विज्ञापन

भारी चार्जर से हैं परेशान? बैग का बोझ हल्का करेंगे ये सुपरफास्ट GaN चार्जर्स, लैपटॉप और फोन एक साथ होंगे चार्ज

GaN चार्जर छोटे साइज में जरूर आते हैं, हाई पावर देते हैं और कई डिवाइस को एक साथ चार्ज कर सकते हैं, जिससे बैग का बोझ कम होता है. अगर आप भी इन्‍हें खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, तो Amazon 3000 रुपये के दमदार GaN चार्जर ऑफर कर रहा है.

भारी चार्जर से हैं परेशान? बैग का बोझ हल्का करेंगे ये सुपरफास्ट GaN चार्जर्स, लैपटॉप और फोन एक साथ होंगे चार्ज
हर डिवाइस को चार्ज कर सकते हैं Gen चार्जर. फोटो: AI

जो लोग लैपटॉप, फोन और टैबलेट के लिए अलग-अलग चार्जर बैग में रखते हैं, उन्‍हें अच्छे से पता है कि बैग कितनी जल्दी भर जाता है. दिक्कत तब और बढ़ जाती है जब आप कहीं सफर कर रहे हों या किसी कैफे में बैठकर काम कर रहे हों. वैसे भी हम सभी जानते हैं कि सिंपल चार्जर काफी भारी भी होते हैं. वहीं अगर बात एक से ज्यादा डिवाइस चार्ज करने की हो, तो ढेर सारे अडैप्टर साथ लेकर चलना मजबूरी हो जाती है. गैन (GaN) चार्जर इसी टेंशन को दूर करते हैं. इनमें पुराने सिलिकॉन पार्ट्स की जगह गैलियम नाइट्राइड का इस्तेमाल होता है, जिसकी वजह से एक छोटा सा चार्जर भी जबरदस्त पावर देता है, बेहतर काम करता है और जल्दी हीट भी नहीं होता. कुछ चार्जर में तो कई पोर्ट्स भी दिए होते हैं, जिससे एक ही अडैप्टर से आपका लैपटॉप और फोन एक साथ चार्ज हो जाते हैं. है न काफी काम की चीज?

आजकल मार्केट में अलग-अलग वॉट और पोर्ट के डिजाइन वाले ढेरों चार्जर आने लगे हैं. कुछ चार्जर 65W तक ही पावर देते हैं, तो कुछ भारी डिवाइस के लिए 100W तक भी जाते हैं. अगर आप अपने सारे गैजेट्स के लिए एक ही चार्जर रखना चाहते हैं, तो Amazon पर 3,000 रुपये से कम में लैपटॉप और फोन को चार्ज करने के लिए कई (GaN) चार्जर आपका इंतजार कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें | स्‍लो है आपका लैपटॉप,होता है बार-बार हैंग? तो इन सुपरफास्ट ऑप्शंस को बना लें अपना

ये है ₹3,000 के अंदर आने वाले बेस्‍ट GaN चार्जर

1. Portronics 100W Adapto 100 Pro Fast Charging Four Port Adapter

अगर आप एक सही समय में अलग-अलग डिवाइस इस्‍तेमाल करते हैं, तो ये चार्जर आपको जरूर पसंद आने वाला है. 3 USB-C PD और USB-A पोर्ट वाला ये चार्जर 4 डिवाइस को एक-साथ कनेक्‍ट कर सकता है. इसमें 100 वाट की पावर दी गई है, जो लैपटॉप, मैकबुक, टेबलेट और स्‍मार्टफोन को आसानी से चार्ज कर देता है.

खासियतें:

  • इसमें GaN और PPS टेक्‍नोलॉजी दी गई है
  • 3 USB-C PD पोर्ट के साथ आएगा
  • इसकी वायर 1.5 मीटर लंबी है
  • ओवरहीटिंग से बचाता है

2. Ambrane 100W GaN Charger with 4 Ports

अगर आप लैपटॉप और अन्‍य डिवाइस को चार्ज करने के लिए एक दमदार चार्जर तलाश रहे हैं, तो ये ऑप्‍शन आपको निराश नहीं करेगा.  इसमें 3 यूएसबी-सी और 1 यूएसबी-ए पोर्ट दिया गया है. इससे आप स्मार्टफोन, iPhone, टैबलेट, लैपटॉप और MacBook आसानी से चार्ज कर सकते हैं.

खासियतें:

  • 100W फास्‍ट चार्जिंग आउटपुट देता है
  • इसे 4 USB पोर्ट दिए गए हैं
  • कई तरह के सेफ्टी प्रोटेक्‍शन सर्किट के साथ आता है
  • हर तरह के फोन को चार्ज कर सकता है

3. Samsung Original 60W Power Adapter

यह एक सिंपल और कॉम्पैक्ट चार्जर माना जाता है, ये उन लोगों को खूब पसंद आएगा जिन्हें तामझाम पसंद नहीं होता. इसमें GaN टेक्नोलॉजी लगाई है, जिससे यह अडैप्टर साइज में छोटा रहता है और बढ़िया पावर देने के साथ-साथ ठंडा भी रहता है. इसमें यूएसबी पावर डिलीवरी 3.1 और पीपीएस (PPS) का सर्पोट दिया गया है, जो स्मार्टफोन, टैबलेट या लैपटॉप जैसे किसी भी डिवाइस की जरूरत के हिसाब से पावर सप्लाई को एडजस्ट कर लेता है.

खासियतें:

  • कम बिजली लेता है
  • UL सर्टिफाइड है
  • इसमें 20% रीसायकल किया हुआ मटीरियल है 
  • फास्‍ट चार्जिंग टेक्‍नोलॉजी को सर्पोट करता है

4. GM G+ 65W Spyder GaN Charger

ये छोटा-सा चार्जर है, लेकिन काम जबरदस्‍त करता है. 2 यूएसबी-सी पोर्ट से ये 65 वाट की पावर लेता है. दो डिवाइस लगाते ही इस की पावर 45W और 20W में बंट जाती है. इस चार्जर का वजन मात्र 90 ग्राम है.

खासियतें:

  • फोल्डेबल इंडियन पिन के साथ आता है 
  • ट्रैवल फ्रेंडली है
  • इसमें कॉम्पैक्ट डुअल-टाइप-C पोर्ट दिया गया है 
  • इसपर 1 साल की वारंटी भी मिलती है.


5. Belkin 65W USB-C GaN Charger

2 यूएसबी-सी पोर्ट वाला ये चार्जर सिंगल पोर्ट से 65वाट तक की पावर  देता है. इस चार्जर में PPS टेक्‍नॉलोजी दी गई है, जो अपने आप पावर को एडजस्‍ट करती रहती है. मजेदार बात यह है कि ये लगभग हर स्‍मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप को सपोर्ट करता है.

खासियतें:

  • से चार्जर 65वाट चार्जिंग आउटपुट देता है
  • इसमें डुअल यूएसबी-सी दिया गया है
  • कई डिवाइस के साथ आराम से काम करता है
  • इसपर 2 साल की वारंटी भी मिलती है

जो लोग हर समय अपने साथ कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस लेकर चलते हैं, उनके लिए GaN चार्जर बेहद अच्छे रहते हैं. ये छोटे से साइज में हाई पावर देते हैं और आपके बैग से एक्स्ट्रा अडैप्टर का बोझ कम कर देते हैं. कुछ मॉडल तो मल्टी-पोर्ट्स की मदद से एक ही समय पर लैपटॉप, फोन और टैबलेट तीनों को चार्ज कर देते हैं. आपको Amazon से बस अपनी जरूरत और बजट को ध्‍यान में रखकर चार्जर सेलेक्‍ट करना है. 

(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील

फॉलो करे: