दिसंबर आते ही दिल्ली, चंडीगढ़ और लखनऊ के कई घरों में रबर वाली हॉट वॉटर बैग ऊपर की अलमारी से बाहर निकल आती है. रात को रजाई के नीचे, लंबे सफर के बाद अकड़ी पीठ पर या फिर पीरियड्स के दर्द में पेट पर इसे रखा जाता है. इधर कुछ समय से Amazon पर इसके ठीक बगल में लगभग उसी दाम पर इलेक्ट्रिक हीटिंग पैड भी दिखने लगा है. तो आखिर कौन सा लेना चाहिए. यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप इसे कहां इस्तेमाल करते हैं, आपको कितनी देर तक गर्माहट चाहिए और बिस्तर के पास प्लग होने पर आप कितने सहज हैं.
दोनों ही चीजें हल्की और लोकल गर्माहट देती हैं. UK की NHS कहती है कि जोड़ों की अकड़न या मांसपेशियों की ऐंठन कम करने के लिए तौलिये में लपेटकर हीट पैक या हॉट वॉटर बॉटल का इस्तेमाल किया जा सकता है, और पीरियड्स के दर्द के लिए पेट पर हीट पैड या हॉट वॉटर बॉटल रखी जा सकती है. इनमें से कोई भी किसी चोट या बीमारी का इलाज नहीं है. अगर आप भी इसे खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, तो हम आपके लिए बेस्ट ऑप्शन लेकर आए हैं.
ये हैं बेस्ट वॉटर बैग्स
1. Coronation Rubber Hot Water Bag
यह रेड कलर की सिंपल रबर बैग है, जिसमें स्क्रू वाला ढक्कन लगा हुआ है. इसमें 1 लीटर पानी आता है, इसका वेटकरीब 290 ग्राम है. इतना ही नहीं ये लीक प्रूफ भी है. इसके साथ कोई कवर नहीं आता, इसलिए इस्तेमाल से पहले इसे तौलिये या किसी छोटे कपड़े में लपेट लें.
फीचर्स:
- 1 लीटर कैपेसिटी
- नेचुरल रबर से बना
- लीक प्रूफ
- लगभग 290 ग्राम वेट
- भारत में बना
2. Equinox Hot Water Bottle With Fleece Cover (EQ-HT-01 C)
यह बैग फ्लीस कवर के अंदर आता है, इसलिए स्किन पर लगाने पर यह सॉफ्ट महसूस होता है. इसे दो तिहाई गर्म पानी से भरें, ढक्कन बंद करें और पीठ, पेट या रजाई के नीचे आराम से गर्माहट लें. कवर होने की वजह से आप इसे तुरंत इस्तेमाल कर सकते हैं, तौलिया ढूंढने की जरूरत नहीं पड़ती.
फीचर्स:
- मुलायम फ्लीस कवर के साथ आती है
- लीक प्रूफ है
- लगभग 21x35cm, 358 ग्राम वेट
- इस पर 18 महीने की वारंटी मिलती है
3. Dr. Head Hot Water Bag (2L, Red)
यह 2 लीटर क्षमता वाला रेड रबर वॉटर बैग है, जिससे आपकी पीठ या बिस्तर का ज्यादा हिस्सा कवर हो जाता है. लिस्टिंग में इसे लीक प्रूफ और साफ करने में आसान बताया गया है, और ब्रांड के अनुसार इसे पीठ, सिर और पेट पर इस्तेमाल किया जा सकता है.
फीचर्स:
- 2 लीटर कैपेसिटी
- रबर बॉडी
- पीठ, सिर और पेट पर इस्तेमाल कर सकते हैं
- लाइटवेट है
ये हैं Electric Heating Pad
4. Flamingo Orthopaedic Electric Heating Pad (Small)
लगभग 24x18.5cm साइज का यह क्रीम रंग का पैड नायलॉन और स्पैन्डेक्स कवर में आता है, और इसके तार पर एक हैंड कंट्रोलर लगा हुआ है. इसका वेट करीब 450 ग्राम है और यह 45 वॉट बिजली लेता है, जबकि इसके नाम में इसे ट्रैवल फ्रेंडली बताया गया है.
फीचर्स:
- तीन हीट लेवल
- ऑटो कट ऑफ के साथ थर्मोस्टेट
- लगभग 24x18.5cm
- नायलॉन और स्पैन्डेक्स कवर
- इसपर 2 साल की वारंटी आती है
5. JSB H04 Orthopaedic Electric Heating Pad (XL)
यह ब्लू-ब्लैक कलर का मुड़ सकने वाला फैब्रिक पैड है, जो लगभग 18x11.5 इंच का है, यानी कमर के निचले हिस्से के लिए काफी बड़ा है. इसके साथ कॉटन बेल्ट मिलती है जिससे आप इसे कमर के चारों ओर बांध सकते हैं.
फीचर्स:
- एक्स्ट्रा लार्ज साइज
- तीन टेंपरेचर सेटिंग्स
- दो थर्मल कट आउट
- दोनों तरफ इंसुलेटेड है
- 1 साल की वारंटी
6. Sabar HB 650 Electric Heating Pad (Medium)
21x30cm का यह पीला पैड खास PVC से बना है, जिसके साथ कॉटन का कवर आता है, जिसे उतारकर धोया जा सकता है. साबर का कहना है कि इवन हीट के लिए इसका हीटिंग एलिमेंट पीटीएफई यानी टेफ्लॉन कोटेड है, और पैड इतना लचीला है कि गर्दन, कंधे, पीठ या पेट पर आराम से टिक जाता है.
फीचर्स:
दो हीट सेटिंग्स
ऑटोमैटिक थर्मल कट ऑफ
21x30cm साइज
हॉट वॉटर बैग और हीटिंग पैड दोनों एक ही सीधा काम करते हैं, ठंड के दिन में किसी एक जगह हल्की गर्माहट पहुंचाना. बैग सस्ता है, आवाज नहीं करता और इसे सॉकेट की जरूरत नहीं पड़ती. पैड ज्यादा देर तक लगातार गर्माहट देता है, लेकिन इसके लिए प्लग चाहिए और सोते वक्त ऑफ स्विच का ध्यान रखना पड़ता है. आपके लिए क्या सही है, ये सिर्फ और सिर्फ आपकी जरूरत पर पड़ता है. तो देर किस बात की है, Amazon पर जाएं और आज ही अपना पसंदीदा बैग खरीदें.
(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)
NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील