आजकल फैशन सिर्फ भारी-भरकम जूलरी तक सीमित नहीं रहा. लोग ऐसी जूलरी पसंद कर रहे हैं जो रोज़ पहन सकें, चाहे ऑफिस जाना हो, दोस्तों के साथ बाहर निकलना हो या फिर कोई छोटा सा फंक्शन ही क्यों न हो. अब जूलरी सिर्फ खास मौकों के लिए नहीं, बल्कि रोज़ के स्टाइल का हिस्सा बन चुकी है.
GIVA की ये सिल्वर जूलरी भी उसी सोच को ध्यान में रखकर बनाई गई है. छोटे-छोटे डिजाइन और आरामदायक फिनिश के साथ ये पीस ऐसे हैं जिन्हें आप बिना सोचे हर दिन पहन सकते हैं और आपका लुक तुरंत बेहतर लगने लगता है. एक सिंपल रिंग या हल्का सा नेकलेस भी आपके पूरे आउटफिट को बदल सकता है. यही वजह है कि लोग अब ऐसी जूलरी चुन रहे हैं जो ज्यादा भारी न लगे, लेकिन दिखने में स्टाइलिश हो और हर ड्रेस के साथ मैच हो जाए. GIVA का कलेक्शन इसी बैलेंस को अच्छे से दिखाता है.

Giva jewellery picks to accessorise your everyday outfits; Photo Credit: Pexels
इनमें 925 सर्टिफाइड सिल्वर का इस्तेमाल हुआ है, डिजाइन भी काफी सोच-समझकर बनाए गए हैं और सबसे अच्छी बात ये है कि ये जल्दी आउट ऑफ ट्रेंड नहीं होते. चाहे आपको सिंपल और क्लासी चीजें पसंद हों या थोड़ी अलग और क्यूट डिजाइन, यहां दोनों तरह के ऑप्शन मिल जाते हैं. इन्हें आप Amazon से खरीद सकते हैं.
GIVA की 925 सर्टिफाइड सिल्वर जूलरी को खरीदें बेहद कम प्राइस में
1. Silver Bead Toe Rings
ये टो रिंग्स बहुत ही सिंपल और क्लीन लुक देती हैं. सैंडल या ओपन फुटवियर के साथ आसानी से कैरी हो जाती हैं. इनमें छोटे-छोटे बीड्स का काम है जो इन्हें हल्का सा स्टाइलिश बनाते हैं, लेकिन ओवर नहीं लगते. एडजस्टेबल होने की वजह से फिटिंग की भी टेंशन नहीं रहती और पूरे दिन पहनने में आरामदायक हैं.
2. Infinity Anklet
इन्फिनिटी डिजाइन हमेशा से ही पसंद किया जाता है. GIVA के इस एंकलेट में हल्की सी चमक वाले जिरकॉन स्टोन्स लगे हैं, जो इसे थोड़ा खास बना देते हैं. इसे आप एथनिक या वेस्टर्न दोनों आउटफिट्स के साथ आराम से पहन सकते हैं. चेन एडजस्ट हो जाती है, इसलिए रोज़ पहनना भी आसान है.
3. Kitty Earrings
अगर आपको थोड़ी क्यूट जूलरी पसंद है तो ये इयररिंग्स अच्छे लगेंगे. इनमें किटी डिजाइन है जो आपको अलग लुक देता है, लेकिन ये इतने छोटे हैं कि रोज़ पहनने में भी अच्छे लगते हैं. 925 सिल्वर में बने हैं और सेंसिटिव स्किन के लिए भी ठीक रहते हैं.
4. Gleaming Blue Fish Tail Ring
ये रिंग थोड़ा अलग है. GIVA की इस रिंग इसमें नीला स्टोन लगा है जो इसे खास बनाता है. फिश टेल डिजाइन होने की वजह से देखने में यूनिक लगता है, लेकिन पहनने में बहुत ज्यादा भारी नहीं लगता. एडजस्टेबल है, इसलिए साइज की चिंता नहीं रहती.
5. Cobalt Blue Blooming Flower Earrings
फ्लावर डिजाइन जूलरी कभी-कभी ज्यादा हैवी लगती है, लेकिन ये इयररिंग्स काफी बैलेंस्ड हैं. ब्लू स्टोन इन्हें फ्रेश लुक देता है और सिल्वर बेस होने से ये ज्यादा भड़काऊ नहीं लगते. अगर आप रोज़ के लुक में थोड़ा कलर जोड़ना चाहते हैं तो ये अच्छा ऑप्शन है.
6. Wavering Wings Necklace
एक हल्का सा नेकलेस हमेशा काम आता है. इस डिजाइन में विंग जैसा पैटर्न है जो काफी एलिगेंट लगता है. रोज़ गोल्ड फिनिश के साथ इसमें हल्की सी शाइन भी मिलती है. इसे आप ऑफिस से लेकर कैजुअल आउटिंग तक कहीं भी पहन सकते हैं.
7. Rose Gold Amethyst Ring
इस रिंग में रोज़ गोल्ड और पर्पल टोन का अच्छा कॉम्बिनेशन है. ये अकेले भी अच्छा लगता है और दूसरी जूलरी के साथ भी मैच कर जाता है. एडजस्टेबल होने की वजह से इसे किसी को गिफ्ट देने में भी आसानी रहती है.
क्यों लें ये जूलरी
रोज़ पहनने वाली जूलरी सिर्फ अच्छी दिखनी ही नहीं चाहिए, बल्कि आरामदायक भी होनी चाहिए. ये सभी पीस हल्के हैं, आसानी से मैच हो जाते हैं और लंबे समय तक चलने वाले हैं. सबसे अच्छी बात ये है कि आपको हर मौके के लिए अलग जूलरी खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी. एक ही नेकलेस ऑफिस में भी चल जाएगा और शाम को बाहर जाते समय भी. यही चीज इन्हें काफी प्रैक्टिकल बनाती है.
अगर आप ऐसे जूलरी पीस ढूंढ रहे हैं जो रोज़ पहनने में आसान हों और हर लुक के साथ अच्छे लगें, तो ये GIVA कलेक्शन जरूर देख सकते हैं. ये बिना किसी खास मौके के भी आपको थोड़ा खास महसूस कराते हैं. इन खूबसूरत जूलरी पीस को आप आसानी से Amazon से खरीद सकते हैं.
(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)
NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील