विज्ञापन

दुल्हन की बहन के लिए बेस्ट हैं ये वेडिंग आउटफिट्स, प्री-ड्रेप साड़ी से लेकर बनारसी सिल्क तक देखें ऑप्शन

दुल्हन की बहन के लिए शादी के हर फंक्शन में स्टाइलिश और आरामदायक आउटफिट चुनना सबसे जरूरी होता है. उसे बहन के साथ भी रहना है, और हर रस्‍म का हिस्‍सा भी बनना है. ऐसे में साड़ी, लहंगा, सूट हमेशा बेस्‍ट माने जाते हैं.

दुल्हन की बहन के लिए बेस्ट हैं ये वेडिंग आउटफिट्स, प्री-ड्रेप साड़ी से लेकर बनारसी सिल्क तक देखें ऑप्शन
आउटफिट ऐसे की छोड़ने का नहीं करेगा मन. फोटो: AI

दुल्हन की बहन होना कोई छोटी बात नहीं है, इस रोल में मजा और जिम्मेदारियां दोनों ही खूब हैं. शादी की भागदौड़ से लेकर मेहंदी-हल्दी की रस्में में शामिल होने, बहन के जीवन के इस खास दिन पर उसके साथ खड़े रहने तक, आप हर पल का पूरा लुत्फ उठाती हैं. सगाई से लेकर मेहंदी, हल्दी, म्‍यूजिक, शादी और रिसेप्शन तक, हर फंक्शन हमें मौका देता है सजने और संवरने का. बस ध्यान इस बात का रखना होता है कि हमारे कपड़े ऐसे हों जिनमें स्टाइल भी हो, पहनने पर आराम भी मिले और हम कूल भी लगें.

शादियों में हर दिन अलग-अलग फंक्‍शन होते हैं, इसलिए अलग-अलग तरह के लिबास आजमाने का पूरा मौका मिल जाता है. शादी को स्‍पेशल बनाने के लिए अब आपके पास च्‍वाइस की कोई कमी नहीं है, खूबसूरत एथनिक सूट, कलरफुल लहंगे, मॉडर्न गाउन या साड़ी तक बहुत सारे ऑप्‍शन आसानी से मिल जाते हैं. ये ऐसे कपड़े हैं, जो आपको भीड़ में अलग तो दिखाएंगे ही, साथ ही शादी के माहौल में जान भी डाल देंगे. चाहे आप बड़ी बहन हों या छोटी, हर किसी की पसंद के हिसाब से यहां कुछ न कुछ मिल ही जाता है. तो फिर वेडिंग स्टेज पर सभी से तारीफे बटोरने के लिए इन स्टाइलिश ड्रेसेज को जरूर खरीदें.

प्रोडक्‍टमटेरियलसाइजरेटिंगकीमत
QISSA Midnight Lined Pre Draped Embellished Poly Georgette Sareeजॉर्जेटOne Size4.2/5₹989
Zeel Clothing Embroidered Sequinned Organza Lehengaऑर्गेंजाOne Size3.8/5₹3649
Flosse Women Ethnic Motifs Empire Gotta Patti Blouse, Jacket with Pant & Dupatta-S-XL-₹7236
DREAM EXPORTER Embroidered Sequinned Semi-Stitched Lehengaजॉर्जेटOne Size-₹7998
SZN Paisley Zari Silk Blend Heavy Work Banarasi Saree सिल्‍क ब्‍लेंडOne Size4/5₹497

यह भी पढ़ें | रात में कभी गर्मी तो कभी लगती है ठंड? बदलें अपनी रजाई और घर लाएं ये हल्के कॉटन के दोहर और कंबल

दूल्‍हन की बहन के लिए ये हैं बेस्‍ट वेडिंग आउटफिट

1. QISSA Midnight Lined Pre Draped Embellished Poly Georgette Saree

इंगेजमेंट पर पहनने के लिए रेडी-टू-वियर या प्रि-ड्रेप साड़ी से बेहतर कुछ नहीं हो सकता, क्योंकि इसमें साड़ी का ट्रेडिशनल लुक भी मिलता है और पल्लू संभालने की टेंशन भी नहीं रहती. दुल्हन की बहन होने के नाते वैसे भी आपका पूरा दिन मेहमानों का स्वागत करने, भागदौड़ करने और ढेर सारी फोटो खिंचवाने में ही निकलने वाला है.

खासियतें:

  • साड़ी पहनने के पुराने तरीके को एक बहुत ही कूल और मॉडर्न टच देती है
  • सादगी और ग्लैमर दोनों देती है
  • आरामदायक और इसे कैरी करना भी आसान है
  • काफी क्लासी लगती है

2. Zeel Clothing Embroidered Sequinned Organza Lehenga

आजकल हल्दी के लिए भी बड़े-बड़े फंक्‍शन ऑर्गेनाइज किए जाने लगे हैं, ऐसे में ऑर्गेंजा का ये लहंगा बहुत ही प्यारा ऑप्शन हो सकता है, ये काफी लाइट लगता है और देखने में फेस्टिव वाइब भी देता है. हल्दी में तो वैसे ही इतना हुड़दंग, मस्ती और नाच-गाना होता है कि ऐसा आउटफिट चाहिए, जो सुंदर दिखने के साथ-साथ आपको नाचने-कूदने में भी आराम दे.

खासियतें:

  • इसका फैब्रिक काफी लाइट है
  • फ्लोवी लुक बेहद शानदार लगता है
  • पूरे लहंगे पर सिक्‍वेंस वर्क किया गया है 
  • दिन के फंक्शन के लिए एकदम सही है

3. Flosse Women Ethnic Motifs Empire Gotta Patti Blouse, Jacket with Pant & Dupatta

चूड़ा और कलीरे की रस्‍म भी अब बेहद धूमधाम से मनाई जाने लगी है. ये बांधनी या गोटा पट्टी वाला सूट देसी वाइब देने वाला ऑप्‍शन कहा जा सकता है. शादी से पहले घर में होने वाली ये रस्में बहुत इमोशनल और स्‍पेशल होती हैं, इसलिए इस मौके पर ट्रेडिशनल कपड़े ही सबसे ज्यादा अच्‍छे लगते हैं. बांधनी प्रिंट आते ही एक अलग सी राजस्थानी शान आ जाती है, और गोटा पट्टी का काम उसमें फेस्टिव शाइन देता है.

खासियतें:

  • ट्रेडिशनल रस्‍मों के लिए एकदम परफेक्‍ट है
  • बांधनी प्रिंट में आएगा
  • इसपर गोटा पट्टी का काम किया गया है
  • अनारकली स्‍टाइल में आता है

4. DREAM EXPORTER Embroidered Sequinned Semi-Stitched Lehenga

शादी वाले दिन और विदाई के समय पहनने के लिए हैवी ब्राइडल लहंगा ही सबसे अच्‍छा लगता है, क्योंकि ये दोनों पल पूरे परिवार के लिए सबसे ज्यादा इमोशनल होते हैं. दुल्हन की बहन होने के नाते आप हर रस्म का हिस्सा होंगी, चाहे वो बारात का वेलकम करना हो, मंडप में बहन की मदद करनी हो या फिर विदाई के वक्त आंसू पोछते हुए उसे विदा करना हो.

खासियतें:

  • शाही और शानदार लुक देता है
  • अपने रिच फैब्रिक के चलते सभी को अट्रैक्‍ट करता है
  • इस पर थ्रेड वर्क किया गया है
  • इसे पॉली जॉर्जेट से बनाया गया है

5. SZN Paisley Zari Silk Blend Heavy Work Banarasi Saree

बनारसी सिल्क साड़ी का फैशन कभी पुराना नहीं होता और रिसेप्शन पार्टी के लिए तो यह सोने पर सुहागा है. जहां शादी का दिन हैवी कपड़ों और रस्मों में निकल जाता है, वहीं रिसेप्शन वह मौका है, जहां आप थोड़ा सुकून से खुलकर एक सोबर और रिच एथनिक लुक पा सकती हैं.

खासियतें:

  • कई कलर्स में उपलब्‍ध है
  • इवनिंग फंक्‍शन के लिए बेस्‍ट है
  • ग्रेसफुल और क्लासी लुक देती है
  • इसपर जरी का काम किया गया है

दुल्हन की बहन होने के नाते आप इस शादी के सफर की हर हंसी, हर खुशी, हर डांस और हर इमोशनल पल की जान होंगी. हर जगह एक ही तरह के कपड़े पहनने के बजाय, अगर आप हर फंक्शन के हिसाब से अपने आउटफिट्स चुनेंगी, तो हर मौके का पूरा मजा ले पाएंगी. पारंपरिक रस्मों के लिए प्यारे एथनिक सूट से लेकर मॉडर्न पार्टियों के लिए नए जमाने के डिजाइन तक, Myntra के इन आउटफिट में आपको हर टेस्‍ट के हिसाब से ऑप्‍शन मिल जाएंगे. 

(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील

फॉलो करे: