विज्ञापन

हर आउटफिट में चार-चांद लगाती हैं कुंदन और गोल्ड-प्लेटेड चूड़ियां, Myntra Sale में मिल रही हैं हाफ रेट पर

Deals on Bangles: Myntra Festive Dhamaka Sale में 50% पर गोल्ड-प्लेटेड, कुंदन और स्टोन जड़ी चूड़ियां ऑफर की जा रही हैं, जो एथनिक और डेली वेयर दोनों तरह के आउटफिट पर काफी खूबसूरत लगती हैं.

हर आउटफिट में चार-चांद लगाती हैं कुंदन और गोल्ड-प्लेटेड चूड़ियां, Myntra Sale में मिल रही हैं हाफ रेट पर
चूड़ियां ऐसी कि छोड़ने का नहीं करेगा मन. फोटो: AI

Deals on Bangles: एथनिक ड्रेस के साथ ऐसे कंगन या चूड़ियां होने चाहिए, जो उसके कलर, फैब्रिक और आपके पूरे लुक को और भी निखार दें. वैसे तो बड़े झुमके और गले में चमकता हार अकसर सबका ध्यान खींच हीं लेते हैं, चूड़ियों की अपनी अलग ही बात होती है. चूड़ियों की हल्की सी खनक त्योहारों की रौनक, घर-परिवार की शादियों और तैयार होने की आखिरी मिनटों की याद दिला देती है. सबसे अच्‍छी बात तो यह है कि सही चूड़ियां पहन ली जाएं, तो सिंपल सा कुर्ता भी एकदम अपना लुक बदल लेता है. 

गोल्ड-प्लेटेड डिजाइन वाली चूड़ियां आपके आउटफिट में चमक ला देती हैं, वहीं कलरफुल स्‍टोन और कुंदन जड़े बैंगल हर किसी का ध्‍यान अपनी तरफ कर देते हैं. Myntra Festive Dhamaka सेल में 50% डिस्‍काउंट पर ऐसी चूड़ियां पेश की गई हैं, जो न केवल फेस्टिव बल्कि डेली वेयर से लेकर ऑफिस तक में भी पहनी जा सकती हैं. 

यह भी पढ़ें | Diwali Beauty Hacks: महंगे पार्लर जाना छोड़िए, हाफ रेट में ले आएं ये जादुई कॉम्बो, चेहरे पर आएगा फेस्टिवल ग्लो

एथनिक आउटफिट पर खूब फबती हैं ये चूड़ियां

1.  YouBella Gold-Plated Stone-Studded Bangles

ट्रेडिशनल गहने तब ज्यादा प्यारे लगते हैं जब उनमें बारीक काम देखने को मिलता है. इन दो चूड़ियों के सेट में गोल्ड प्लेटिंग के साथ रेड और ग्रीन कलर के नकली स्‍टोन लगाए गए हैं. यह कॉम्बिनेशन सिल्क की साड़ियों, कुर्तों और त्योहारों पर पहने जाने वाले लहंगों पर खूब जंचता है. ये चूड़ियां उन कपड़ों के साथ भी बहुत अच्छी लगती हैं, जिनमें हरा बॉर्डर, रेड एंब्रॉयडरी या गोल्‍ड गोटा-पत्ती का काम किया गया होता है. इनका पुराना और जाना-माना कलर कॉम्बिनेशन इन्हें आपके ज्‍वेलरी बॉक्‍स में शामिल करने पर मजबूर कर देगा.

2. Anouk Women Gold Bangle

हर एथनिक आउटफिट के साथ बहुत हैवी गहने पहनने की जरूरत नहीं होती. कभी-कभी सिंपल सा गोल्‍डन कलर का कंगन ही आपके लुक को पूरा करने के लिए काफी होता है. यह कंगन पीतल पर गोल्ड प्लेटिंग करके बनाया गया है, जिससे यह पारंपरिक और मॉर्डन दोनों तरह के कपड़ों पर सही लगता है. इसकी गोल्‍डन शाइन कॉटन के कुर्तों, प्रिंटेड साड़ियों और एंब्रॉयडरी वाले सलवार-सूट के साथ आसानी से मैच हो जाती है.

3. Rubans Gold-Plated Ruby Red Traditional Bangles

अब त्‍योहारों का मौका है तो केवल आपका आउटफिट ही नहीं बल्कि एक्‍सेसरीज भी एथनिक होनी चाहिए. लेकिन ये चूड़ियां ट्रेडिशनल बैंगल में मॉर्डन टच लाती हैं. गोल्‍डन फिनिश की इन चूड़ियों के बीच में रूबी लगाया गया है, जो काफी खूबसूरत लगता है. 

4. Panini Jewels Gold-Plated Kundan Bangles

शादी-ब्‍याह से लेकर त्‍योहारों पर कुंदन की ज्‍वेलरी पहनना हमेशा से ही महिलाओं को पसंद आता रहा है. सिंपल से आउटफिट में भी ये इंस्‍टेंट चेंज ला देती हैं. इस सेट में आपको गोल्‍ड प्‍लेटेड 4 बैंगल मिलने वाली हैं. ये ओवल कट में आती है, और इनपर कुंदन जड़े हुए हैं. ये चूड़ियां काफी लाइटवेट हैं, ऐसे में इन्‍हें पहनने के बाद आपको जरा भी भारीपन नहीं लगेगा. लहंगा, सिल्‍क साड़ी और अनारकली सूट पर ये काफी खूबसूरत लगती हैं.

5. ZENEME Rhodium-Plated AD-Studded Bangles

त्‍योहारों पर हमेशा सोने की चूड़ियां पहनना काफी नहीं होता, कभी-कभी कुछ अलग भी ट्राई करना चाहिए. इनका लुक इतना अट्रेक्टिव हैं कि ये सभी का दिल जीत लेती हैं. पेस्‍टल कलर के आउटफिट पर ये बहुत सुंदर लगती हैं. इन पर रोडियम की प्‍लेटिंग और अमेरिकन डायमंड लगाए गए हैं. बीच में पिंक और सी-ग्रीन कलर के स्‍टोन इसके लुक में एलिगेंस लाते हैं. इन चूड़ियों को अलॉय मटेरियल से बनाया गया है, जो काफी ड्यूरेबल होता है. इवनिंग पार्टी, से लेकर ऑफिस के फंक्‍शन में ये आसानी से पहनी जा सकती हैं.

चाहे आपको पुराने जमाने के कुंदन के गहने पसंद हों, चमकते हुए अमेरिकन डायमंड्स या फिर सिंपल गोल्ड-प्लेटेड डिजाइन, ये सभी चूड़ियां आपकी लगभग हर जरूरत को पूरा कर सकती हैं. अपने कपड़ों से मैच करती हुईं चूड़ियां चुनने के लिए Myntra पर जाएं और Festive Dhamaka Sale का फायदा उठाएं.

(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील

फॉलो करे: