एक समय था जब त्योहारों की लाइटें साल में बस एक बार स्टोर से बाहर निकलती थीं. आज हालात बदल चुके हैं. अब लाइटिंग सिर्फ जरूरत नहीं, बल्कि रोज़ के मूड का हिस्सा बन गई है. शांत शाम हो या दोस्तों के साथ हाउस पार्टी, स्मार्ट LED बल्ब घर के माहौल को पूरी तरह बदल देते हैं.
ऐप से कंट्रोल, म्यूजिक के साथ लाइट का तालमेल और लाखों कलर्स के ऑप्शन इन बल्बों को साधारण रोशनी से कहीं आगे ले जाते हैं. अगर लाइटिंग अपग्रेड करने का सही समय ढूंढ रहे हैं, तो यही वक्त है. खासतौर पर जब सेल ऑफर चल रहे हों और अच्छे स्मार्ट बल्ब पहले से ज्यादा सस्ते मिल रहे हों.

घर की रोशनी को नया अंदाज़ देने वाले बेहतरीन स्मार्ट LED बल्ब; Photo Credit: Pexels
स्मार्ट LED बल्ब क्यों लेना फायदेमंद है
साधारण बल्ब का काम बस कमरे को रोशन करना होता है. वहीं स्मार्ट LED बल्ब आपके रूटीन के हिसाब से खुद को ढाल लेते हैं. डिनर के लिए हल्की गर्म रोशनी चाहिए? मिल जाएगी. वर्क कॉल के लिए तेज सफेद लाइट चाहिए? वो भी आसानी से. वीकेंड पर घर में छोटी पार्टी है? एक टैप में रंगीन रोशनी चालू. यह बल्ब बिजली की बचत करते हैं, ज्यादा समय चलते हैं और बार‑बार ऑन‑ऑफ करने की झंझट भी कम करते हैं. टाइमर, शेड्यूल और दूर बैठे कंट्रोल जैसे फीचर्स के साथ लाइटिंग भी अब स्मार्ट घर का हिस्सा बन चुकी है.
| Smart LED Bulb | फीचर्स | रेटिंग | रेट |
| Wipro 9W | 16 मिलियन कलर ऑप्शंस | 3.6 | ₹429 |
| Philips WiZ Neo 12W | Wi‑Fi और ब्लूटूथ | 4 | ₹549 |
| Havells Glamax 9W | म्यूजिक सिंक फीचर | 4.1 | ₹408 |
| Bajaj 9W | वोल्टेज प्रोटेक्शन | 3.9 | ₹309 |
| Halonix 12W | वॉइस असिस्टेंट | 3.9 | ₹499 |
घर के लिए टॉप 5 स्मार्ट LED बल्ब
1. Wipro 9W Smart Bulb
यह छोटा और आसान स्मार्ट बल्ब उन लोगों के लिए ठीक है जो पहली बार स्मार्ट लाइटिंग आज़माना चाहते हैं. इसमें 16 मिलियन रंगों के विकल्प और सफेद रोशनी के अलग‑अलग शेड मिलते हैं. काम के समय तेज रोशनी और आराम के वक्त हल्की लाइट, सब कुछ आसानी से बदला जा सकता है. ब्लूटूथ कंट्रोल छोटे कमरे या बेडरूम के लिए बढ़िया है. म्यूजिक के साथ लाइट का बदलना पार्टी के दौरान मज़ेदार माहौल बना देता है.
खासियतें:
- 16 मिलियन कलर ऑप्शंस
- ब्लूटूथ कंट्रोल
- डिमिंग फीचर
- शेड्यूल बी ही किया जा सकता है
2. Philips WiZ Neo 12W Smart Bulb
अगर आप थोड़ा एडवांस सेटअप चाहते हैं, तो यह बल्ब अच्छा ऑप्शन है. इसमें Wi‑Fi और ब्लूटूथ दोनों मिलते हैं. वॉइस कंट्रोल की वजह से सिर्फ बोलकर कमरे का मूड बदला जा सकता है. इसकी रोशनी काफ़ी तेज है, इसलिए यह बड़े लिविंग रूम या हॉल के लिए सही रहता है. मोशन सेंसिंग फीचर अपने आप जरूरत पड़ने पर लाइट जला देता है.
खासियतें:
- Wi‑Fi और ब्लूटूथ
- वॉइस कंट्रोल
- मोशन सेंसिंग फीचर
- ऐप से कंट्रोल किया जा सकता है
3. Havells Glamax 9W Smart Bulb
यह बल्ब काम और आराम दोनों का अच्छा बैलेंस देता है. कलर्स की अच्छी रेंज और बिना झिलमिलाहट वाली रोशनी इसे लंबे समय इस्तेमाल करने के लिए सही बनाती है. पढ़ना हो, काम करना हो या बस आराम करना हो, आंखों पर जोर नहीं पड़ता. ऐप और वॉइस कंट्रोल से रोज़ का इस्तेमाल आसान हो जाता है. म्यूजिक सिंक फीचर त्योहार या पार्टी में एक्स्ट्रा जोश जोड़ता है.
खासियतें:
- ऐप और वॉइस कंट्रोल
- म्यूजिक सिंक फीचर
- रिमोट एक्सेस
- कलर्स की अच्छी रेंज
4. Bajaj 9W Smart LED Bulb
अगर आप सिंपल, मजबूत और बजट में स्मार्ट बल्ब चाहते हैं, तो यह अच्छा ऑप्शन है. ब्लूटूथ कनेक्शन के कारण इसका सेटअप बहुत आसान रहता है, खासकर उन लोगों के लिए जो पहली बार स्मार्ट बल्ब ले रहे हों. इसमें रंग बदलने और रोशनी कम‑ज्यादा करने के फीचर मिलते हैं, जिससे पूरे दिन के अलग‑अलग मूड बनाए जा सकते हैं. मजबूत बॉडी और वोल्टेज प्रोटेक्शन इसे लंबे समय तक ड्यूरेबल बनाते हैं.
खासियतें:
- ब्लूटूथ कनेक्शन
- रोशनी कम‑ज्यादा करने के फीचर
- मजबूत बॉडी
- वोल्टेज प्रोटेक्शन
5. Halonix 12W Smart LED Bulb
यह बल्ब उन लोगों के लिए सही है जो फ्लेक्सिबिलिटी चाहते हैं. Wi‑Fi कनेक्शन और वॉइस असिस्टेंट सपोर्ट के साथ यह स्मार्ट घर में आसानी से फिट हो जाता है. अलग‑अलग रंगों की वजह से काम के लिए तेज सफेद लाइट और आराम के लिए हल्की रोशनी, दोनों मिल जाती हैं. शेड्यूल फीचर रोज़ की दिनचर्या में मदद करता है और डिमिंग ऑप्शन से ब्राइटनेस बिल्कुल मनचाही रखी जा सकती है.
खासियतें:
- Wi‑Fi कनेक्शन
- वॉइस असिस्टेंट
- शेड्यूल फीचर
- डिमिंग ऑप्शन
स्मार्ट LED बल्ब धीरे‑धीरे हमारे घरों की रातों को बदल रहे हैं. ये बिना ज्यादा मेहनत के सुविधा, स्टाइल और बिजली की बचत तीनों देते हैं. चाहे आप बस हल्का सा बदलाव चाहते हों या पूरा स्मार्ट घर बनाना चाहते हों, ये पांचों ऑप्शंस हर जरूरत को ध्यान में रखते हैं. अच्छी डील्स चल रही हैं, इसलिए अगर स्मार्ट लाइटिंग पर जाने का मन है, तो यही सही समय है. Amazon पर अभी खरीदारी करें.
(ये लेख उन प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का ज़िक्र कर सकता है जो एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए उपलब्ध होते हैं. NDTV Convergence Limited (“NDTV”) ऐसे कैंपेन में शामिल रहते हुए भी अपनी एडिटोरियल आज़ादी बनाए रखने की कोशिश करता है. बताए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के प्रदर्शन या दावों की ज़िम्मेदारी NDTV नहीं लेता.)
NDTVSHOPPING पर पाएं टॉप ब्रांड के फ़ैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट, लेटेस्ट किचन अप्लायंसेज़ और मोबाइल पर शानदार डील