पॉली सिल्क फैब्रिक से बनाया गया है
- इसमें स्क्वायर नेकलाइन दी गई है
- रेड और गोल्डन कलर के कॉम्बिनेशन में आता है
4. Sangria Embroidered Round Neck Kurta & Palazzos
अपने एथनिक वार्डरोब में मॉर्डन टच लाने के लिए ये कुर्ता सेट सभी को पसंद आने वाला है. इस सेट में लॉन्ग कुर्ता और प्लाजो दिया गया है. वहीं गोल्डन एंब्रॉयडरी प्लेन रेड बेस पर बेहद सूंदर लगती है. इसका कुर्ता स्किन पर काफी सॉफ्ट रहता है, जिससे फंक्शन पर इसे आसानी से पहन सकते हैं.
खासियतें:
- 6 साइज में उपलब्ध है
- गोल्डन एंब्रॉयडरी बेहद खूबसूरत लगती है
- इसमें आने वाले कुर्ते में घुटने तक की लंबाई दी गई है
- दिन और रात दोनों फंक्शन में पहन सकते हैं
5. Bna Bnaya Women Ethnic Motifs Printed Kurta With Skirt & Dupatta
ये कुर्ता सेट आपको बॉलीवुड एक्ट्रेस जैसी फील देने वाला है. इसमें शॉर्ट कुर्ते के साथ स्कर्ट दी गई है, जो काफी एथनिक वाइब देती है और ग्रेसफुल लगती है. इतना ही नहीं पूरी ड्रेस पर एथनिक मोटिफ प्रिंट आपको इस ड्रेस का दीवाना बना देगा. सिंपल होते हुए भी करवा चौथ के लिए ये एलिगेंट च्वाइस हो सकती है.
खासियतें:
प्योर कॉटन फैब्रिक से बनाया गया है
एथनिक मोटिफ के साथ आएगा
इस सेट में कुर्ता, स्कर्ट और दुपट्टा दिया गया है
वेडिंग, फंक्शन में भी पहन सकते हैं
करवा चौथ पर हर कोई ऐसा आउटफिट लेना चाहता है, जिसमें अपनी परंपराओं की झलक भी हो और थोड़ा सा नयापन भी. Big Fashion Festival के ये खास ऑप्शन इसी जरूरत को ध्यान में रखकर चुने गए हैं. इनका कंफर्टेबल कपड़ा, रेड कलर, त्यौहारों वाला प्रिंट और कढ़ाई मिलकर आपको करवा चौथ के लिए परफेक्ट लुक पाने में मदद कर सकते हैं.
(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)
NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील