विज्ञापन

सर्दियों की आउटिंग और पहाड़ों की वॉक के लिए बेस्ट हैं ये पफर जैकेट, मिल रही हैं 5000 रुपये में

हिल स्टेशन पर मौसम तेजी से बदलता है, कभी हल्‍की गर्मी लगेगी, तो कभी ठंडी हवा आपको कपकपी दे देती है. ऐसे में पफर वेस्ट जैकेट सबसे अच्‍छी लगने लगती है.

सर्दियों की आउटिंग और पहाड़ों की वॉक के लिए बेस्ट हैं ये पफर जैकेट, मिल रही हैं 5000 रुपये में
सर्दी में राहत देगी पफर जैकेट. फोटो: AI

हिल स्टेशन पर मौसम कब पलट जाए, इसका कोई भरोसा नहीं होता. सुबह की हल्की ठंड रात होते-होते कड़ाके की सर्दी बन जाती है. ऐसे में बाहर थोड़ी देर भी टहलने निकलो, तो एक और गर्म कपड़े की जरूरत महसूस होने लगती है. बस यहीं पर पफर वेस्ट यानी बिना बांह वाली जैकेट की याद सबको आने लगती है. किसी छोटे पहाड़ी शहर की गलियों में घूमना हो, आराम से वॉक करनी हो या बस पहाड़ों के खूबसूरत नजारों का मजा लेना हो, ये स्लीवलेस जैकेट हर जगह साथ निभाती है. साथ ही यह आपके सर्दियों के साधारण कपड़ों को भी बड़ा स्टाइलिश बना देती है.

यह भी पढ़ें | अभी नहीं गई सर्दी, रखें समर में भी अपना फैशन सेंस सबसे आगे, Street 9 , Tokyo Talkies outfit हो गए 70% सस्‍ते

ये है 5000 रुपये में आने वाली बेस्‍ट Puffer Vests

1. Allen Solly Men Lightweight Puffer Jacket

जो लड़के सर्दियों में ज्यादा हैवी जैकेट पहनना पसंद नहीं करते, उनके लिए यह बेज कलर की पफर वेस्ट एकदम सही है. स्टैंड कॉलर और सलीवलेस कट के चलते इसे फुल-स्लीव टी-शर्ट और स्वेटर के साथ आराम से पहना जा सकता है.

खासियतें:

  • स्टैंड कॉलर के साथ बेज कलर का प्लेन डिजाइन
  • इसमें 2 जेबें दी गई हैं
  • लाइट पॉलिएस्टर कपड़े से बना

2. Club York Mock Collar Lightweight Puffer Jacket

यह ब्‍लैक कलर की पफर वेस्ट बहुत ही सिंपल और हर किसी के बजट में फिट बैठने वाली है. इसमें आपको मॉक कॉलर, बिना बांहों वाला डिजाइन और अंदर पॉलिएस्टर का अस्तर लगा हुआ मिलता है. इसमें तीन पॉकेट हैं, जो सफर के दौरान बहुत काम आती हैं, क्योंकि घूमते वक्त छोटे-मोटे सामान रखने के लिए जगह चाहिए ही होती है.

खासियतें:

  • प्लेन पफर डिजाइन में मिलेगी
  • इसमें तीन जेबें दी गई हैं
  • चेन के साथ मॉक कॉलर आएगा

3. Davno Men Lightweight Puffer Jacket

कैजुअल विंटर स्टाइल के लिए यह ऑलिव ग्रीन स्लीवलेस पफर जैकेट बनाई गई है. इसमें स्टैंड कॉलर, दो जेबें और आगे चेन दी गई है. इसे पॉलिएस्टर से बनाया गया है, तो इसके नीचे फुल-स्लीव टी-शर्ट या स्वेटशर्ट पहनने में कोई दिक्कत नहीं होती.

खासियतें:

  • ऑलिव ग्रीन कलर में आती है
  • इसपर प्लेन डिजाइन दिया गया है
  • स्टैंड कॉलर इसे स्‍टाइल देते हैं
  • सामने की तरफ दो जेबें मिलेंगी

4. Aeropostale Packable Sleeveless Puffer Jacket

यह ब्‍लू कलर की प्लेन पफर जैकेट बहुत ही सिंपल और काम की है. इसमें स्टैंड कॉलर, दो जेबें और सामने चेन मिलती है. बाजू न होने के कारण हाथ हिलाने-डुलाने में कोई रुकावट नहीं आती. सफर के दौरान कोई भी भारी-भरकम गर्म कपड़े ढोना नहीं चाहता, इसलिए इसका वेट बहुत काम आता है.

खासियतें:

  • नीले कलर का प्लेन पफर डिजाइन
  • बैग में आसानी से पैक हो जाती है
  • स्टैंड कॉलर और दो जेबें के साथ आएगी
  • पॉलिएस्‍टर से बनाई गई है

5. Jack & Jones Men Mock Collar Solid Casual Puffer Jacket

यह पफर डिजाइन के साथ गहरे हरे कलर में आती है और इसमें मॉक कॉलर दिया गया है. ये जैकेट हल्‍की होने के चलते हर किसी को पसंद आती है.

खासियतें:

  • मॉक कॉलर के साथ ग्रीन कलर में आएगी
  • अंदर सिंथेटिक लाइनिंग दी गई है
  • ठंड के मौसम में शरीर को गर्म रखता है    

कड़ाके की ठंड और बाहर घूमने के लिए आरामदायक कपड़े होना बहुत जरूरी है. पफर वेस्ट इस जरूरत को आराम से पूरा करने के लिए बने हैं, जो शरीर को गर्म रखने के साथ-साथ आपके हाथों को खुलकर काम करने की आजादी देती है. ठंड के हिसाब से आप इसे टी-शर्ट, स्वेटशर्ट या स्वेटर के ऊपर डाल सकते हैं. आज ही Myntra पर जाएं, और शॉपिंग शुरू करें.

(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील

फॉलो करे: