Chaitra Navratri day 3 outfit: नवरात्रि का तीसरा दिन मां चंद्रघंटा को समर्पित होता है. इस दिन ग्रे रंग के आउटफिट पहनना बेहद शुभ माना जाता है. यह रंग शांति, समृद्धि और सकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है. खास बात है कि इस दिन देवाधिदेव महादेव और माता गौरा के पूजन का दिन यानी गणगौर भी पड़ रहा है. धार्मिक मान्यता है कि शिव-पार्वती की पूजा से कन्याओं को मनचाहा वर, विवाहिताओं को सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.
क्या कहता है दृक पंचांग
शनिवार को चैत्र मास, शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है, जिसे गणगौर के रूप में मनाया जाता है. यह पर्व मुख्य रूप से ब्रज क्षेत्र में लोकप्रिय है. गणगौर में 'गण' का अर्थ भगवान शिव और 'गौर' का अर्थ माता पार्वती से है. कई जगहों पर शिव को 'ईसर जी' और पार्वती को 'गौरा माता' या 'गवरजा जी' के नाम से पूजा जाता है. इस व्रत और पूजन का विशेष महत्व है. अविवाहित कन्याएं पूर्ण श्रद्धा से व्रत रखकर मनचाहा वर प्राप्ति की कामना करती हैं, जबकि विवाहित महिलाएं अपने पति की दीर्घायु, स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि के लिए पूजा करती हैं. गणगौर की पूजा में महिलाएं विधि-विधान से पूजन करती हैं.
ये भी देखें: Chaitra Navratri 2026: Sangria, KRAFT INDIA, Jompers के इन Mens Kurta Set पर आया है 73% डिस्काउंट
ये है 21 मार्च का शुभ मुहूर्त
- ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 4 बजकर 49 मिनट से 5 बजकर 37 मिनट तक
- अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12 बजकर 4 मिनट से 12 बजकर 53 मिनट तक
- विजय मुहूर्त- दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 18 मिनट तक
- गोधूलि मुहूर्त- शाम 6 बजकर 32 मिनट से 6 बजकर 55 मिनट तक
- अमृत काल- शाम 5 बजकर 58 मिनट से 7 बजकर 27 मिनट तक
ये होगा राहुकाल
राहुकाल सुबह 9 बजकर 26 मिनट से 10 बजकर 57 मिनट तक, यमगंड दोपहर 2 बजे से 3 बजकर 31 मिनट तक और गुलिक काल सुबह 6 बजकर 24 मिनट से 7 बजकर 55 मिनट तक रहेगा. इस दौरान कोई नया या शुभ कार्य करना वर्जित रहता है.
अगर आप इस दिन मां चंद्रघंटा की विशेष कृपा पाना चाहते हैं, तो आज के दिन ग्रे रंग के आउटफिट जरूर पहने. आप ग्रे रंग के अनारकली सूट, लहंगा या कुर्ता पहन सकते हैं। इसके साथ सिल्वर या मोती की ज्वेलरी पहनना भी अच्छा रहेगा. अगर आप इन्हें खरीदना चाहते हैं, तो Myntra आपके लिए बजट फ्रेंडली ऑप्शन लेकर आ चुका है. देर न करें, आज ही इन्हें ऑर्डर करें.
FAQ
सवाल 1: नवरात्रि के तीसरे दिन किस मां को समर्पित किया जाता है?
जवाब: नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा को समर्पित किया जाता है.
सवाल 2: तीसरे दिन कौन सा रंग पहनना शुभ माना जाता है?
जवाब: तीसरे दिन ग्रे रंग का आउटफिट पहनना शुभ माना जाता है.
सवाल 3: गणगौर पर्व का क्या धार्मिक महत्व है?
जवाब: गणगौर पर्व शिव और पार्वती की पूजा का दिन है, जिससे कन्याओं को मनचाहा वर और विवाहिताओं को सुख-समृद्धि मिलती है.
इनपुट: IANS
(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)
NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील