विज्ञापन

गर्मी को मात देने के ये हैं असरदार तरीके: हाइड्रेशन, सही आउटफिट और Amazon के बेस्ट Summer Product

देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी और हीटवेव जारी है, जिससे युवाओं को विशेष सतर्कता बरतने और स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरूरत है. Amazon आपके लिए कई ऐसे प्रोडक्‍ट लेकर आया है, जो आपको हीटवेस से बचने में मदद कर सकते हैं.

गर्मी को मात देने के ये हैं असरदार तरीके: हाइड्रेशन, सही आउटफिट और Amazon के बेस्ट Summer Product
गर्मी में खुद को रखें सेफ. फोटो: ANI

देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी और हीटवेव का प्रकोप जारी है. तेजी से बढ़ते टेम्‍परेचर और तेज धूप के कारण लोगों को हेल्‍थ से जुड़ी प्रॉब्‍लम होने लगी है. ऐसे में युवाओं को विशेष रूप से सतर्क रहने और अपनी सेहत का ध्यान रखने की जरूरत है. नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) ने हीटवेव से बचाव के लिए युवाओं को खासकर क्योंकि बिजी रूटिन और आउटडोर एक्टिविटी के कारण वे इस गर्मी में सबसे ज्यादा प्रभावित हो सकते हैं. कई महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सुझाव दिए हैं, जिनका पालन करके गर्मी से होने वाले नुकसान से बचा जा सकता है.

एनएचएम के अनुसार, हीटवेस से खुद को बचाने के लिए खुद को हाइड्रेटेड रखने के साथ इन बातों का ध्‍यान जरूर रखें-

  • बाहर निकलते समय पानी की बोतल साथ जरूर रखें और छोटे-छोटे घूंट लेकर बार-बार पानी पीते रहें. 
  • सादे पानी के अलावा नींबू पानी, नारियल पानी या ताजे फलों के जूस का भी सेवन करें. एनर्जी ड्रिंक्स से बचें, क्योंकि वे शरीर को और भी डिहाइड्रेट कर सकते हैं.
  • धूप में निकलते समय सिर और चेहरे को अच्छी तरह ढकें. 
  • कपड़े का स्कार्फ, टोपी या छाता इस्तेमाल करें. 
  • आंखों की सुरक्षा के लिए यूवी प्रोटेक्शन वाला चश्मा जरूर पहनें. 
  • दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक तेज धूप में अनावश्यक आउटडोर एक्टिविटी जैसे खेलकूद, दौड़ना या लंबी यात्रा से बचें. 
  • अगर बाहर जाना बहुत जरूरी हो तो लाइट कलर के कॉटन आउटफिट पहने.

Levi's मेंस कलेक्शन पर तगड़ा डिस्काउंट! स्टाइलिश जींस, शर्ट, टी-शर्ट, ट्राउज़र सब कुछ पर मिल रही है जबरदस्त छूट

संकेतों को न करें नजरअंदाज

अगर चक्कर आना, ज्यादा थकान, उल्टी जैसा महसूस होना, सिरदर्द या पसीना न आना जैसे लक्षण दिखें, तो तुरंत ठंडी जगह पर आराम करें और डॉक्टर से संपर्क करें. लू लगने पर खुद को नजरअंदाज न करें. हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, युवाओं को चाहिए कि वे दिन की शुरुआत हल्के व्यायाम से करें लेकिन उसे भी सुबह के ठंडे समय में सीमित रखें. रात को अच्छी नींद लें और पौष्टिक भोजन करें जिसमें ज्यादा पानी वाली चीजें जैसे खरबूजा, खीरा, तरबूज शामिल हों.

गर्मियों में आपकी स्किन पर भी बार-बार हो रहे हैं पिंपल्स? किचन की इन चीज़ों से चुटकियों में मिलेगी रहत

गर्मियों में हमारी बॉडी एक्‍स्‍ट्रा केयर की मांग करती है. यही कारण है कि इस मौसम में लोग अपने लाइफस्‍टाइल, आउटफिट और खाने-पीने की आदतों में बदलाव करते नजर आते हैं. अगर आप भी इन बदलावों को अपनाना चाहते हैं, तो Amazon पर आपके लिए टॉप ब्रांड के छाते, आउटफिट, बॉटल आदि उपलब्‍ध है. ये आपकी जेब पर एक्‍स्‍ट्रा बोझ डाले बिना आपको राहते देने का काम करते हैं.

ये हैं टॉप समर स्‍पेशल प्रोडक्‍ट


 

FAQ

सवाल 1: हीटवेव से बचने के लिए कौन से पेय उपयोगी हैं?
जवाब: सादा पानी, नींबू पानी, नारियल पानी और ताजे फलों के जूस पीना चाहिए.

सवाल 2: धूप में बाहर निकलते समय क्या सावधानियां रखनी चाहिए?
जवाब: सिर और चेहरे को ढकें, स्कार्फ, टोपी या छाता इस्तेमाल करें, यूवी प्रोटेक्शन चश्मा पहनें.

सवाल 3: हीटवेव के दौरान कब बाहर निकलना सुरक्षित है?
जवाब: दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक तेज धूप में बाहर निकलने से बचना चाहिए.

इनपुट: IANS

(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)

NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील

फॉलो करे: