विज्ञापन

स्‍लो है आपका लैपटॉप,होता है बार-बार हैंग? तो इन सुपरफास्ट ऑप्शंस को बना लें अपना

लैपटॉप आज के दौर में हम सभी की वो जरूरत बन चुका है, जो न केवल हमारे प्रोफेशनल वर्क को आसान बनाता है, बल्कि डेली लाइफ की कई जरूरतों को भी पूरा करता है. यही कारण है कि इसे खरीदते समय RAM, स्टोरेज, प्रोसेसर जैसी चीजों को कभी भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.

स्‍लो है आपका लैपटॉप,होता है बार-बार हैंग? तो इन सुपरफास्ट ऑप्शंस को बना लें अपना
लैपटॉप लेते समय बैटरी लाइफ को न करें इग्‍नोर. फोटो: Unsplash

अगर आप चाहते हैं कि आपका लैपटॉप दमदार काम करे, बार-बार हैंग न हो, वीडियो एडिटिंग, कंटेंट जेनेरेशन जैसे कामों के दौरान आपको परेशान न करें. तो लैपटॉप की स्‍पेसिफिकेशन जितनी अपग्रेड होगी, ये उतना ही अच्‍छा काम करेगा. हो सकता है कि एक लैपटॉप आपको जबरदस्‍त स्‍टोरेज दे, तो कुछ मदरबोर्ड के लिहाज से परफेक्‍ट हो. जब नया-नया लैपटॉप (Laptop) घर में आता है, तो इसकी परफॉर्मेंस मन जीत लेती है, लेकिन असलियत समय के साथ सामने आती है. ऐसे में अपग्रेडेबल होने वाली RAM और बढ़ाई जा सकने वाली स्‍टोरेज के साथ आने वाले लैपटॉप हमेशा से हर किसी की पहली पंसद रही है.

अगर आप ऐसा लैपटॉप (Laptop)  तलाश रहे हैं, जो लंबे समय तक आपका साथ निभाए, आपकी परफॉर्मेंस को बेहतर बनाए रखे, दमदार बैटरी हो, तो हम आपके लिए टॉप 5 लैपटॉप लेकर आए हैं,  टॉप ब्रांड के ये लैपटॉप लेटेस्‍ट फीचर्स, मेमोरी और प्रोसेसर के साथ आते हैं. 

प्रोडक्‍टखासियतेंरेटिंगकीमत
Apple MacBook Neo 13लिक्विड रेटिना डिस्प्ले, 8GB यूनिफाइड मेमोरी4.8₹72,990
HP 15 Ryzen 3कई USB पोर्ट, FHD कैमरा4.2₹50,990
 Lenovo V15 G4डॉल्बी ऑडियो, 512GB SSD NVMe4.0₹54,800
Primebook 2 Proआईपीएस पैनल, 128GB UFS स्टोरेज4.3₹26,990
ASUS Vivobook 1516GB DDR4 रैम, एंटी ग्‍लेयर डिस्‍प्‍ले4.1₹65,990

ये हैं लंबे समय तक इस्‍तेमाल करने वाले टॉप लैपटॉप

1. Apple MacBook Neo 13

ये मैकबुक 13 इंच लिक्विड रेटिना डिस्प्ले के साथ आता है, जो 500 नीट तक जा सकती है. ये 16 घंटे तक आपकोना रुके काम करने की आजादी देता है. इसकी एल्युमिनियम बॉडी, शार्प डिस्प्ले और एफिशिएंट Apple सिलिकॉन इसे डेली प्रोडक्टिविटी, पढ़ाई और क्रिएटिव काम के लिए आकर्षक ऑप्शन बनाते हैं.

फीचर्स:

  • लिक्विड रेटिना डिस्प्ले
  • 8GB यूनिफाइड मेमोरी
  • 256GB SSD स्टोरेज
  • 1080p फेसटाइम HD कैमरा

2. HP 15 Ryzen 3

स्मूथ और फास्ट काम करने वाला ये लैपटॉप (Laptop)  आपको दमदार परफॉर्मेंस देता है. इसकी कीज काफी स्मूथ हैं, जिस टाइपिंग करने में जरा भी परेशानी नहीं होती. इसकी सिल्वर मेटल बॉडी इसे प्रीमियम बनाती है. इसका ट्रैकपैड सॉलिड और स्मूद है और डिस्प्ले एंटी-ग्लेयर है, जिससे इसकी क्लैरिटी बेहद साफ है.

फीचर्स:

  • 15.6-इंच की फुल HD एंटी-ग्लेयर स्क्रीन
  • Wi-Fi 6
  • कई USB पोर्ट
  • FHD कैमरा

3. Lenovo V15 G4

अगर ऑफिस के लिए आप कोई लैपटप (Laptop)  तलाश रहे हैं, तो ये आपको जरूर पसंद आने वाला है. मल्टीटास्किंग, ऑफिस वर्क, ऑनलाइन क्लास और लाइट एडिटिंग करने के लिए ये लैपटॉप परफेक्ट साबित होने वाला है. ये एक हल्का बिजनेस लैपटॉप ऑफिस के काम, ऑनलाइन क्लास और डेली यूज के लिए बढ़िया है.

फीचर्स:

  • 16GB मेमोरी
  • फुल HD एंटी ग्‍लेयर डिस्प्ले
  • 512GB SSD NVMe
  • डॉल्बी ऑडियो

4. Primebook 2 Pro

Primebook 2 Pro आपको थोड़ा अलग लग सकता है. इसमें आपको 8GB RAM मिलने वाली है, तो ये आपको हैंग होने वाली परेशानी से कभी सामना नहीं कराएगा. इसमें माइक्रो SD स्लॉट भी मौजूद है, जिससे फाइल्स को ट्रांसफर करना और आसान हो जाता है. अगर आप लाइट वर्क करने के लिए ऑप्शन तलाश रहे हैं, तो ये प्रोडक्ट आपको परफेक्ट लगने वाला है.

फीचर्स:

  • 128GB UFS स्टोरेज 
  • मीडियाटेक हीलियो G99 प्रोसेसर 
  • एंड्रॉयड 15-बेस्ड PrimeOS 3.0
  • 14.1 इंच का फुल एचडी आईपीएस पैनल

5. ASUS Vivobook 15

इस लिस् में ASUS Vivobook 15 को एक दमदार पसंद माना जा सकता है. Vivobook 15 आपको क्लियर, स्लिम-बेजल वाले नैनोएज डिस्प्ले देता है, जिससे इसे इस्तेमाल करते समय आपकी आंखों पर जरा भी प्रेशर नहीं होगा. इसे आप 180° तक ले-फ्लैट कर सकते हैं, इसका मतलब है कि अगर आपको अपनी प्रेजेंटेशन सभी को दिखानी है, तो इसे पूरा फ्लैट कर सकते हैं.

फीचर्स:

  • 60Hz रिफ्रेश रेट
  • इंटेल 5-13420H प्रोसेसर 
  • 16GB DDR4 रैम
  • एंटी ग्‍लेयर डिस्‍प्‍ले

अपग्रेड करने वाला हार्वेयर सालों साल आपका साथ निभाता है, लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि इसके स्‍पेसिफिकेशन को इग्‍नोर करना मुसीबत का सबब साबित हो सकता है. इनमें से ASUS जहां क्‍लीयर रैम एक्‍सपशन के लिए पसंद किया जा रहा है, तो Primebook आपको रिमूवेबल स्‍टोरेज ऑप्‍शन देता है. सच कहें तो हर मॉडल की अपनी अलग खासियत है, आपके लिए कौन-सा सही ऑप्‍शन है, ये आपकी जरूरत पर निर्भर करता है. अब देर न करें समय रहते Amazon से शॉपिंग शुरू करें.

(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील

फॉलो करे: