आजकल Laptop हर किसी जरूरत बन चुका है. आप वर्किंग हों या स्टूडेंट, प्रोजेक्ट बनाने से लेकर ऑफिस की जिम्मेदारियों को निभाने तक, Laptop हर काम को आसानी से निपटाने में मदद करता है. लेकिन इन सबके बीच छात्रों के लिए सही Laptop चुनना कई बार बहुत उलझन भरा काम हो जाता है. मार्केट में इतने सारे ऑप्शन और फीचर्स मौजूद हैं कि समझ नहीं आता क्या सही है और क्या गलत. हर कोई कॉलेज के काम के लिए 60-70,000 खर्च नहीं किए जा सकते. ज्यादातर छात्रों की जरूरत बहुत सिंपल होती है, उन्हें एक ऐसा Laptop चाहिए जो रोज के कामों में अटके नहीं. फाइलें तुरंत ओवन करें, क्लासेस और प्रोजेक्ट्स बिना किसी रुकावट के पूरे हो जाएं. पढ़ाई के बाद थोड़ी बहुत मूवी या सीरीज देखनी हो, तो वो भी अच्छे से चल जाए. इसके साथ ही बैटरी बैकअप अच्छा होना चाहिए और लाइट वो, ताकि उसे पूरे दिन कैंपस में लेकर घूमना बोझ न लगे.
राहत की बात यह है कि आज के समय में मार्केट में बजट फ्रेंडली Laptop की कोई कमी नहीं है. कोई ज्यादा RAM दे रहा है, तो किसी में स्टोरेज के लिए बड़ी SSD मिल जाती है. कुछ Laptop का पूरा फोकस लंबी बैटरी या लाइट डिजाइन पर होता है. सब कुछ इस बात पर निर्भर करता है कि आपकी सबसे जरूरत क्या है. अगर आप भी जेब पर ज्यादा बोझ डाले बिना एक भरोसेमंद Laptop की तलाश में हैं, तो 45,000 रुपये से कम दाम में हम Amazon से स्टूडेंट्स के लिए ये पांच बेस्ट Laptop लेकर आए हैं.
| लैपटॉप | रेटिंग | कीमत |
| ASUS Vivobook 15 | 4.3 | ₹44,990 |
| Acer Aspire Lite AMD Ryzen 3 5300U | 5.0 | ₹42,990 |
| Lenovo IdeaPad 3 11th Gen Intel Core i3 | 4.2 | ₹37,380 |
| Primebook 2 Max | 4.3 | ₹27,990 |
| Lenovo IdeaPad Slim 3 Intel Celeron N4020 | 4.0 | ₹29,999 |
45,000 में ये हैं स्टूडेंट्स के लिए टॉप 5 Laptop
1. ASUS Vivobook 15 (Intel Core i3 13th Gen)
कीमत: 44,990 रुपये | कस्टमर रेटिंग: 4.3/5
अगर आप एक ऐसा Laptop चाहते हैं, जो आने वाले कुछ सालों तक पुराना न लगे और बजट में भी फिट बैठ हो जाए, तो ये लैपटॉप आपके लिए बेस्ट साबित हो सकता है. इसमें Intel Core i3 13th जेन प्रोसेसर के साथ 12GB RAM और तेज काम करने वाली 512GB SSD दी गई है. कॉलेज के रोजमर्रा के काम इसमें बेहद आसानी से हो जाते हैं. ऑनलाइन क्लास अटेंड करनी हो, प्रोजेक्ट्स बनाने हों, असाइनमेंट लिखने हों या पढ़ाई के बाद वीडियो स्ट्रीमिंग करनी हो, यह Laptop हर मोर्चे पर स्मूथ चलता है. इसकी फुल HD Anti Glare स्क्रीन देर रात तक पढ़ाई करने वालों की आंखों को आराम देती है.
फीचर्स:
- इंटेल कोर आई3 13th जेन 1315यू प्रोसेसर
- 12GB DDR4 RAM और 512GB पीसीआईई SSD
- माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस 2024 के साथ एक साल का माइक्रोसॉफ्ट 365 बेसिक
- एंटी ग्लेयर सॉफ्टवेयर
2. Acer Aspire Lite AMD Ryzen 3 5300U
कीमत: 42,980 रुपये | कस्टमर रेटिंग: 5.0/5
इस लैपटॉप को खासतौर पर उन स्टूडेंट्स के लिए बनाया गया है, जो कम बजट में दमदार परफॉर्मेंस चाहते हैं. इसका राइजन 3 प्रोसेसर इंटरनेट ब्राउजिंग, ऑनलाइन क्लासेस, कोडिंग की प्रैक्टिस और एंटरटेनमेंट के काम को बिना किसी परेशानी के संभाल लेता है. इसमें 512GB की SSD मिलती है, जिससे Laptop कुछ ही सेकंड में ऑन हो जाता है और फाइलों को ओपन करने में लगने वाले समय को कम करता है.
फीचर्स:
- AMD राइजन 3 5300यू क्वाड कोर प्रोसेसर
- 512GB SSD, जिसे एक टीबी तक बढ़ाया जा सकता है
- इसमें MS ऑफिस 2024 पहले से इंस्टॉल किया गया है
- लंबी बैटरी लाइफ
3. Lenovo IdeaPad 3 11th Gen Intel Core i3
कीमत: 37,380 रुपये | कस्टमर रेटिंग: 4.2/5
अगर आपका ज्यादातर समय ऑनलाइन क्लासेस, असाइनमेंट तैयार करने और इंटरनेट पर रिसर्च करने में बीतता है, तो यह आइडियापैड 3 आपके लिए डिफरेंट एक्सपीरिएंस हो सकता है. यह 11th जेन इंटेल कोर आई3 प्रोसेसर, 8GB RAM और 512GB SSD के साथ आता है. इसकी 15.6 इंच की फुल HD Anti Glare डिस्प्ले पर लंबी पढ़ाई के दौरान भी आंखों पर जोर नहीं पड़ता. इसमें डॉल्बी ऑडियो स्पीकर्स दिए गए हैं, जो ऑनलाइन लेक्चर्स और फिल्मों की आवाज को काफी क्लीयर कर देते हैं.
फीचर्स:
- 11th जेन इंटेल कोर आई3 प्रोसेसर
- डॉल्बी ऑडियो
- फुल HD Anti Glare डिस्प्ले
- 512GB SSD
- विंडोज 11 और ऑफिस 2021 के साथ आता है
4. Primebook 2 Max
कीमत: 27,290 रुपये | कस्टमर रेटिंग: 4.3/5
अगर आपका बजट बहुत ही कम है, तो प्राइमबुक 2 मैक्स ट्राई किया जा सकता है. यह विंडोज के बजाय एंड्रॉइड 15 पर आधारित प्राइमओएस 3.0 पर काम करता है, इसलिए इसका यूजर इंटरफेस नॉर्मल Laptop से थोड़ा अलग है. इसके बावजूद ऑनलाइन क्लासेस, नोट्स बनाने, लेक्चर्स देखने और एंड्रॉइड ऐप्स चलाने के लिए यह पूरी तरह फिट है.
फीचर्स:
- मीडियाटेक हीलियो जी99 प्रोसेसर
- एंड्रॉइड बेस प्राइमओएस 3.0
- 8GB RAM और 256GB UFS स्टोरेज
- इनबिल्ट AI सर्च और बारह घंटे तक का बैटरी बैकअप
5. Lenovo IdeaPad Slim 3 Intel Celeron N4020
कीमत: 29,999 रुपये | कस्टमर रेटिंग: 4.0/5
हर स्टूडेंट को बहुत भारी फीचर्स वाले Laptop की जरूरत नहीं होती. कई बार सिर्फ एक ऐसा सिंपल डिवाइस चाहिए होता है, जिस पर असाइनमेंट बन जाएं, ऑनलाइन क्लास हो सके और प्रेजेंटेशन तैयार की जा सकें. लेनोवो आइडियापैड स्लिम 3 इसी जरूरत को पूरा करता है. इसमें इंटेल सेलेरॉन प्रोसेसर, 4GB RAM और 256GB SSD स्टोरेज दी गई है. यह Laptop काफी स्लिम है और इसका वजन केवल डेढ़ किलो है.
फीचर्स:
- लाइटवेट डेढ़ किलो का थिन एंड लाइट डिजाइन
- विंडोज 11 और माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस की सुविधा
- रैपिड चार्ज सपोर्ट
- नौ घंटे तक का बैटरी बैकअप
FAQ
सवाल 1: छात्रों के लिए बजट फ्रेंडली लैपटॉप कौन से हैं?
जवाब: Amazon पर 45,000 रुपये से कम कीमत में ASUS Vivobook, Acer Aspire Lite, Lenovo IdeaPad 3, Primebook 2 Max, Lenovo IdeaPad Slim 3 उपलब्ध हैं.
सवाल 2: ASUS Vivobook 15 की मुख्य विशेषताएं क्या हैं?
जवाब: Intel Core i3 13th Gen प्रोसेसर, 12GB RAM, 512GB SSD, फुल HD Anti Glare स्क्रीन, Microsoft Office 365 शामिल हैं.
सवाल 3: Primebook 2 Max किस ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है?
जवाब: Primebook 2 Max एंड्रॉइड 15 आधारित प्राइमओएस 3.0 पर चलता है.
छात्रों के लिए Laptop खरीदने का मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि सबसे महंगा मॉडल ही चुना जाए. जरूरी यह है कि आपको अपनी परफॉर्मेंस, बैटरी, स्टोरेज और वजन के बीच एक सही तालमेल मिल जाए. अगर आपके कोर्स में कोडिंग, वीडियो एडिटिंग या एक साथ कई भारी सॉफ्टवेयर चलाने का काम शामिल है, तो थोड़े बेहतर हार्डवेयर पर पैसे लगाना सही रहेगा. वहीं अगर आपकी जरूरत सिर्फ असाइनमेंट, क्लास और कभी-कभार मनोरंजन तक सीमित है, तो एक बजट Laptop भी आपके सारे काम आसानी से निपटा देगा. देर न करें, समय गंवाए बिना आज ही Amazon से शॉपिंग शुरू करें.
(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)
NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील