विज्ञापन

गरबा नाइट पर सिंपल साड़ी या लहंगे को दें ग्‍लैमरस टच, ₹400 में खरीदें ये खूबसूरत कमरबंद

इस नवरात्रि अगर आप चाहते हैं कि गरबा नाइट में हर कोई आपके लुक का कायल हो जाए, तो Amazon स्टाइलिश और एडजस्टेबल कमरबंद लेकर आया है. कपड़े और मेटल से बने विभिन्न डिजाइनों के कमरबंद साड़ी, ड्रेस और जींस पर पहने जा सकते हैं.

गरबा नाइट पर सिंपल साड़ी या लहंगे को दें ग्‍लैमरस टच, ₹400 में खरीदें ये खूबसूरत कमरबंद
कमरबंद के साथ गरबा नाइट में अपने लुक में लाएं स्‍टाइल. फोटो: AI

आपको याद है एक समय था जब कमरबंद हर इवेंट पर महिलाओं की खूबसूरती में चार-चांद लगाता हुआ नजर आता था. पर कुछ समय बाद ये गायब होता चला गया. चूंकि कहा जाता है कि फैशन हमेशा अपने आप को दोहराता है, ऐसे में कमरबंद इससे कैसे अछूता रह सकता है. कमरबंद वो काम एक मिनट में कर देता है, जिसके लिए टेलर को घंटों मेहनत करनी पड़ती है. यह कमर को सही शेप देता है, साड़ी की चुन्नटों को एक जगह पर ही सेट करके रखता है और देखने में बेहद खूबसूरत भी लगता है. नौ दिनों के नवरात्रि के त्योहार में अगर वार्डरोब में कमरबंद टंगा हो तो, गरबा के लिए तैयार होना और भी ज्‍यादा आसान हो जाता है.

पर पहले आपको उन दो चीजों को बारे में बताते हैं जो एक कमरबंद को दूसरे से अलग बनाती हैं. पहली बात है यह किस चीज का बना है, क्योंकि मेटल की चैन शाइन देती है, जबकि कपड़े वाली बेल्ट बहुत आरामदायक महसूस होती है. दूसरी बात है इसे बांधने का तरीका, क्योंकि हुक वाली बेल्ट मजबूती से टिकी रहती है और छोटी-बड़ी होने वाली चैन खाना खाने के बाद भी आराम देती है. अगर आप भी इस बार गरबा नाइट में अपने लुक से जरा भी कॉम्‍प्रोमाइज नहीं करना चाहती, तो Amazon आपके लिए केवल 400 रुपये के अंदर आने वाले स्‍टाइलिश कमरबंद लेकर आया है.

यह भी पढ़ें : सिंपल कुर्ते या लहंगे को तुरंत बनाएं गरबा स्पेशल, ₹500 के बजट में खरीदें ये खूबसूरत बांधनी दुपट्टे

यह भी पढ़ें : गरबा नाइट में लहंगा चोली छोड़कर ट्राई करें क्रॉप टॉप और स्कर्ट, नवरात्रि डांडिया खेलने के लिए हैं रहेंगे बेस्ट

नवरात्रि लुक को बेहतर बनाने के लिए ये हैं बेस्‍ट कमरबंद

1. VAMA FASHIONS Traditional Maggam Work Cloth Saree Waist Belt stretchable

इस बेल्ट की सबसे खास बात है मग्गम वर्क. इस बेल्ट को मेटल की जगह कपड़े से बनाया गया है, जिसके सामने वाले हिस्से पर हाथ से एंब्रॉयडरी की गई है. यह स्ट्रैचेबल है, इसलिए रात में खाना खाने के बाद भी इसकी फिटिंग आराम से अपने हिसाब से सेट की जा सकती है. इसे सोंताडा पट्टी और वदानम के नाम से भी जाना जाता है.

खासियतें:

  • सामने की तरफ मग्गम वर्क किया गया है
  • एडजेस्‍टेबल है
  • गोल्डन फिनिश में आती है
  • कमर पर हैवी फील नहीं होती

2. Shining Diva Fashion Belts for Women and Girls' Stylish Kamarbandh Kamar

जब भी कमरबंद खरीदने की बात आती है, तो ज्यादातर लोगों के दिमाग में गोल्ड चैन वाला डिजाइन ही आता है. ऐसे में ये कमरबंद गोल्डन फिनिश वाली चैन के साथ आता है. यह साड़ी, जींस या किसी भी ड्रेस पर पहना जा सकता है. यह ब्रांड ज्वेलरी की दुनिया में पहले से ही काफी जाना-माना नाम है.

खासियतें:

  • गोल्डन कलर फेस्टिव वाइब देता है
  • साड़ी और ड्रेस दोनों पर पहन सकते हैं
  • फैशन ज्वेलरी वाली फिनिश देता है

3. PALAY Belt for Women Dresses Metal Concho Waist Chain Western Boho Hip

यह चैन साइज के हिसाब से छोटी-बड़ी हो जाती है और इस पर ऐसी कोटिंग है, जिससे इसका कलर जल्दी खराब नहीं होता. आप इसे हिप बेल्ट और कमरबंद दोनों की तरह इस्‍तेमाल कर सकते हैं.

खासियतें:

  • कांचो डिस्क वाला डिजाइन अट्रैक्टिव लगता है
  • इसका मेटल काला नहीं होता
  • साइज छोटा-बड़ा किया जा सकता है
  • रेट्रो फील देता है

4. YouBella Jewellery for Women Belts for Women and Girls Stylish Kamarbandh

इस वेस्ट बेल्ट को ड्रेस, जींस और साड़ी पर आसानी से पहना जा सकता है. यह बिना किसी भारी-भरकम स्‍टोन के क्‍यूट कमरबंध लगता है. इसकी फिनिश पारंपरिक और डेली आउटफिट, दोनों पर फबती है.

खासियतें:

  • सिंपल चैन शेप हर किसी पर सूट करती है
  • ड्रेस और साड़ी दोनों पर पहन सकते हैं
  • इसमें कोई स्‍टोन नहीं लगा है
  • इसकी पॉलिश खराब नहीं होती

5. FITVERT Waist Belt for Women Metal Saree Belt Adjustable Kamarbandh

साइज छोटा-बड़ा करने की सुविधा ही इस बेल्ट की असली जान है. इस मेटल की बेल्ट को ऐसी चैन के तैयार किया गया है जिसे आप अपनी कमर के हिसाब से सेट कर सकते हैं. ब्रांड इसे साड़ी के अलावा ड्रेस, जींस और स्कर्ट पर पहनने के लिए भी बेचता है. मेटल पर भारी पत्थरों की जगह एक सिंपल फिनिश दी गई है. यह बेल्ट की जगह पतली चैन की तरह बंद होती है, जिससे यह ज्यादा मोटी नहीं दिखती.

खासियतें:

  • चैन को एडजेस्‍ट कर सकते हैं
  • सिंपल मेटल फिनिश
  • कई तरह के कपड़ों पर पहन सकते हैं
  • प्रीमियम क्‍वालिटी

 
किसी पुरानी साड़ी को नया लुक देने का सबसे आसान तरीका होता है कमरबंद. साड़ी हो, सूट हो या स्कर्ट Amazon पर उपलब्‍ध ये सभी बेल्‍ट एडजस्टेबल मेटल चैन से बनी हैं और किसी पर सूट करती हैं. आप अपनी पसंद और आउटफिट के अनुसार कमरबंद सेलेक्‍ट करके नवरात्रि की गरबा नाइट में भीड़ से अलग लुक पा सकती हैं.

(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील

फॉलो करे: